Wednesday, February 4, 2026
Homeसमाचारउपायुक्त और एसपी पाकुड़ स्वयं कर रहे निरीक्षण , संवेदनशील स्थानों पर...

उपायुक्त और एसपी पाकुड़ स्वयं कर रहे निरीक्षण , संवेदनशील स्थानों पर विशेष रख रहे नज़र

नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संवेदनशील मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

मतदाताओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने का दिया निर्देश

नगर निकाय चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने जिले के विभिन्न संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने बूथ संख्या 19/1 एवं 19/2 उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालिकापुर, बूथ संख्या 21/1 एवं 21/2 प्राथमिक विद्यालय बल्लभपुर तथा बूथ संख्या 20/1 एवं 20/2 गुलबहार पब्लिक स्कूल मतदान केंद्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखना सभी संबंधित पदाधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मतदान केंद्रों के आसपास मौजूद स्थानीय लोगों से भी संवाद कर क्षेत्र की परिस्थितियों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा मतदाताओं को निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने हेतु प्रेरित किया।

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री मनीष कुमार* ने निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा- निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि मतदान प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को मतदान केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने, संभावित कमियों को समय रहते दूर करने तथा निर्वाचन कार्यों में आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया, ताकि नगर निकाय चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।

*पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी* ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदान केंद्रों एवं आसपास के क्षेत्रों में सतत निगरानी बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान विधि- व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी तथा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments