नाई समाज उत्थान समिति जिला पाकुड़ ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
पाकुड़ | नाई समाज उत्थान समिति, जिला पाकुड़ द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।
समिति के अध्यक्ष डॉ. देवकांत ठाकुर ने कहा,
“बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर सादर नमन। अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर वह सदैव स्मरणीय एवं अनुकरणीय रहेंगे।”
वहीं, जिला सचिव श्री मनोज ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर समाज उत्थान और जनसेवा के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना आज के नेताओं और समाज के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के दौरान पुष्प अर्पित करने वालों में श्री रवि ठाकुर, श्री सदानंद ठाकुर, श्री आशीष कुणाल (वार्ड पार्षद प्रत्याशी, वार्ड संख्या-3), श्री विभीषण ठाकुर, श्री मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि कर्पूरी ठाकुर को वर्ष 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गांव में हुआ था।
जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती
Comment box में अपनी राय अवश्य दे....