Friday, March 13, 2026
Homeसमाचारसोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) – झारखंड प्रदेश समिति का बैठक...

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) – झारखंड प्रदेश समिति का बैठक संपन्न।

सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) की झारखंड प्रदेश समिति की बैठक आज क्षेत्रीय कार्यालय पाकुड़ में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मो० हंजेला शेख ने किए।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा राज्य में राजनीतिक एवं सामाजिक हालात पर विस्तार से चर्चा की गई।

झारखंड के वर्तमान महागठबंधन सरकार शिक्षित युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है। झारखंड की जनता जिन समस्याओं से जूझ रही है, विशेषकर बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, उस पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। ऐसे में SDPI एक मजबूत जनआंदोलन खड़ा कर जनता की आवाज़ बनेगी।

बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने, सदस्यता अभियान चलाने तथा महिलाओं को जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
बैठक में प्रदेश प्रभारी NU सलाम, प्रदेश महासचिव ताहमीदुर रहमान, प्रदेश उपाध्यक्ष हबीबुर रहमान, प्रदेश सचिव वज़ीदा खातून, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओबैदुर रहमान एवं सभी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, रांची, जामताड़ा जिला अध्यक्ष शामिल हुए ।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments