झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ स्वास्थ्य विभाग एवं नगर परिषद पाकुड़ के संयुक्त रूप से विश्व स्वास्थ्य दिवस पर स्वस्थ जीवन शैली एवं योग अभियान पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाकुड़ सचिव श्रीमती रूपा वंदना किरो सिविल सर्जन पाकुड़ डॉक्टर सुरेंद्र कुमार मिश्रा ,जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉक्टर एस के झा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर केके सिंह, कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमरेंद्र चौधरी,जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद कुमार वर्मा,सिटी प्रबंधक मनीष मिश्रा,लोक स्वास्थ्य प्रबंधक मो फहीम अख्तर, सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मियों, समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़ के स्वास्थ्य कर्मियों,शहरी एएनएम एवं सहिया तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मियों जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने भाग लिया l इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने मंच संचालन की। आज के इस कार्यक्रम के तहत वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त की ।
जैसा कि आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में 7 अप्रैल पूरे दुनिया में मनाया जाता है मानव जीवन में स्वास्थ्य का बड़ा महत्व है बिना अच्छे स्वास्थ्य के मानव जीवन दुखों का कारण बन जाता हैं इसलिए जन्म से लेकर वृद्धा अवस्था तक स्वास्थ्य की आवश्यकता पड़ती है मानव के विकास में बिना स्वास्थ्य की परिकल्पना नहीं की जा सकती है इसी क्रम में जिले के सिविल सर्जन पाकुड़ डॉक्टर सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि आज सभी लोगों अच्छे स्वास्थ्य की आवश्यकता है बढ़ते प्रदूषण के कारण लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे है एवं खान पान की गलत आदतों के कारण बीमारियां बढ़ रही हैं l लोगों स्वास्थ्य रहने के लिए अच्छे खान पान एवं अपने जीवन शैली में सुधार करना होगा प्रतिदिन योगा करना होगा एवं जंक फुड को दैनिक जीवन से बाहर करने से बहुत बीमारियों से बचा जा सकता है l जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती रूपा वंदना ने विश्व स्वास्थ्य दिवस पर अपना विचार व्यक्त किया उन्होंने बताया कि अच्छा स्वास्थ्य जीवन खुशियों का भंडार होता है अगर शरीर एवं मन स्वास्थ्य न रहे तो सारी खुशियों पर पानी फिर जाता है इसलिए अपने परिवार समाज में स्वास्थ्य का बहुत महत्व है। इस प्रकार डॉ संजय कुमार झा, डॉ कौशल कुमार सिंह, श्री अमरेंद्र चौधरी ने भी अपना मंतव्य व्यक्त किया लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने कानूनी अधिकार समेत स्वस्थ जीवन शैली पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अच्छे कार्य करने वाले जन को सम्मानित किया गया। कई टी बी रोगियों को पोषण पैकेट दिया गया तथा कार्यक्रम में आए नव दंपत्ति को परिवार कल्याण कार्यक्रम योजना के तहत नई पहल किट का वितरण भी किया गया l मौके पर अधिकारी के अलावा पाकुड़ नगर के सबसे कम उम्र की वार्ड पार्षद तनु दास सोशल वर्कर अंजारुल शेख ,मोहम्मद मोइनुद्दीन इस्लाम ,मुख्तार अहमद, आसिकुल रहमान अब्दुल हकीम पैरा लीगल वॉलिंटियर्स कमला राय गांगुली उत्पल मंडल नीरज कुमार राउत समेत अन्य मौजूद रहे।
पाकुड़ शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मनाया गया विश्व स्वास्थ्य दिवस
Comment box में अपनी राय अवश्य दे....