Tuesday, April 7, 2026
Homeराजनीति*मोनीता कुमारी की पहल से “अखिल* *भारतीय वीरांगना* *सशक्तिकरण परिषद” की तीसरी*...

*मोनीता कुमारी की पहल से “अखिल* *भारतीय वीरांगना* *सशक्तिकरण परिषद” की तीसरी* *बैठक सम्पन्न, मंगलवार को भव्य* *वृक्षारोपण से होगा बड़ा आगाज़*

*पाकुड़। जिले में महिलाओं की एकता, *सम्मान और सामाजिक* सशक्तिकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से सामाजिक कार्यकर्ता मोनीता कुमारी की पहल पर गठित “अखिल भारतीय वीरांगना सशक्तिकरण परिषद” तेजी से मजबूत होती दिख रही है। इसी कड़ी में संगठन की तीसरी बैठक आयोजित की गई, जिसमें परिषद के विभिन्न प्रकोष्ठों के सभी पदाधिकारीगण और महिला सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।
बैठक में संगठन को जिले से लेकर पूरे प्रदेश में मजबूत बनाने, महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और हर जरूरतमंद के साथ खड़े रहने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। *बैठक की अध्यक्षता* *परिषद की ** *अध्यक्ष रश्मि सिंह** ने की और सभी पदाधिकारियों ने मिलकर संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे “अखिल भारतीय वीरांगना सशक्तिकरण परिषद” की ओर से भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जो संगठन की सामाजिक पहल का एक बड़ा संदेश देगा। इस कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में जागरूकता फैलाने का भी काम किया जाएगा।
इस अवसर पर *मोनीता कुमारी* ने कहा कि “अखिल भारतीय वीरांगना सशक्तिकरण परिषद केवल एक संगठन नहीं बल्कि महिलाओं की शक्ति, सम्मान और आत्मविश्वास का मंच बनेगा। हमारा उद्देश्य है कि हर महिला अपने अधिकारों के साथ समाज में मजबूती से खड़ी हो और जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचे।”
परिषद की *अध्यक्ष रश्मि सिंह* ने जिले की सभी महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मंगलवार को होने वाले वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर इस अभियान को सफल बनाएं और महिला एकता की इस पहल को और मजबूत करें।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments