Wednesday, February 4, 2026
Homeराजनीतिकोंग्रेस की जनसभा के दौरान उमड़े जनसैलाब को डॉ तनवीर में दिखती...

कोंग्रेस की जनसभा के दौरान उमड़े जनसैलाब को डॉ तनवीर में दिखती है उम्मीद का प्रकाश

ग्रामीणों की समस्यायों का समाधान ही मेरी पहली प्राथमिकता- तनवीर आलम

सदर प्रखंड अंतर्गत रहसपुर गांव में हाई स्कूल के पास कांग्रेस पार्टी की जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश महासचिव तनवीर आलम शामिल हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने प्रदेश महासचिव का जोरदार स्वागत किया। उनके जनसभा में पहुंचते ही ग्रामीणों ने तनवीर आलम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए फूलों की बारिश करने लगे। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। उन्हें पुष्पगुच्छ देकर स्टेज पर स्वागत किया। इस दौरान हजारों की संख्या में आम ग्रामीणों की मौजूदगी देखी गई। आयोजित जनसभा में कांग्रेस जिला श्रीकुमार सरकार, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक, यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव तस्लीम आरिफ उर्फ बुलेट, देबू विश्वास, मीडिया प्रभारी पियारुल इस्लाम सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता एवं पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे। तनवीर आलम ने सभी ग्रामीणों का अभिनंदन किया और आभार जताया। उन्होंने सर्वप्रथम ग्रामीणों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्यायों से रुबरु हुए। इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, नाला, बिजली, मंईयां सम्मान योजना, पेंशन आदि से संबंधित समस्याओं को रखा। तनवीर आलम ने ग्रामीणों की समस्यायों को सुनने के बाद हर संभव पहल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्यायों का समाधान मेरे लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता में है। आप बेहिचक अपनी समस्याओं को रखे। निश्चित रूप से आपकी समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने एसआईआर को लेकर भी मुख्य रूप से बातों को रखा। कहा कि एसआईआर को लेकर कांग्रेस पार्टी आम जनता की मदद के लिए तैयार हैं। किसी भी तरह की समस्या सामने आने पर कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता तैयार होंगे। इसके लिए पार्टी ने बीएलए नियुक्त किया है। आपकी कोई भी समस्या हो, बीएलए से संपर्क कर सकते हैं। तनवीर आलम ने रहसपुर गांव में ही एक प्राइवेट स्कूल के द्वारा आयोजित वार्षिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उधर प्रदेश महासचिव तनवीर आलम ने शुक्रवार की शाम कांग्रेस कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया था। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार की अध्यक्षता में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव तनवीर आलम की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक के दौरान तनवीर आलम ने एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से जानकारी दी। साथ ही बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) को लेकर गंभीर चर्चा की गई और संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त करने पर बल दिया गया। इसके अलावा उन्होंने मनरेगा को समाप्त करने की भाजपा की कथित साजिश पर भी प्रकाश डालते हुए इसे गरीब, मजदूर और ग्रामीण जनता के हितों के विरुद्ध बताया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रखंड अध्यक्ष मंसारुल हक़, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, जिला प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष शाहीन परवेज, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, देबू विश्वास, जिला सचिव सलीम हुसैन, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, युवा महासचिव तस्लीम आरिफ, रामविलास महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, युवा जिला अध्यक्ष बिलाल शेख, मीरजहान विश्वास, मुखिया प्रतिनिधि मोरफुल, मो. सिराजुद्दीन, नसीम आलम, लड्डू शेख सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments