Sunday, April 5, 2026
Homeसमाचारप्रोजेक्ट डिवाइस की सफलता, पुलिस ने 19 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाए

प्रोजेक्ट डिवाइस की सफलता, पुलिस ने 19 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाए

आमजन को राहत देने के उद्देश्य से पाकुड़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे Project Device अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी और गुमशुदा कुल 19 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इससे पहले 7 जनवरी 2026 को नगर थाना क्षेत्र से 5 मोबाइल बरामद किए गए थे। ताजा कार्रवाई में महेशपुर थाना से 7, लिट्टीपाड़ा से 3, पाकुड़िया से 5 और मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी मोबाइल संबंधित सनहा के आधार पर सत्यापन के बाद धारकों को लौटाए गए। बरामद मोबाइलों में Samsung, Vivo, Oppo, Realme और Poco जैसे ब्रांड शामिल हैं। मोबाइल धारक न केवल पाकुड़ जिले के हैं, बल्कि पश्चिम बंगाल और राजस्थान जैसे अन्य राज्यों से भी हैं, जिससे अभियान की व्यापकता स्पष्ट होती है। इस अभियान को सफल बनाने में पाकुड़ (मु.), महेशपुर, लिट्टीपाड़ा और पाकुड़िया थानों के थाना प्रभारी, तकनीकी शाखा और CCTNS से जुड़े पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस ने बताया कि Project Device के तहत यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने आमजनों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तुरंत थाना में सनहा दर्ज कराएं। आपात स्थिति में 112, साइबर अपराध के लिए 1930, महिला सहायता के लिए 1091 और बाल सहायता के लिए 1098 पर संपर्क करें।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments