Friday, April 3, 2026
Homeआध्यत्मिक*चैत्र पूर्णिमा पर आज मनेगा श्री हनुमान जन्मोत्सव, ग्रह-नक्षत्रों के बनेंगे खास...

*चैत्र पूर्णिमा पर आज मनेगा श्री हनुमान जन्मोत्सव, ग्रह-नक्षत्रों के बनेंगे खास योग*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
02.04.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : चैत्र
पक्ष : शुक्ल
तिथि : पूर्णिमा
दिन : गुरूवार
नक्षत्र : हस्त
योग : ध्रुव
करण : वव/वालव
सूर्योदय : सुबह 05:51 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:09 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मीन राशि में।
आज का चंद्रमा : कन्या राशि में।
*आज का शिववास श्मशान में होगा। फल मृत्यु तुल्य कष्ट अर्थात् अशुभ है।*
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* दक्षिण।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
दिन में 1:30 से 3:00 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज स्नान-दान की चैती पूर्णिमा व श्रीहनुमत जयंती है। आज प्रातः 6:28 तक पूर्णिमा तिथि रहेगा उसके बाद प्रतिपदा तिथि भोग करेगा लेकिन उद्या तिथि के अनुसार आज दिन भर पूर्णिमा तिथि का ही मान होगा।
*————————-*

*आज का खास:*
आज चैत्र पूर्णिमा है। चैत्र पूर्णिमा का धार्मिक रूप से बेहद खास महत्व होता है। आज के दिन है राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन ही भगवान शंकर ने अंजनी माता के गर्भ से हनुमान जी के रूप में अवतार लिया था। हनुमान जी को भगवान शिव का रूद्र अवतार भी कहा गया है। आज के दिन विशेष पूजा-ध्यान करने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है। जो जातक मांगलिक हैं जिनके विवाह में विलंब हो रहा है। उन्हें आज के दिन पीला सिंदूर (भखरा सिंदूर) चमेली के तेल में मिलाकर हनुमान जी की प्रतिमा में लगाना चाहिए। आज के दिन सुंदरकांड, रामचरितमानस, हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ करने से आरोग्यता की प्राप्ति होती है। चैत्र पूर्णिमा व हनुमान जयंती पर आज ग्रह-नक्षत्रों के कई शुभ संयोग बना रहे हैं।
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments