Tuesday, March 24, 2026
Homeसमाचारबल्लभपुर–फारसा मार्ग की जर्जर स्थिति पर एसडीपीआई का गंभीर संज्ञान।

बल्लभपुर–फारसा मार्ग की जर्जर स्थिति पर एसडीपीआई का गंभीर संज्ञान।

बल्लभपुर और फारसा के बीच स्थित मुख्य सड़क की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह सड़क टूट चुकी है, बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से रोज़ाना स्कूली बच्चे, मज़दूर, किसान और आम नागरिक आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण कभी भी कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है।

एसडीपीआई के प्रदेश अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य जनाब मोहम्मद हंजेला शेख हाल ही में इस मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने स्वयं सड़क की भयावह स्थिति को देखा और इसे प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया। उन्होंने कहा कि यह सड़क केवल आवाजाही का साधन नहीं, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक जीवन की जीवनरेखा है। इसके बावजूद लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं होना अत्यंत चिंताजनक है।

जनाब मोहम्मद हंजेला शेख ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से मांग की कि बल्लभपुर–फारसा सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा स्थायी समाधान के तहत सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो एसडीपीआई जनहित में आंदोलन करने को बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

एसडीपीआई आम जनता की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानती है और इस मुद्दे पर हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments