Wednesday, February 4, 2026
Homeसमाचारपुलिस के हाथ बहुत लम्बे होते हैं कहाँ तक भागेंगे

पुलिस के हाथ बहुत लम्बे होते हैं कहाँ तक भागेंगे

पाकुड़ शहर को नफरत के आग में झोंकने वाले अजय प्रामाणिक को पुलिस ने भेजा जेल

सभी नामजद आरोपियों को दबोचने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी…

पाकुड़-नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की मौत के बाद डीपीएस में पत्थराव, राहगीर के साथ मारपीट,आगजनी और तोड़फोड़ मामले में अजय प्रामाणिक उर्फ़ अजय ठाकुर को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं.डीएसपी अजय आर्यन ने बताया की
बीते 27 जनवरी को सुबह लगभग 9 बजे गांधी चौक स्थित बड़ी मस्जिद के सामने सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्रित हो गए तथा मृतक के शव को सड़क से हटाने से इनकार करते हुए प्रशासनिक एवं पुलिस कार्रवाई में बाधा डालने लगे।मामले की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दी गई,जिसके बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी सहित पाकुड़ नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, मौके पर मौजूद लोग अत्यंत उत्तेजित अवस्था में थे और शव को उठाने नहीं दे रहे थे, जिसके कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।वरीय अधिकारियों द्वारा लोगों को समझाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया गया,किंतु कुछ असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों ने भीड़ को उकसाकर हालात को और तनावपूर्ण बना दिया। इन तत्वों ने लाठी-डंडों के साथ पुलिस एवं प्रशासन के विरुद्ध आपत्तिजनक नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते लगभग 500-600 लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और मुख्य मार्ग को पूर्णतःअवरुद्ध कर दिया गया।भीड़ द्वारा आसपास के दुकानदारों पर दबाव बनाकर दुकानें बंद कराई गईं,जिससे शहर का सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। उपद्रवियों ने कई स्थानों पर तोड़फोड़ की घटनाएं भी कीं। यह उपद्रव क्रमश पाकुड़ नगर क्षेत्र,उपायुक्त आवास चौक,बस स्टैंड तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने मुख्य मार्ग तक फैल गया, जिससे शहर की कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो गई.इस संबंध में पाकुड़ नगर थाना कांड संख्या 16/26 एवं 17/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम मालीपाड़ा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण–

अजय प्रमाणिक उर्फ अजय ठाकुर,उम्र लगभग 30 वर्ष,पिता-भवेश प्रमाणिक, निवासी – महुआडांगा वार्ड संख्या 03, पंचायत हिरानंदपुर, थाना पाकुड़ नगर,जिला पाकुड़।

छापामारी दल में ये थे मौजूद…..

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता,पु.अ.नि.सन्नी सुप्रभात,पु.अ.नि.अभिषेक कुमार,पाकुड़ नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments