पाकुड़ रेलवे मैदान में सांसद खेल महोत्सव 2025 का आगाज हुआ सैकड़ो युवाओं एवं खेल प्रेमियों की भागीदारी के बीच आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत वॉलीबॉल प्रतियोगिता से हुई।आयोजन का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी सहित मीरा प्रवीण सिंह, निवर्तमान अध्यक्ष सम्पा साहा, हिसाबी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी,रूपेश भगत, अनिकेत गोस्वामी,दिपक साहा उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन मैच जिला वॉलीबॉल संघ एवं लुतफल वॉरियर्स के बीच खेला गया।सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया एवं मैदान में खिलाड़ियों के साथ मिलकर परिचय प्राप्त किया।
इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य स्वस्थ युवा फार विकसित भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचना है। उद्घाटन के मौके पर प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने कहा कि खेल ना केवल शरीर को तंदुरुस्त रखता है बल्कि समाज को अनुशासन और ऊर्जा से भी भरते हैं।उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि यदि देश को विकसित भारत बनाना है तो पहले फिटनेस और हेल्थ पर जोर देना होगा।
कार्यक्रम में न केवल स्कूल कॉलेज के छात्र शामिल हुए बल्कि जिला के विभिन्न प्रखंडों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया मैदान में खिलाड़ियों का दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उत्साहवर्धन किया।
सांसद खेल महोत्सव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की पहल की गई है,इसके तहत विभिन्न तरह के खेल प्रतियोगिताओं और फिटनेस गतिविधियों का आयोजन होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय ने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ एक खेल आयोजन नहीं बल्कि एक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के बिना विकसित भारत बनाने की कल्पना अधूरी है। यह महोत्सव हर नागरिक को संदेश देता है कि फिटनेस सिर्फ व्यक्तिगत नहीं बल्कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी भी है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विपिन कुमार चौधरी राणा शुक्ला उजय राय लाल्टू भौमिक संजय राय अविनाश पंडित मुन्ना रविदास अभिषेक भगत जितेश रजक ओमप्रकाश नाथ अजीत मंडल मनीष कुमार रतुल दे आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।
पाकुड़ रेलवे मैदान में सांसद खेल महोत्सव का हुआ उद्घाटन। प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी ने फीता काट कर किया उद्घाटन।
Comment box में अपनी राय अवश्य दे....