Wednesday, February 4, 2026
Homeसमाचारपाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मासिक लोक अदालत

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद की अध्यक्षता में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में मासिक लोक अदालत में नौ बेंच का गठन किया गया जिसमें 43 वाद का निष्पादन किया गया एवं 51,000 हज़ार रुपए का समझौता कराया गया। इस दौरान एमएसीटी से संबंधित तीन मामलों में कुल 24 लाख 50 हज़ार का चेक का वितरण किया गया। उक्त कार्यक्रम मासिक लोक अदालत में डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास समेत वाद से संबंधित अधिवक्ता ,वादी प्रतिवादी उपस्थित रहे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments