*मंगलवारी मेष संक्रांति क्या कुछ खास लेकर आएगा पढ़िए “आज का खास”का विशेष अंक*
*आज का पंचांग 👇*
*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
08.04.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : बैशाख
पक्ष : कृष्ण
तिथि : षष्ठी
दिन : बुधवार
नक्षत्र : मूल
योग : वरीयान
करण : वणिज/विष्टि
सूर्योदय : सुबह 05:47 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:13 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मीन राशि में।
आज का चंद्रमा : धनु राशि में।
*आज का शिववास भोजन स्थल में : फल पीड़ादायक अर्थात् अशुभ है।*
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* उत्तर।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
मध्याह्न 12:00 से 1:30 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज बैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज जलयंत्र कर्म के मुहूर्त हैं।
*————————-*
*आज का खास:*
आगामी 14 अप्रैल दिन मंगलवार को भगवान सूर्य नारायण मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। उनके मेष राशि में प्रवेश करते ही एक महीने का खरमास समाप्त हो जाएगा। खरमास समाप्ति के साथ ही सभी प्रकार के मांगलिक एवं शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। इस बार मंगलवार दिन को मेष की संक्रांति पड़ रहा है। शास्त्रों के अनुसार मंगलवार की मेष संक्रांति पड़ोसी देशों के साथ तनाव का कारण बनेगी। कुछ आतंकवादी घटना घटकर जन-धन को क्षति पहुंचा सकती है। लू के थपेड़े तापमान को बढ़ाएंगे। गर्मी बढ़ेगी। कपास, रुई, तेल, सरसों, नारियल, सुपारी, बादाम, ताम्बा, सोना, गुड़ , चीनी, के भाव बढ़ जाएंगे। इस महीने आंधी-तूफान, ओले-पत्थर और बेमौसम बारिश परेशान करेंगे। खास कर किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*