Wednesday, March 25, 2026
Homeराजनीतिअसम के आदिवासियों के साथ हमेशा खड़ा है झारखंड

असम के आदिवासियों के साथ हमेशा खड़ा है झारखंड

झामुमो ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर असम में हुए 21 वीं आदिवासी महासभा की दी जानकारी

असम के आदिवासी समाज के सुख-दुःख में झारखण्ड सदैव साथ खड़ा रहेगा: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन.

मुख्यमंत्री असम के तिनसुकिया में आयोजित 21वीं आदिवासी महासभा-2026 में शामिल हुए

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने असम और केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े-हाथों लेते हुए कहा कि जो देश और असम में सत्ता में हैं यह लोग राजनीतिक नहीं, व्यापारी लोग हैं। जो सिर्फ लेना जानते हैं, कुछ देना नहीं।
माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि यह जरूरी है कि हम लोग एकजुट रहें। हम लोग ऐसे पुरुखों, राह दिखाने वालों के सिपाही हैं जिस राह में मंजिल है, ठहराव है और सुरक्षा है।
हम लोग स्वाभिमान से रहने वाले लोग हैं, नजर से नजर मिलाकर चलने वाले लोग हैं। इन लोगों ने तो मुझे भी जेल में डाल दिया था। मैने इन्हें कहा था अगर मैं सामने आ गया तो इनके गले की हड्डी बन जाऊंगा।
आज आपका यह, बेटा और भाई, दुनिया के सबसे बड़े वैश्विक मंच- वर्ल्ड इकोनोमिक फोरम में आदिवासी समाज का नेतृत्व कर रहा है।
आज झारखण्ड में 56 लाख महिलाओं को 2500 रूपए महीना मिलता है, वह अपने पैरों पर खड़े होकर अपना और अपने परिवार का भविष्य संवार रही हैं। पिछले 2 साल से हर महीने लाखों माताओं-बहनों को यह राशि भेजी जा रही है।
साथ में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के माननीय सांसद श्री विजय हांसदा जी एवं राजमहल विधायक जनाब एमटी राजा जी साथ में उपस्थित थे।

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments