झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के आह्वान के बाद पत्थर व्यवसाईयों के सहयोग से साहिबगंज और पाकुड़ में रेलवे में पत्थर एवं कोयला की रैक लोडिंग का कार्य बंद किये जाने के बाद मंगलवार को रेलवे के अधिकारी एवं पत्थर व्यवसाई तथा झामुमो नेताओं के साथ एक हाई लेवल कमिटी कि बैठक कोलकाता में संपन्न हुई बैठक में मुख्य रूप से ईस्टर्न रेलवे के जीएम मिलीन्द देउश्कर, झामुमो के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू,झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य संजय गोस्वामी तथा अन्य पत्थर व्यवसाय मुख्य रूप से शामिल हुए बैठक में कई मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया मामले को लेकर झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता पंकज मिश्रा ने बताया कि रेलवे के द्वारा हाई लेवल की बैठक में हमारे दोनों विधायक तथा क्षेत्र के पत्थर व्यवसाई के बीच हुई बैठक में रेलवे ने पाकुड़ रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव तथा साहिबगंज में पूर्वी एवं पश्चिमी आरोबी का टेंडर जल्द किये जाने तथा पाकुड़ से भागलपुर के लिए एक लोकल ट्रेन देने जो दिल्ली के लिए जाने वाली ट्रेन का मेल देगी पाकुड़ में बंद पड़े एक्सीलेटर को चालू करने साहिबगंज में लोको सेट का निर्माण करने तथा वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन में फर्स्ट एसी का एक पूरा कोच देने तथा अन्य मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया है।