Wednesday, August 5, 2026
Home Blog Page 8

90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने को लेकर अहम बैठक

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर चल रहे नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने को लेकर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में डालसा के सभागार में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख एलएडीसीएस के सहायक गंगाराम टुडू पीसीआई-यूनिसेफ के मोहम्मद अनीस जिले के सभी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा रोकने को लेकर नुक्कड़ नाटक, जागरूकता शिविर एवं घर घर पहुंच कर जागरूकता अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता, पोक्सो एक्ट, नालसा के सभी योजनाओं पर जन जन तक विधिक जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। इस दौरान अपने अपने प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों, हाट भीड़भाड़ वाले क्षेत्र समेत लिटरेसी क्लब पर कानूनी जानकारी से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।बैठक में पीसीआई-यूनिसेफ के मोहम्मद अनीस द्वारा स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर से जुड़ी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सूचीबद्ध गांवों में घर-घर भ्रमण कर जानकारी एकत्र करें तथा लोगों को स्पॉन्सरशिप और फोस्टर केयर के बारे में पूरी जानकारी दें।मौके पर जिले के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहें।

90 दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने को लेकर अहम बैठक

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर चल रहे नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने को लेकर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में डालसा के सभागार में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख एलएडीसीएस के सहायक गंगाराम टुडू पीसीआई-यूनिसेफ के मोहम्मद अनीस जिले के सभी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।उक्त बैठक में नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत बाल विवाह, बाल श्रम, दहेज प्रथा रोकने को लेकर नुक्कड़ नाटक, जागरूकता शिविर एवं घर घर पहुंच कर जागरूकता अभियान जारी रखने का निर्देश दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता, पोक्सो एक्ट, नालसा के सभी योजनाओं पर जन जन तक विधिक जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। इस दौरान अपने अपने प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों, हाट भीड़भाड़ वाले क्षेत्र समेत लिटरेसी क्लब पर कानूनी जानकारी से अवगत कराने का निर्देश दिया गया।बैठक में पीसीआई-यूनिसेफ के मोहम्मद अनीस द्वारा स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर से जुड़ी जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सूचीबद्ध गांवों में घर-घर भ्रमण कर जानकारी एकत्र करें तथा लोगों को स्पॉन्सरशिप और फोस्टर केयर के बारे में पूरी जानकारी दें।मौके पर जिले के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहें।

सेवा पथ पर निरंतर अग्रसर सत्य सनातन संस्था।

*रक्तदान से नई जिंदगी: सत्य सनातन संस्था के जिला अध्यक्ष ने बचाई 36 वर्षीय महिला की जान*

सत्य सनातन संस्था के जिला अध्यक्ष ने रविवार को पाकुड़ हिरणपुर निवासी 36 वर्षीय शिला कुमारी को रक्तदान कर जीवनदान दिया। शिला कुमारी की तबीयत अत्यंत खराब होने के कारण उनका इलाज पश्चिम बंगाल स्थित अपोलो अस्पताल में चल रहा है, जहां चिकित्सकों ने रक्त में हिमोग्लोबिन की कमी बताते हुए तत्काल रक्त चढ़ाने की सलाह दी। जिनको रक्त चढ़ाने के लिए पाकुड़ सोनाजोड़ी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत ने जानकारी देते हुए बताया कि मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजनों ने हिरणपुर निवासी संस्था के अभिभावक सह संरक्षक ओम प्रकाश साहा से संपर्क किया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए ओम प्रकाश साहा ने संस्था के जिला अध्यक्ष हर्ष भगत को इसकी सूचना दी। रक्त की तत्काल आवश्यकता को देखते हुए हर्ष भगत ने स्वयं आगे बढ़कर रक्तदान करने का निर्णय लिया।

इसके बाद वे पाकुड़ के पुराना सदर अस्पताल स्थित रक्त अधिकोष पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर शिला कुमारी की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
रक्तदाता हर्ष भगत ने कहा,
> “मैंने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जरूरतमंदों की सहायता मेरा कर्तव्य है। सभी स्वस्थ लोग आगे आएं और रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने का पुण्य पाएं।”

रक्त प्राप्ति के बाद मरीज के परिजनों ने संस्था और रक्तदाता के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के संयुक्त सचिव अजय भगत, सक्रिय सदस्य विशाल भगत तथा रक्त अधिकोष में कार्यरत पीयूष कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

*आज का खास : 17 म‌ई से शुरू होगा मलमास, एक महीना बंद रहेंगे शुभ एवं मांगलिक अनुष्ठानों के मुहूर्त*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
03.05.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन सौम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : शुद्ध ज्येष्ठ
पक्ष : कृष्ण
तिथि : द्वितीया
दिन : रविवार
नक्षत्र : प्रातः 5:44 तक विशाखा नक्षत्र उसके बाद अनुराधा नक्षत्र दिन भर भोग करेगा।
योग : वरीयान
करण : तैतुल/गर
सूर्योदय : सुबह 05:30 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:30 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मेष राशि में।
आज का चंद्रमा : वृश्चिक राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पश्चिम।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
शाम 4:30 से 6:00 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज शुद्ध ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। आज देव ऋषि नारद जयंती है। आज विद्यारंभ, उपनयन, विपणिव्यापार, सर्वदेव-प्रतिष्ठा, वर-कन्या वरण, प्रसूति स्नान, और नवीन खटिया, चौकी आदि का उपभोग, वाटिका रोपण के मुहूर्त हैं। आज पश्चिम दिशा को छोड़कर अन्य दिशाओं में नवीन (न‌ई) यात्रा कर सकते हैं।
*————————-*
*आज का खास:*
मलमास 17 म‌ई से प्रारंभ होगा। यह 15 जून तक चलेगा। मलमास पूरे 1 महीने का होता है। शास्त्रों के अनुसार जिस महीने में सूर्य की संक्रांति नहीं होता है उस महीने को मलमास कहते हैं। मलमास में किसी भी प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्यों के मुहूर्त नहीं होते हैं।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

जनगणना पर उपायुक्त ने की प्रेसवार्ता, दी विस्तृत जानकारी। जारी की प्रेस विज्ञप्ति।

*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़*
=============================
*प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 646*
============================
*दिनांक:-02-05-2026*
============================
*भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर उपायुक्त ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस*

*01 मई से 15 मई 2026 तक नागरिक https://se.census.gov.in⁠� पोर्टल पर स्व-गणना के माध्यम से दर्ज कर सकेंगे अपनी जानकारी*

*16 मई से 14 जून 2026 तक चलेगा मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का प्रथम चरण*

*जनगणना विकास योजनाओं की आधारशिला, सभी नागरिक सक्रिय सहयोग करें: उपायुक्त*

*उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने शनिवार को भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के सफल संचालन को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि झारखंड राज्य अंतर्गत जनगणना 2027 का प्रथम चरण दिनांक 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य संपादित किया जाएगा।*

*उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज* ने बताया कि इस प्रथम चरण से पूर्व आम नागरिकों की सुविधा के लिए स्व-गणना की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके तहत 01 मई 2026 से 15 मई 2026 तक नागरिक https://se.census.gov.in⁠� पोर्टल पर जाकर स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाएं और निर्धारित समयावधि के भीतर स्वेच्छा से अपनी जानकारी पोर्टल पर दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विभिन्न विकास योजनाओं का निर्माण, संसाधनों का वितरण तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करती है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सही एवं पूर्ण भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

*34 बिंदुओं पर एकत्र की जाएगी विस्तृत जानकारी*

उपायुक्त ने बताया कि मकान सूचीकरण एवं मकान गणना के दौरान प्रगणकों द्वारा कुल 34 बिंदुओं पर जानकारी संकलित की जाएगी। इसमें लाईन क्रमांक, भवन नंबर (नगर/स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर), जनगणना मकान नंबर, जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, जनगणना मकान की दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री,
जनगणना मकान की छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री, जनगणना मकान का उपयोग (आवासीय/व्यावसायिक/अन्य), जनगणना मकान की हालत (अच्छी रहने योग्य/जर्जर), परिवार क्रमांक, परिवार में सामान्य रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या, परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के मुखिया का लिंग, क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य वर्ग से संबंधित है, मकान स्वामित्व की स्थिति, परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या, परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या,पेयजल का मुख्य स्रोत, पेयजल स्रोत की उपलब्धता,प्रकाश का मुख्य स्रोत, शौचालय की सुलभता, शौचालय का प्रकार, गंदे पानी की निकासी, स्नानगृह की उपलब्धता,रसोईघर तथा एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता,खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईधन, रेडियो/ ट्रांजिस्टर,टेलीविजन, इंटरनेट सुविधा,लैपटॉप/कम्प्यूटर, टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन, साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड, कार/जीप/वैन, परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज एवं मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी सूचना हेतु) महत्वपूर्ण जानकारियाँ शामिल हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह जानकारी केवल जनगणना एवं विकासात्मक योजनाओं के उद्देश्य से उपयोग की जाएगी, जिससे शासन स्तर पर बेहतर नीति निर्माण संभव हो सके।

*07 चार्ज पदाधिकारी बनाए गए*

उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु 07 चार्ज पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं ताकि जनगणना कार्य पारदर्शी, व्यवस्थित एवं समयबद्ध रूप से संपन्न हो सके।

*द्वितीय चरण में होगी जनसंख्या की वास्तविक गणना*

उन्होंने जानकारी दी कि जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में प्रथम चरण के मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के सत्यापन के उपरांत 09 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक प्रगणकों द्वारा जनसंख्या की वास्तविक गणना की जाएगी।

*मीडिया, जनप्रतिनिधियों एवं आम जनता से सहयोग की अपील*

उपायुक्त ने आम जनता, जनप्रतिनिधियों तथा मीडिया से अपील करते हुए कहा कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नागरिक प्रगणकों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं तथा समाज में जनगणना के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पाकुड़ जिला जनगणना 2027 के इस महत्वपूर्ण कार्य को जनसहभागिता और प्रशासनिक समन्वय के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण करेगा।

*आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में अपर समाहर्ता श्री जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी श्री साईमन मरांडी, स्थापना उप समाहर्ता श्री त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी श्री चंद्रजीत खलखो, एसएमपीओ पवन कुमार सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि व अन्य कर्मी उपस्थित थे।*
============================
*Teamprdpakur*

समाजसेवी लुत्फ़ल हक ने डीएवी स्कूल को दिया स्मार्ट बोर्ड,बच्चों की पढ़ाई होगी और बेहतर-:-लुत्फ़ल हक

पाकुड़-शिक्षा के क्षेत्र में एक और सराहनीय पहल करते हुए समाजसेवी लुत्फ़ल हक ने डीएवी स्कूल को चार स्मार्ट बोर्ड दान किया।इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
समाजसेवी लुत्फ़ल हक ने कहा कि आज के डिजिटल युग में आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा देना बेहद जरूरी हो गया है।स्मार्ट बोर्ड के जरिए बच्चों को पढ़ाई में नई चीजें समझने में आसानी होगी और उनकी रुचि भी बढ़ेगी।विद्यालय के प्राचार्य ने इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्मार्ट बोर्ड से कक्षाओं में पढ़ाई का स्तर और भी बेहतर होगा। इससे छात्रों को दृश्य और डिजिटल माध्यम से विषयों को समझने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों में भी उत्साह देखा गया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से पढ़ाई करना उनके लिए एक नया और रोचक अनुभव होगा।इधर स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी और अन्य लोगों को भी आगे आकर मदद करने की प्रेरणा मिलेगी।

*आज का खास : आज से शुरू हो रहा है ज्येष्ठ, 59 दिनों का होगा महीना*

*ज्येष्ठ में लगेगा मलमास, 2 महीने का होगा ज्येष्ठ का महीना*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
02.05.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन सौम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : शुद्ध ज्येष्ठ
पक्ष : कृष्ण
तिथि : प्रतिपदा
दिन : शनिवार
नक्षत्र : विशाखा
योग : वरीयान
करण : वालव/कौलव
सूर्योदय : सुबह 05:31 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:29 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मेष राशि में।
आज का चंद्रमा : तुला राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पूर्व।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज शुद्ध ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज शुभ एवं मांगलिक कार्यक्रमों के लिए कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है। आज रात्रि 11:11 बजे चंद्रमा वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे।
*————————-*
*आज का खास:*
आज से ज्येष्ठ महीने का आगाज हो रहा है। इस बार ज्येष्ठ महीना 59 दिनों का होगा। क्योंकि मलमास लगने के कारण इस बार ज्येष्ठ महीना दो महीने तक रहेगा। ज्येष्ठ का महीना इस बार अपेक्षाकृत शुभिक्षकारक कारक है। पहला ज्येष्ठ अर्थात 2 म‌ई से 31 म‌ई तक का समय बहुत भारी रहेगा। इस दरमियान खाद्य पदार्थ सस्ते होंगे। लेकिन दैवी-प्राकृतिक आपदा अथवा किसी अन्य घटनाओं के कारण काफी क्षति पहुंचेगी। पड़ोसी देश से युद्ध जैसी स्थिति बन सकती है। 15 जून के आसन्न मानसून पूर्व वर्षा पूरे देश में होगी। 22 जून को वर्षा आधारित आर्द्रा नक्षत्र का प्रवेश होगा। इस महीने में तापमान बढ़ेगा। प्रचंड गर्मी खूब सताएगी। तो वहीं यत्र-तत्र आंधी-तूफान चलेंगे और बारिश भी होगी।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*———————–*

*शहरकोल पंचायत भवन में मनाया गया विश्व मजदूर दिवस*

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर प्रभारी सचिव विशाल मांझी के मार्गदर्शन में आज पाकुड़ प्रखंड के शहरकोल पंचायत भवन में विश्व मजदूर दिवस पर असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के सशक्तिकरण पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में डीएसपी जितेंद्र कुमार, श्रम अधीक्षक गिरीश चंद्र प्रसाद, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास गंगाराम टुडू, पंचायत के मुखिया विकास गौड, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर पीसीआई मो अनीश, इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएसपी जितेंद्र कुमार ने मजदूर दिवस पर मजदूरों के हित में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की उन्होंने बताया कि मजदूर को अपने काम करने एवं उचित मजदूरी प्राप्त करने का कानूनी अधिकार एवं प्रवधान है यदि किसी प्रकार के समस्या आती है तो उनकी शिकायत थाने या 112 कर सकते है। साथ ही बाल विवाह, डायन प्रथा, एवं सड़क सुरक्षा को लेकर विस्तृत जानकारी दी।लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू एवं अज़फर हुसैन विश्वास ने बताया कि मजदूर दिवस 1 मई को पूरे विश्व में मनाया जाता है।इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य मजदूरों की उपलब्धियों का सम्मान करना और उनके द्वारा किये गए योगदान को याद करना है। यह दिन मजदूरों को संगठित कर आपसी एकता मजबूत करने के लिए और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए भी है।इस दौरान मजदूर के हित में कानूनी प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी।श्रम अधीक्षक गिरीश चंद्र प्रसाद ने मजदूर को मिलने वाले सरकारी योजनाओं जैसे झारखंड असंगठित कर्मकार मृत्यु /दुर्घटना सहायता योजना , मातृत्व प्रसुविधा योजना, अंत्येष्टि सहायता योजना ,कौशल उन्नयन योजना, उपचार आजीविका सहायता योजना, मुख्यमंत्री असंगठित श्रमिक औजार, साइकिल,सिलाई मशीन सहायता योजना,विवाह सहायता योजना समेत मजदूर के हित में महत्वपूर्ण जानकारी दी।डिस्ट्रिक प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर पीसीआई मो अनीश, पंचायत के मुखिया विकास गौड ने भी विश्व मजदूर दिवस मानने के उद्देश्य पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान वक्ताओं ने बताया कि मजदूर दिवस (1 मई) की शुरुआत मजदूरों के अधिकार, सम्मान और बेहतर कामकाजी परिस्थितियों की मांग को लेकर हुई थी। इसका संबंध 1886 में शिकागो (अमेरिका) में हुए हड़ताल आंदोलन से है। उस समय मजदूर 8 घंटे काम की मांग कर रहे थे, क्योंकि उनसे बहुत लंबे समय तक काम कराया जाता था। इस आंदोलन के दौरान 4 मई 1886 को हेमार्केट घटना हुई, जिसमें कई मजदूरों की जान गई। उन मजदूरों के संघर्ष और बलिदान की याद में 1 मई को दुनिया के कई देशों में अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है।मजदूर दिवस हमें सिखाता है कि हर व्यक्ति को सम्मानजनक और सुरक्षित काम का अधिकार है। लेकिन यह तभी संभव है, जब हमारे बच्चे शिक्षित, स्वस्थ और सक्षम हों।बाल विवाह रोकना केवल एक सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक मजबूत और सम्मानजनक श्रमिक समाज बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चंदन रविदास, मोकमाउल शेख, नीरज कुमार राउत,अंजारुल शेख, मो हैदर अली, विकास कुमार गुप्ता, मो शहनवाज, चमेली मरांडी, मदन मरांडी, शर्मीला मुर्मू समेत कई संख्या में श्रमिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।मंच का संचालन इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने किया।

मई दिवस पर रेल संगठन ने मजदूरों के हित में संघर्ष जारी रखने का लिया संकल्प।

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक: 1 मई 2026
विषय: अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) के अवसर पर संदेश
आज दिनांक 1 मई को पूरे विश्व में अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस (मई दिवस) बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह दिवस श्रमिकों के अधिकारों, उनके योगदान और उनके संघर्षों को सम्मान देने के लिए समर्पित है।
मई दिवस का इतिहास श्रमिकों के बेहतर कार्य-परिस्थितियों, उचित वेतन और कार्य के निर्धारित समय की मांग से जुड़ा हुआ है। यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि समाज और देश के विकास में श्रमिक वर्ग की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर हम सभी श्रमिकों के परिश्रम, समर्पण और त्याग को नमन करते हैं। उनका योगदान ही देश की आर्थिक प्रगति और सामाजिक संरचना को मजबूत बनाता है। इस अवसर पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा
हम यह संकल्प लेते हैं कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करेंगे, उनके कार्यस्थल को सुरक्षित और सम्मानजनक बनाएंगे तथा उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इस अवसर पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा के अध्यक्ष कामरेड अखिलेश कुमार चौबे, शाखा सचिव कामरेड संजय कुमार ओझा ,कामरेड निलेश प्रकाश, कामरेड विक्टर जेम्स, कामरेड अमर कुमार मल्होत्रा, कामरेड गौतम कुमार यादव, रणधीर कुमार सहित अनेक रेलकर्मी मौजूदगी में शाखा अध्यक्ष अखिलेश कुमार चौबे द्वारा ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा परिसर में शहीद बेदी के समक्ष श्रमिक दिवस के लिए झंडोतोलन किया एवं सभी को श्रमिक दिवस का पालन करने का अनुरोध किया ।
अंत में, सभी श्रमिक भाइयों और बहनों को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी ।

बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

•नगर परिषद उपाध्यक्ष ने बुद्ध पूर्णिमा पर नगर वासियों को शुभकामनाएं दी।
•बुद्ध पूर्णिमा शांति,करुणा,प्रज्ञा और समरसता के शाश्वत का पर्व।
माल्यार्पण।बुद्ध पूर्णिमा एवं भगवान गौतम बुद्ध के जयंती के अवसर पर पाकुड़ रेलवे कॉलोनी सिद्धार्थ नगर के मुख्य द्वार पर विराजमान भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण वार्ड पार्षद निभा देवी का नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद के उपाध्यक्ष राणा ओझा सहित वार्ड पार्षद तनु दास,कृष्ण शर्मा,अनिकेत गोस्वामी,पूनम देवी,विमल चंद्र राउत,गुड्डू कुमार भगत,मुस्ताक अंसारी,रियाज अंसारी राखी सरदारिन मौजूद थी।सभी ने भगवान विष्णु के नौ वें अवतार भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर नगर वासियों को शुभकामना देते हुए व भगवान बुद्ध के जीवन और उनके शाश्वत विचारों को याद करते हुए नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा ने कहा कि मानवता के लिए गहरी आत्म चिंतन और प्रेरणा का अवसर है।उन्होंने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा हमें भगवान बुद्ध के जन्म,ज्ञान प्राप्ति और महापरिनिर्वाण जैसे महत्वपूर्ण पड़ावों की स्मृति करती है,जो पूरी दुनिया के लिए मार्गदर्शन का स्रोत है।भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी दुनिया भर के लोगों का मार्गदर्शन कर रही है।
वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन हमें सत्य,अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलते हुए मानवता के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता है।उनके अमूल्य ज्ञान आने वाले युगों तक मानव सभ्यता को प्रकाशित करता रहेगा।
कार्यक्रम में हिसाबी राय,सुशील साहा,रूपेश राम,मुरारी मंडल,टोनी मंडल,मनोरमा देवी,सुरेश शर्मा,पूर्णेन्दु शेखर गांगुली,सानू रजक,जितेश रजक,राजू राय,रणजीत राम,राजू राम कन्हैया रजक,मिथुन यादव शुभंकर कुमार,मिथिलेश मंडल, गुलशन चौधरी, शांति रजक सहित दर्जनों मोहल्लेवासी मौजूद थे।