वैशाख माह के अंतिम दिन चाचकी पंचायत के चाचकी गांव में आयोजित होने वाले भव्य नगर कीर्तन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में नगर कीर्तन को शांतिपूर्ण, भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों से सहयोग और आपसी सहमति बनाए रखने की अपील की गई।
बैठक का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह आयोजन धर्म, आस्था, भाईचारा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। सभी लोगों को मिल-जुलकर इस पावन कार्यक्रम को सफल बनाना चाहिए।
जानकारी के अनुसार भव्य नगर कीर्तन शनिवार, 16 मई को सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। खासकर महिलाओं और श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में समीर मंडल, निपेन मंडल, राजेश कोनाई, सीमा देवी, वापसी कोनाई, तेमु कोनाई, शरद कोनाई सहित सैकड़ों ग्रामीण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का भरोसा दिलाया।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाने की अपील की। लोगों ने कहा कि “आपकी उपस्थिति ही हमारा सम्मान है।”
पूरे चाचकी गांव में नगर कीर्तन को लेकर भक्तिमय माहौल बना हुआ है और ग्रामीणों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है।
चाचकी पंचायत के चाचकी गांव में निकलेगा भव्य नगर कीर्तन, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक
पिंकी मंडल के हाथों तिलभिट्टा में चढ़ी पूजा — भक्ति और उत्साह से झूम उठा गांव
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा मंदिर सेवा समिति, तिलभिट्टा में आज दुर्गा मंदिर के सामने स्थित मेला मैदान में हनुमान मंदिर की पूजा-अर्चना विधि-विधान के साथ भव्य रूप से संपन्न हुई। पूरे आयोजन में धार्मिक परंपराओं का पूर्ण पालन करते हुए मंत्रोच्चार, हवन और पूजा-अर्चना की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा।
इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गौरव और सौभाग्य की बात है कि उनके माध्यम से इस पवित्र कार्य की पूजा-अर्चना संपन्न हुई। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह हनुमान मंदिर भव्य स्वरूप धारण करेगा और समाज को एकता, श्रद्धा एवं संस्कार का संदेश देगा।
कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों, महिलाओं (सशक्त नारी) और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और इस विशेष अवसर के साक्षी बने। वहां के ग्रामीणों में मंदिर को लेकर विशेष खुशी और गर्व का भाव देखा गया।
इस अवसर पर दुर्गा मंदिर के अध्यक्ष प्रभात रविदास, सचिव संटू महतो, संस्थापक सुशांतो सिंह सहित भगत बंसी, गोविंद घोष, अर्जुन राय, बच्चू रजक, विकास भगत, सघन, जिज्ञासन, विजय रविदास, दिलीप प्रमाणिक समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान
“जय श्री राम”, “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्”
के नारों से वातावरण गूंजता रहा, जिससे लोगों का उत्साह और मनोबल चरम पर पहुंच गया।
पाकुड़ में मातृशक्ति दिवस पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल का भावुक पहल – वृद्धाश्रम पहुंचकर माताओं का किया सम्मानl
सोनाजोड़ी, पाकुड़ :
मातृशक्ति दिवस के अवसर पर सोनाजोड़ी (पाकुड़) स्थित वृद्धाश्रम में जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने पहुंचकर वहां रह रही माताओं के साथ समय बिताया और उन्हें मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। इस दौरान पूरे वृद्धाश्रम में खुशी और भावुकता का माहौल देखने को मिला।
पिंकी मंडल ने कहा, “माँ तो माँ होती है, चाहे वह जन्म देने वाली हो या जीवन में माँ का स्थान रखने वाली। आज कई माताएं वृद्धाश्रम में अपना जीवन बिता रही हैं, लेकिन उनका हाल पूछने वाला कोई नहीं है।”
उन्होंने आगे भावुक होते हुए कहा कि “इन माताओं की सेवा और देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इनके चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्चा मातृशक्ति दिवस मनाना है।”
इस अवसर पर उन्होंने सभी माताओं का आशीर्वाद लिया और उनके साथ आत्मीय बातचीत कर उनका हालचाल जाना। वृद्धाश्रम में मौजूद माताएं भी इस पहल से बेहद खुश और भावुक नजर आईं।
पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन
राष्ट्रीय लोक अदालत का वर्चुअल उद्घाटन न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद न्यायाधीश झारखंड उच्च न्यायालय सह कार्यकारी अध्यक्ष झालसा रांची द्वारा किया गया।इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद की अध्यक्षता में पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हाल में सभी न्यायिक पदाधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से जुड़कर शामिल हुए।राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल आठ बेंचो का गठन किया गया। जिसमें 17573 वादों का निष्पादन किया गया। साथ ही 12 करोड़ 46 लाख 82 हजार 658 रुपए का समझौता कराया गया। मौके पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के अधिवक्ता, मेडियटर अधिवक्ता, स्थाई लोक अदालत केअध्यक्ष, विभिन्न बैंकों के अधिकारी,न्यायालय कर्मी, संबंधित विभाग के अधिकारी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स समेत वादी प्रतिवादी उपस्थित रहें।
बाल आश्रय गृह, पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हिरणपुर समेत दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों पर नब्बे दिवसीय गहन आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन
झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में चल रहे नब्बे दिवसीय गहन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान के तहत बाल आश्रय गृह पाकुड़ एवं पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय हिरणपुर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। बाल आश्रय गृह पाकुड़ में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू, चाइल्ड कोऑर्डिनेटर पीसीआई यूनिसेफ के मो अनीस ने संयुक्त रूप से बच्चों को शिक्षा, कौशल विकास और कानूनी अधिकारों का ज्ञान से अवगत कराया इस दौरान बच्चों से संवाद के जरिए आत्मविश्वास बढ़ाने, अनुशासन में रहने, आदर्श के बारे में बताते हुए लक्ष्य निर्धारित कर उज्जवल भविष्य के प्रति बच्चों को महत्वपूर्ण बात बताई गई एवं उचित मार्गदर्शन दिया गया। वहीं लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निःशुल्क कानूनी सहायता मौलिक अधिकारी, मौलिक कर्तव्य समेत कानून के कई एक्ट के पर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नालसा के योजना मुफ्त कानूनी सहायता प्राप्त करने हेतु नालसा के टॉल फ्री नंबर 15100 के बारे में बताया गया। समाज के कुरीतियों के खिलाफ जागरूक की गई जिसमें डायन बिसाही, बाल विवाह, दहेज प्रथा घरेलू हिंसा, बाल श्रम जैसे अपराध और सजा के बारे में बताया गया। आज के इस कार्यक्रम के दौरान मेडिएटर सुमित्रा रानी सिंह, कोऑर्डिनेटर तालामय किस्कू, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मैनुल शेख, पिंकी मंडल, मोलिता कुमारी, विजय कुमार राजवंशी, नीरज कुमार राउत समेत संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापिका, शिक्षक, छात्रा एवं बाल आश्रय गृह पाकुड़ में कर्मी मौजूद रहे।
*आज का खास : 10 मई से शुरू होगा पंचक*
*आज का पंचांग 👇*
*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
07.05.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन सौम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : शुद्ध ज्येष्ठ
पक्ष : कृष्ण
तिथि : पंचमी
दिन : गुरुवार
नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा
योग : साध्य
करण : तैतुल/गर
सूर्योदय : सुबह 05:28 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:32 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मेष राशि में।
आज का चंद्रमा : धनु राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* दक्षिण।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
दिन में 1:30 बजे से 3:00 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज शुद्ध ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। प्रातः 6:52 बजे तक पंचमी तिथि रहेगा। उसके बाद षष्ठी तिथि भोग करेगा। आज रात्रि 10:17 बजे चन्द्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आज रविंद्रनाथ टैगोर जयंती है। आज विद्यारम्भ, उपनयन, विपणिव्यापार, सर्वदेव-प्रतिष्ठा, वर-कन्या वरण, प्रसूति स्नान, जलयंत्र कर्म, वाटिका रोपण के मुहूर्त हैं।
*————————-*
*आज का खास:*
आगामी 10 मई दिन रविवार अष्टमी तिथि से पंचक प्रारंभ होंगे। पंचक द्वादशी तिथि दिन गुरुवार 14 मई तक चलेगा।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*
भाजपा का पानी बिजली के तुरंत मुद्दे पर 9 मई को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन।
•धरना प्रदर्शन हेतु भाजपा झिकरहाटी मंडल की बैठक संपन्न।
प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के तहत भाजपा का पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपा का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने एवं आंदोलन के रूपरेखा तय करने हेतु भाजपा झिकरहाटी मंडल की बैठक मंडल संयोजक सुरेश मंडल के अध्यक्षता में कदमसार में संपन्न हुई।
बैठक में प्रभारी के रूप में भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सादेकुल आलम के साथ-साथ बड़ी संख्या में मंडल के सभी पंचायत के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने कहा कि पाकुड़ की ग्रामीण की जनता पानी-बिजली के संकट से त्राहिमाम कर रही है।पाकुड़ ग्रामीण की जनता के बीच व्याप्त भारी आक्रोश को आंदोलन के माध्यम से स्वर देने का निर्णय भाजपा प्रदेश से नेतृत्व के द्वारा लिया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के निर्देशानुसार भाजपा झिखलहाटी मंडल की बैठक आयोजित किया गया है।इस निमित्त 9 में को पूर्वाह्न 11:00 बजे उपायुक्त कार्यालय के समक्ष बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता की मटका आंदोलन के माध्यम से धरना प्रदर्शन में भाग लेंगे।
मंडल संयोजक सुरेश मंडल ने कहा कि पूरे पाकुड़ जिला में बिजली संकट एवं पेयजल की घोर किल्लत से पाकुड़ की ग्रामीण की जनता त्राहि-त्राहि है। चौबीस घंटे में पाकुड़ ग्रामीण को मात्र चार से पांच घंटे बिजली मिलती है। पाकुड़ ग्रामीण के अधिकांश चापाकल खराब पड़े हैं।महिला छोटे-छोटे बच्चों विद्यार्थियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।आम जनों इस गंभीर समस्याओं को के समाधान करने के बजाय झारखंड सरकार कुंभकर्णी निंदा में सोई हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर को स्वच्छ जल मिले इसके लिए नल जल योजना के रूप में महत्वाकांक्षी योजना चलाई, जिसमें सफलता भी मिली। लेकिन दुखद बाद यह है कि पाकुड़ ग्रामीण में यह योजना धरातल पर प्रभावी नहीं दिख रही है।अधिकांश जगहों पर जिला पूर्ति योजना कागज तक सीमित है।
इन सभी जनहित के मुद्दों पर को लेकर भाजपा सड़कों पर उतरेगी और जोरदार आंदोलन भाजपा जिलाध्यक्ष सरिता मुर्मू के नेतृत्व में करेगी।जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में भाजपा झिकरहाटी मंडल से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता भाग लेंगे।
मंडल बैठक में अक्षय मंडल,शिशु मंडल,अरुण मंडल, शिबू मंडल दिलीप मंडल,मुस्तफा शेख,गुलाम अंबिया,असीम मंडल,भुट्टू कुनाई,नुर आलम,यशुफ शेख,जियाउल हक,नोदू शेख आदि मौजुद थे।
भाजपा की असम और बंगाल जीत पर झूमा पाकुड़ का गोपीनाथपुर।
*बंगाल-असम की जीत पर गोपीनाथपुर में भव्य उत्सव, गूंजा खुशी का माहौल।*
ऐतिहासिक जीत बंगाल,असम और पुदुचेरी में भाजपा का विजय उत्सव” पश्चिम बंगाल, असम एवं पुदुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
इस गौरवपूर्ण अवसर पर जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल के नेतृत्व में पाकुड़ के गोपीनाथपुर में एक भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरे क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर पिंकी मंडल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 200 से अधिक सीटों के साथ मिली यह प्रचंड जीत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी के सशक्त नेतृत्व का परिणाम है। यह जीत केवल नेताओं की नहीं, बल्कि हर एक कार्यकर्ता और आम जनता की जीत है। उनके नेतृत्व में मिली यह ऐतिहासिक सफलता देश के लिए गर्व की बात है।
उन्होंने आगे विश्वास जताया कि इसी तरह झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत होगी और बहुत जल्द यहां भी भाजपा की सरकार बनेगी।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों ने एकजुट होकर यह संकल्प लिया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भी पाकुड़ में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया जाएगा।
मौजूद प्रमुख लोग:
रिंकू मंडल, उपासी मंडल, काजल मंडल, बिप्लब मंडल, चंद्रकांत मंडल,राहुल देव सरकार, प्रधान मंडल, रंकुश मंडल, दिवाकर मंडल सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे
खेला तो नहीं हुआ बंगाल में, लेकिन खेल हो गया, झारखंड के मुख्यमंत्री कस रहे अधिकारियों को , लेकिन यहाँ के जहांगीर सरीखे और अधिकारियों को नहीं आ रही समझ। पाकुड़ DMFT का पैसा चिकन नेक भी गया है।
बंगाल चुनाव , बिना चुनावी हिंसा हत्या के मतदाताओं का निर्भीकता से भारी संख्या में टर्न ऑन होना और फिर अप्रत्याशित परिणाम क्या संदेश देता है ? सिर्फ केंद्रीय सुरक्षा बल और शर्मा जी जैसे सिंघम ही नहीं बल्कि कई अप्रत्यक्ष कारण भी हैं।
केंद्र सरकार के रणनीतिक कदमों ने सिर्फ बंगाल चुनाव नहीं बल्कि पूरे पूरव-उत्तर के भारत के राज्यों तथा घुसपैठ को ध्यान में रख कर बंगाल , बिहार , उड़ीसा जैसे राज्यों में बड़े कूटनीतिक कदम उठाए।
एक आलेख जो मुझे किसी मित्र ने भेजा उसे मैनें किसी दृष्टिकोण से सोचा ही नहीं था।
इसके लेखक का नाम याद नहीं आ रहा लेकिन , उनसे क्षमा मांगते हुए अपने पाठकों के लिए हू ब हू उसे परोस रहा हूँ। क्योंकि झारखंड में हेमंत सोरेन ने VC कर राज्य के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। लेकिन पाकुड़ जैसे जिला में इस ओर सक्षम अधिकारियों का ध्यान किस मजबूरी में नहीं जा रहा ! समझ से परे है।
खैर पहले उस तार्किक आलेख को पढ़िए :—
12 अप्रैल के दिन रविन्द्र नारायण रवि जब कालीघाट पहुंचे तो उनके अंदर जैसे एक संकल्प दौड़ रहा था कि जो जिम्मेदारी मुझे दी गई है ,वो किसी और को भी मिल सकती थी,पर ये उन्हे करके दिखाना होगा… अचानक से तमिलनाडु से बंगाल आना उनके लिए ये समझना कोई नई बात नही थी कि मैटर कितना महत्वपूर्ण है…
पटना के बिहारी बाबू रविन्द्र रवि इतने खुर्राट हैं कि वो अजित डोवाल से लेकर इंटेलिजेंस में सबके लिए अर्जुन जैसे हैं….जबरदस्त इंटेलिजेंस आफिसर,भारत के पूर्व आइबी हेड की निगाहें हमेशा मछली की आंख पर ही रहती है…बेदाग छवि,मृदूभाषी,कम बोलना और नेपथ्य में काम करना ही उनकी पहचान है….
केंद्र सरकार के लिए बंगाल का चुनाव बस चुनाव नही था ,ये था भारत का सबसे संवेदनशील चोकपॉइंट मात्र बाईस किलोमीटर चौड़ी वह पट्टी जो मुख्यभूमि को पूर्वोत्तर के आठ राज्यों से जोड़ती है,उसको सुरक्षित रखना….
हाल ही में जब इन नए राज्यपालों को बंगाल और बिहार की जिम्मेदारी मिली तो ये अचानक लिया फैसला नही था,यही मात्र एक रास्ता बचा था…क्योंकी रविन्द्र रवि का करियर आईबी अधिकारी के रूप में बीता हैं, जिन्होंने दशकों बस यही अध्ययन किया कि उन लोगों की सीमा क्षेत्रों में आबादी कैसे बढ़ती है, बसती है और डेमोग्राफिक चेंज के साथ राजनीतिक नक्शे को बदल देती है…
25 फरवरी से 6 मार्च के बीच तीन घटनाएँ तेजी से हुईं थी… अमित शाह सीमांचल में सुरक्षा दौरे पर पहुंचे थे… आर. एन. रवि को तमिलनाडु से पश्चिम बंगाल के राजभवन भेजा गया…. लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन, जो कश्मीर की हार्ट्स डॉक्ट्रिन के सूत्रधार माने जाते हैं, को बिहार का राज्यपाल बनाया गया… दोनों नियुक्तियाँ चौबीस घंटों के भीतर हुईं थी…
पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की सर प्रक्रिया में 58 लाख मतदाताओं के नाम हटाए गए और 60 लाख को जांच के दायरे में रखा गया था… सबसे ज्यादा असर मुर्शिदाबाद और मालदा जैसे कॉरिडोर जिलों में दिखा…. जिस झारखंड ने घुसपैठ जैसे मामले को चुनाव में उठाने पर भाजपा को पठखनी दे दी थी …उसी ने केंद्र को रिपोर्ट भेजी है और हाई कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल किया है, जिसमें बताया गया कि संथाल परगना में आदिवासी आबादी 1951 के 44.67% से घटकर 2011 में 28.11% रह गई, जबकि मुस्लिम आबादी ईकाई से बढ़कर लगभग 24% तक पहुंच गई…. इस हलफनामे में घुसपैठ शब्द का इस्तेमाल किया गया… सीमांचल में बस किशनगंज की मुस्लिम आबादी 68% है, जबकि बिहार का औसत 17% है…
तीन राज्यों में फैले तेरह सटे हुए जिले, दो अंतरराष्ट्रीय सीमाएँ और एक महत्वपूर्ण चोकपॉइंट जिसे चिकेन नेक के नाम से जाना जाता रहा है, उसके ये सभी आंकड़े अब अदालत के रिकॉर्ड में हैं…
और इस पूरे कॉरिडोर के दोनों सिरों पर जिन दो लोगों को तैनात किया गया है, उन्होंने अपना पूरा करियर इसी तरह के क्षेत्रों में बिताया है…..
भाजपा बंगाल जितती है तो जो होने वाला है ,इसके लिए अब उसे झारखंड की मंजूरी की भी जरूरत नही है..क्योंकि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 3 तीनों विधानसभाओं से मंजूरी की मांग करता है…
बंगाल ,आसाम और बिहार ये तीनो मिलकर एक बहुत जरूरी काम करने जा रहे है….ये होना ही भारत की सुरक्षा के लिए बहुत जरुरी है…
रविन्द्र रवि और सैय्यत अता हसनैन दोनो ये जिम्मेदारी निभाना बखूबी जानते हैं…
बंगाल की जीत का सेहरा अगर भाजपा बांधती है तो इन सीआरपीएफ और इंटेलिजेंस के लोगों को भी इसका क्रेटिट पुरा जाता है,जिसके बिना भयमुक्त चुनाव असंभव था….
अब खेला होगा,पर जो होगा वो देशहित में होगा,किसी खास समुदाय के हित में नही…
ये चीजें झारखंड और खाशकर पाकुड़ में नहीं समझा जा रहा। जब सत्ता बदलती है , कारवाई होती है तो कोई नहीं बचाता। कल ही एक बंगाल में एक DCP को भारत से भागने के दौरान ED ने पकड़ लिया।
पाकुड़ में DMFT में अकेले कई अरब रुपये ग़बन हुए, लेकिन अधिकारी और लिपिकों की फ़ौज वहीं बनी हुई है। इन पैसों का हिस्सा चिकन नेक के इलाके में भी मोल और होटल बनाने में लगा है , तो क्या किसी अलगाववादी कार्यों में नहीं लगा होगा , इसकी क्या गारंटी है ?
जब अधिकारी में मुखिया तक के चेम्बर में दिये निर्देश लीक हो जाता हो , वहाँ सुरक्षा और अन्य कई बातों पर सोचना लाज़मी है।
माननीय मुख्यमंत्री बहुत कुछ समझ रहे हैं , इसलिए निर्देश कड़क दे रहे हैं , लेकिन उनके साथ साथ अधिकारियों को भी दिकभर्मित करनेवाले सफल हो जाते हैं। फॉलोअप में आगे लिपिकों के स्थान्तरण और प्रतिनियुक्ति में हुए खेल को भी पाठकों के सामने परोसेंगे।
खैर बंगाल को देखते जाइये और और झारखंड के भविष्य पर चिंतन कीजिए , नहीं तो चिंता का भी मौका नहीं मिलेगा।
हँलांकि हमारे मुख्यमंत्री इस ओर ध्यान दे रहे हैं, लेकिन….
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य भर के अधिकारियों के से VC पर की बैठक, दिये कई निर्देश , कहा किसी तरह की अराजकता बर्दाश्त नहीं कसें नकेल।
*मुख्यमंत्री सचिवालय*
*प्रेस विज्ञप्ति –/2026*
*05 मई 2026*
*झारखंड मंत्रालय, रांची*
===========================
*मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था के संधारण को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की।*
===============
===========================
*★ नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन पर ब्रेक लगाते हुए इनकी खरीद-बिक्री करने वालों से सख्ती से निपटें*
*★ पुलिस अधिकारी आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें*
*★ संगठित अपराधों पर हर हाल पर रोक लगाई जाए*
*★ अफीम की खेती से पर रोक लगे*
*★ भू-माफियाओं को किसी भी प्रकार का कोई संरक्षण न मिले यह सुनिश्चित करें*
*श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखण्ड।*
===========================
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज अधिकारियों के साथ राज्य में बेहतर विधि-व्यवस्था के सुदृढ़ संधारण को लेकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय भूमिका में रहे। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार से कोई कोताही न बरती जाए । बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य के भीतर कानून व्यवस्था की स्थिति पर निरंतर निगरानी रखने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपराध से जुड़े महत्वपूर्ण मामलों को चिन्हित कर उन मामलों की नियमित मानीटरिंग की जाय।
*लापता बच्चों और महिलाओं के मामलों पर हो त्वरित कार्रवाई*
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य में लापता बच्चों और महिलाओं से संबंधित मामलों को प्राथमिकता दें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि लापता बच्चों एवं महिलाओं के जितने भी मामले हैं उन पर विशेष ध्यान केंद्रित करते हुए लापता बच्चों और महिलाओं की सुरक्षित रिकवरी सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आम जनों को भयमुक्त वातावरण प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
*नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन पर ब्रेक लगाएं*
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि नशीले पदार्थों के आदान-प्रदान के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि नशीले पदार्थ के कारोबार से जुड़े अपराधियों के खिलाफ मुहिम चला कर उनके सप्लाई चेन (आपूर्ति श्रृंखला) पर अविलंब रोक लगाएं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन जगहों को अवश्य चिन्हित करें जहां पर नशीले पदार्थ की खरीद-बिक्री होती है। जो अपराधी नशीले पदार्थ के कारोबार से जुड़े हैं उन पर शख्स कानूनी-कार्रवाई सुनिश्चित करें। स्कूल, कॉलेज एवं वैसे विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों वाले संस्थान जहां पर अधिक संख्या में युवा वर्ग की भीड़ होती है वैसे जगहों पर नशीले पदार्थ सप्लायरों पर पैनी नजर रखी जाए।
*अफीम की खेती से पर रोक लगे*
बैठक में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य के भीतर अफीम की खेती को हर हाल में रोका जाना चाहिए। उन्होंने खूंटी, चतरा एवं रांची जिले में विशेष तत्परता बरतें जाने का निदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अफीम की खेती के खिलाफ निरंतर मॉनिटरिंग करते हुए आम लोगों को भी जागरूक किया जाए ।
*पुलिस अधिकारी आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें*
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने निर्देश दिया कि जिलों में पदस्थापित एसपी, डीएसपी एवं प्रभारी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों में निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर आम जनता के साथ निरंतर संवाद करते रहें तथा उनकी समस्याओं को सुनते हुए उन समस्याओं का त्वरित गति से निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करें। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र का भी आवश्यक दौरा करें और वहां आम जनता के साथ समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान निकालें। ग्रामीण क्षेत्र का औचक निरीक्षण होने से पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और ज्यादा बढ़ेगा।
*संगठित अपराधों पर हर हाल में रोक लगाएं*
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के भीतर संगठित अपराध के मामले में सख्ती से निपटा जाना चाहिए। राज्य सरकार संगठित अपराध को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को पूरी सुविधा और व्यवस्था प्रदान कर रही है।
*भू-माफियाओं को किसी भी प्रकार का संरक्षण न मिले यह सुनिश्चित करें*
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अधिकारियों से कहा कि शहरी क्षेत्र से सटे इलाकों के प्रभारी अधिकारियों को भूमि संबंधित विवादों से निपटने समय अत्यंत सतर्क रहने की जरूरत है। पुलिस अधिकारी की ओर से किसी भी कीमत पर भू-माफिया को कोई संरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वर्तमान समय में अक्सर शहरों से सटे क्षेत्रों में भूमि संबंधित अपराधों की खबरें देखने और सुनने को मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि विवाद संबंधित मामलों पर पुलिस प्रशासन कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करे। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि हिरासत के दौरान किसी भी प्रकार की यातना या मृत्यु की घटनाओं को सरकार पूरी गंभीरता से लेगी। अतः हरेक स्तर पर संवेदनशील होने की जरूरत है।
*बैठक में राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, अपर मुख्य सचिव गृह विभाग श्रीमती वंदना दादेल, डीजीपी श्रीमती तदाशा मिश्रा सहित सभी जोनल आईजी, रेंज डीआईजी तथा सभी जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।*
===========================
*#Team PRD(CMO)*