Wednesday, February 4, 2026
Home Blog Page 37

फिर 28 क्रशर सील, Puja की थाली में रेलवे भी शक के दायरे में, लेकिन करवाई के नाम पर फिर से झोंका गया धूल

इस अंक में विशेष

  • Illegal minning, में Puja की सजी थाली के एक कोने में Railway भी है जाँच के दायरे में।
  • ED को खंगालने चाहिए Hawda और Malda DRM ऑफिस के DCM कार्यालयों की फाइलें।
  • मालपहाड़ी रेलवे साइडिंग में सुरक्षा मानकों का ठेंगा दिखाकर किया जाता स्टोन चिप्स लोड।
  • अगर जांच होगी तो कई सनसनीखेज खुलासे से नही किया जा सकता इनकार।

पाकुड मालपहाड़ी रेलवे साइडिंग में प्रदूषण अनापत्ति प्रमाण पत्र (पॉल्युशन क्लियरेंस सर्टिफिकेट)की समय अवधि समाप्त होने के बावजूद लगातार रैक लोडिंग का काम धड़ल्ले से चल रहा है। वहीं रैक लोडिंग में नियमों की धज्जियां भी उड़ाई जा रही है। इस साइडिंग क्षेत्र की कई वीडियो और तस्वीर है। जिसका जिंदा सबूत चौका देने वाली है।

इस खबर के साथ लगा हुआ चित्र आपको अचंभित करेगा। रेलवे सुरक्षा मानकों को अगर देखा जाए तो रेल लाईन पर कोई दूसरा व्हिकल या वाहन अगर चलता है या जाता है तो आरपीएफ उस पर कानूनी कार्रवाई करती है। आप पाकुड़ के मालपहाड़ी रेलवे साइडिंग पर अगर सिर्फ लोडिंग करने के तरीकों को देख लें तो आपको यहां सुरक्षा नियमो का ठेंगा दिखाते लोग दिख जाएंगे।

पत्थर लोडिंग के लिए जो रेलवे प्लॉट अलॉट किया जाता है वह अप और डाउन लाइन से एक नियत दूरी पर की जाती है। जहां व्यवसायी अपना तैयार माल स्टॉक करके रखे, और मजदूर सुरक्षा नियमों का ध्यान रखते हुए रेल बोगी पर लोड कर दें। लेकिन मालपहाड़ी साइडिंग पर ऐसा कुछ नही दिखेगा। जहां मन तहां तैयार माल को डंप किया जाता है और फिर मजदूरों का रोजगार निगलने वाले डायनासोर बुलडोजर से माल लोड किया जाता है।

चूंकि डंप किया हुआ स्टोन चिप्स रेलवे लाइन पर ही रहता है ऐसे में ये डायनासोर रेल लाइन पर बीछे पत्थरो को भी समेटकर लोड कर देते हैं। अप एवं डाउन लाइन के बीच में आमतौर पर जो भी लाइन होता है वो दूसरे प्लॉट पर जाने वाली गाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए होता है। उस पर किसी भी तरह माल डंप करना या फिर लोडिंग के लिए गाड़ी को खड़ा करना, आदि सब रेलवे सुरक्षा नियमों के विपरीत है लेकिन मालपहाड़ी रेलवे साइडिंग क्षेत्र में ये बातें आम है, और कहा जाता है कि यह सब अनियमितता नीचे से ऊपर तक सुविधा शुल्क को ठेलते हुए किया जाता है। इस विषय पर कोई भी रेल पदाधिकारी कुछ भी बोलने से कतराते हैं। एक सामान्य सी बात है कि एक आदमी को भी यहां झुठलाते सुरक्षा के कार्यों को देखकर अंदाजा लग जायेगा।

सबसे बड़ा सवाल ये बना हुआ है। कि कई महीने पहले जब पॉल्यूशन अनापत्ति प्रमाण पत्र हो गया है खत्म। तो फ़िर सरकारी नियमों को धता बता कर कैसे हो रहा इंडेन्ट।

2 जून के इस पेज ख़बर पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 28 क्रशर सील

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट की सीमा अवधि खत्म होने के बाद भी रेलवे साइडिंग में पत्थर उत्पादन और लोडिंग से संबंधित बातों को पढ़ा। प्रशासन गम्भीर हुआ। इसे इतना गंभीरता से लिया है कि एक बार फिर खदानों की नापी नही कर धूल झोंकने का बड़ा प्रयास हुआ। प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे साइडिंग में संचालित 28 क्रशरों को सील कर दिया है। मालपहाड़ी रेलवे साइडिंग में कम से कम 28 क्रशरों को सील कर दिया।

लेकिन रेलवे से कोई सवाल नहीं किया। न ही खदानों से कितना घनफुट पत्थर निकला और कितना डिस्पेच आदि की जाँच की जहमत उठाई। जबकि जिला टास्क फोर्स की टीम के साथ दुमका से प्रदूषण नियंत्रण की टीम भी पहुंची थी। दोनों टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए क्रशरों को सील किया। इस दौरान क्रशर मालिकों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई क्रशर मालिक क्रशरों को बंद कर भाग खड़े हुए।

मिली सूत्रों से जानकारी के मुताबिक टीम के पहुंचने की खबर मिलते ही क्रशर में कार्यरत मुंशी, खलासी, मजदूर सारे भाग गए। इस दौरान खासकर क्रशर मालिकों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचकर टीम ने एक तरफ से कार्रवाई शुरू की। फिर बारी बारी से क्रशरों को सील कर दिया।

उल्लेखनीय है कि रेलवे साइडिंग में संचालित क्रशरों से प्रोडक्शन किए जाने वाले पत्थर चिप्स मालगाड़ी में लोडिंग होकर दूसरे प्रदेशों और देश में भेजा जाता है। जिसमें कई बार नियमों की अनदेखी के मामले सामने आते रहे हैं। फिर भी क्रशर मालिक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। प्रदूषण से जुड़ी प्रशासन द्वारा निर्गत सर्टिफिकेट की सीमा खत्म हो चुकी है। फिर भी धड़ल्ले से क्रशरों का संचालन जारी था। जिला टास्क फोर्स की टीम में एसडीओ हरिवंश पंडित, जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह, सीओ आलोक वरण केसरी, सीआई देवकांत सिंह एवं दुमका से प्रदूषण नियंत्रण विभाग के कई अधिकारी पहुंचे थे।

इन सबके बावजूद जिन लोगों ने पॉल्यूशन सर्टिफिकेट लिए थे, उन्होंने नियमों का पालन किया भी की नही। इसे देखने जाँचने और उसपर FIR या करवाई की बात नहीं हुई।
हद है भाई !

इसे भी पढ़े –

Puja Singhal तथा अवैध खनन के ED जाँच में क्या रेलवे को है विशेष छूट ?

पाकुड़ प्रशासन ने DC-SP के नेतृत्व में की सख़्त कारवाई, माफियाओं में ख़ौफ़

Puja Singhal तथा अवैध खनन के ED जाँच में क्या रेलवे को है विशेष छूट ?

30 अप्रेल को ही रेलवे के मालपहाड़ी रेलवे साइडिंग पर प्रदूषण अनापत्ति प्रणाम पत्र की समय सीमा हो गई है खत्म। तो फिर कैसे हो रहा है लगातार इंडेन्ट तथा लोडिंग ?

झारखंड में ED, Puja ,अवैध खनन तथा इस उससे जुड़े मामलों, अधिकारियों एवं व्यवसायियों की कुंडली खंगाल रही है। लेकिन आश्चर्य की बात यह है की पाकुड़ के तकरीबन सवा सौ साल पुराना पत्थर उधोग सड़क मार्ग से फरक्का बैरेज बनाने के समय से ही अपना व्यवसाय कर रहा है। इससे पहले और आजतक पत्थर उधोग का सबसे बड़ा माध्यम पाकुड़ स्थित मालपहाड़ी रेलवे साइडिंग क्षेत्र ही रहा है। रेलवे के द्वारा रेलवे को एवं अन्य प्राइवेट कंपनियों को लगातार पत्थर सप्लाई रेलवे रेक के द्वारा ही किया जाता रहा है। रेलवे साइडिंग में कई तरह की अनियमितताएं हैं, अगर सही ढंग से हर पहलू पर इसे खंगाला जाए तो रेल अधिकारियों के साथ साथ व्यवसायियों की कुंडलियों का वह सब पन्ना खुल जायेगा।

जिसमें शनि, राहु, केतु सब ग्रहों की क्रुर दृष्टि का सामना करना पड़ जायेगा। ईडी, सीबीआई सबका माथा घूम जाएगा।और ऐसे ऐसे मामले खुलने लगेंगे की रेलवे डिवीजन में भूकंप सा आ सकता है। नियम है कि रेलवे अपने लोडिंग साइड पर तभी इंडेंट कर सकता है जब उनके पास प्रदूषण क्लियरेंस सर्टिफिकेट हो। चूंकि रेलवे से होने वाली माल ढुलाई भारत सरकार का पूर्ण रूप से एक व्यवसायिक कार्य है। ऐसे में अगर रेलवे ही नियमों के विरुद्ध कार्य करे। तो फिर ईडी या कोई भी जांच एजेंसियां प्राइवेट रूप से कार्य करने वाले अवैध खनन एवं सम्प्रेषण पर कैसे डंडा चला सकता है ! झराखण्ड में इन दिनों इस मामले पर सरकार गिरने और गिराने तक की बात हो रही है।

सांसद और विधायक ट्यूटर पर सरकार के विरुद्ध ट्यूटर ट्यूटर खेल रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो ईडी अवैध खनन की जांच नही बल्कि कोई घनघोर बारिश लेकर चली आई है।और सारे के सारे नेता बरसाती मेढक की तरह टार्टराने लगे है। अगर ईडी को जांच करनी ही है और उसे केंद्र सरकार का तोता भी नही साबित होना है। तो ईडी सबसे पहले वृहत पैमाने पर होने वाले रेलवे के पत्थर डिस्पैच को खंगाले। ऐसा हम इस लिए कह रहे हैं, कि पाकुड में रेलवे साइडिंग मालपहाड़ी में लिया गया प्रदूषण अनापत्ति अनुज्ञप्ति जो रेलवे के द्वारा ही लिया जाता है। उसकी समय सीमा 30 अप्रैल को ही खत्म हो गई है। बावजूद इसके इंडेंट जारी है, लोडिंग हो रही है और पत्थरों का सम्प्रेषण लगातार किया जा रहा है। क्या यह अवैध नही?

इस बाबत जब चीफ यार्ड मास्टर से सवाल किया गया तो उन्होंने मामले अपने ऊपर से टालते हुए वरीय अधिकारी पर फेंक दिया।

सीनियर डीसीएम जो रेलवे के डिविजनल स्तर के पदाधिकारी है को जब पूछा गया तो उन्होंने सवाल को एक मोड़ देते हुए उल्टे यह कहा कि पाकुड़ मालपहाड़ी बहुत ही पुराना रेलवे साइडिंग है। आप जानते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड सरकार को इसके लिए पत्र लिखा गया है।

अब सवाल उठता है कि अगर उन्होंने पत्र लिखा भी है तो बिना क्लियरेंस मिले इंडेंट लोडिंग कैसे जारी है? इसके लिए राज्य या रेलवे किसी के भी अधिकारी जिम्मेदार हों लेकिन काम तो अवैध ही हो रहा है। क्या इसपर ईडी का डंडा लहराएगा ? यह यक्ष प्रश्न है।

आस्था का केंद्र है पाकुड़ का नित्यकाली मंदिर, दूर दूर से मन्नतें माँगने आते हैं लोग

पाकुड़ । राजापड़ा महल्ले में स्थित नित्यकाली मंदिर सिर्फ़ पाकुड़ ही नहीं, बल्कि तंत्र साधकों के बीच दूर दूर तक विख्यात है। स्वाभाविक रूप से तंत्र साधकों से जुड़े लोग नित्यकाली काली के दर्शन करने आते रहते हैं। बंग्ला सन 1222 यानी सन ई. 1700 के उत्तरार्ध में बना यह मंदिर अपने अंदर एक गूढ़ इतिहास और कई किंवदंतियों को समेटे हुए है।

तांत्रिक विधि से स्थापित यह मंदिर पाकुड़ की समृद्ध इतिहास की कहानी, मंदिर के अंदर स्थित मूर्तियों की ज़ुबानी ही सुनाती बरबस नज़र आ जातीं हैं।

नित्य पूजन लेने वाली माँ नित्यकाली की दक्षिणामूर्ति शिव सहित एक ही काले पत्थर को तराश कर बनाई गई है। माँ के पैरों तले लेटे शिव की मूर्ति गुप्तकालीन मूर्तिकला प्रतिबिंब सा है, तो माँ की मूर्ति मध्यकालीन ऐतिहासिक मूर्तिकला का परिचायक सा दिखता है। काली की मूर्ति के ठीक सामने आँगन की दूसरी ओर गणेश की मूर्ति स्थापित है। स्वस्तिक की तरह दिखनेवाले मंदिर का आँगन में हर तरफ सफ़ेद और काले पत्थरों के 34 शिवलिंग स्थापित हैं, जिसे तांत्रिक मान्यताओं के अनुसार विभिन्न भैरव की उपाधि प्राप्त है, लेकिन सामान्य श्रद्धालुओं के लिए ये शिवलिंग के रूप में मात्र पूज्य हैं, जबकि तंत्र साधक जो गुप्त रूप से मंदिर में सामान्य वेशभूषा में आकर पूजा करते हैं , इन शिवलिंगों की पूजा विभिन्न भैरवों के रूप में करते हैं।

इस मंदिर की स्थापना से सम्बंधित कई कहानियां प्रचलित हैं। कहते हैं कि राजा पृथ्वी चन्द्र शाही ने जब मोहनपुर से राजापाड़ा में राजवाड़ी एवम अपनी प्रजा सहित राजकर्मचारियों के लिए एक छोटे कस्बे का निर्माण कराया तो , आम जनजीवन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था को मूर्तरूप दिया , तालाब, सड़क, नालियाँ यहाँ तक कि श्मशान तथा कब्रिस्तानों तक की व्यवस्था का प्रावधान रखा। इसी क्रम में एक रात राजा शाही को माँ नित्यकाली ने स्वप्नादेश दिया कि राजवाड़ी के बगल में एक निश्चित स्थान पर खुदाई करवाओ , वहीं एक बड़ा काला सा शिलाखंड निकलेगा , उसे बनारस के एक नियत मूर्तिकार से मूर्ति का निर्माण करा कर मेरा पँचमुंडासन पर स्थापना कर मंदिर बनवाओ।

उधर बनारस में भी उस नियत मूर्तिकार को भी पाकुड़ आकर मूर्ति बनाने का आदेश स्वप्न में माँ ने दे रखा था। सुबह जब तक राजा राजपुरोहित से इस स्वप्नादेश की चर्चा करते , बनारस के वो मूर्तिकार राज प्रासाद में पहुँच चुका था। स्वयं तंत्र के अच्छे जानकार रहे राजा शाही  ने पूरी व्यवस्था के साथ वर्तमान में स्थित कालिसागर तालाब के पास खुदाई करवाई, स्वप्नादेशानुसार काला शिलाखंड मिला और मंदिर का निर्माण भी हुआ। ऐसी ऐतिहासिक कहानियों को समेटे यह मंदिर आज भी पाकुड़ के समृद्ध इतिहास की कई कहानियां कहता और गढ़ता खड़ा है।

आस्था के इस ऐतिहासिक प्रतीक से जुड़ी अनेक कहानियां कहता मन्दिरों के शहर पाकुड़ में अन्य पंथ के भी कई गवाह उपस्थित हैं, क़स्बे से नगर बने इस शहर को ऐतिहासिक दृष्टिकोण से समृद्ध बनाता है। हम समय समय पर इन ऐतिहासिक गलियारों से अपने पाठकों को रु-ब-रु कराते रहेंगे।

हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी पत्रकारों को बधाई और आज ही लिखी मेरी दो कविताएं

हिन्दी पत्रकारिता दिवस की सभी पत्रकार मित्रों को बधाई।
हिन्दी पत्रकारिता की श्याही ने कई इबारतें लिखी है, इसकी श्याही कभी न सूखे इसका हम सभी मित्र संकल्प लें।
जय पत्रकारिता
हिन्दी पत्रकारिता जिन्दावाद

गमला और खुला आँगन

मैं और तुम,
एक ही आँगन में,
उपजे दो पौधे,
बिलकुल अगल बगल,
समय के साथ बढ़े,
आँधियों में भी ,
झोकों ने हमेशा,
हमें गले मिलाकर,
सहारा बनाया एक दूसरे का,
मैं खुले आँगन में झेलता रहा,
कड़ी धूप-बारिश और हवा के तेज थपेड़े,
समय ने उस आँगन से,
तुम्हें उठाकर सजी – सुंदर,
कंक्रीट की बालकोनी के गमले में सजा दिया,
छोटे से गमले में,
रसायनिक खादों में ख़ूब फले तुम,
छाँव तो नही दे पाए,
पर फलों से ख़ूब नवाज़े तुमने,
मेरी आँगन में मैंनें फल तो कम दिए,
या यूँ कहो दिए ही नही,
लेकिन आँगन के खुले आसमान,
तथा उसकी अंतहीन गहराई लिए जमीन में,
मेरी जड़ें गहरे उतरी,
टहनियों ने खुलकर हाथ फैलाये,
बालकोनी से फल तोड़ लोग,
मेरी फैली शाखों की छाँव में,
सकून से फल खाएं सबने,
बस फल तोड़ने में लोग ,
तुम्हारे गमले में जड़ें हिला आये,
और मेरी छाँव में सकूँ से बैठे,
गद्दारों ने खोद दिए जड़ मेरे।
हम दोनों के जगह बदले,
वातावरण बदला,
तुम्हारे चारो तरफ़ चमक-धमक
मेरे पास वही पुरानी और
पुरानी कहानी,
न अब तुम,
न मैं अब
कुछ भी समझ सकते
एक दूसरे को,
ऐसे भी तुम्हें गैरों से कब फ़ुर्सत
मैं अपने गम से कब ख़ाली ?

तेरी महक़ में अब क्यूँ बू निकले !

तेरे आने की,
किसी भी रूप में,
जब ख़बर निकले ,
न तेरी महक़,
और न ही तुम निकले ,
हर बार तेरे चारों ओर ,
वही सड़ांध की बू निकले ,
हाय तेरी महक़ को,
तरस गया मैं ,
मगर क्या करूँ ?
न तुम निकले ,
न तेरी महक़ निकले ,
नहीं नहीं अब मुझे तेरी ,
ज़ुस्तज़ु भी नही ,
मैंनें क्या समझ रखा था ,
और तुम क्या निकले !
छोड़ो शिकायतें नहीं तुमसे,
तुम जो भी निकले ,
बहुत ख़ूब निकले ,
एक हम थे कि ,
बड़े नादां निकले ,
तेरे वादे पे जिये हम ,
क्या कहें कि हम क्या क्या निकले।

Puja Singhal, ED जाँच में जेल में कीड़ों-मच्छरों से कटवा रही है, इधर कारवाई के नाम पर तोड़े जा रहे सिर्फ़ कन्वेनर। अवैध खनन को क्यूँ छुपाया जा रहा ?

प्रशासनिक करवाई कर रहा कंफ्यूज्ड , खदानों को क्यूँ नहीं हो रही नापी ?

क सुधि भारतीय नागरिक होने के नाते प्रशासनिक सक्रियता की दिशा से मैं हतप्रभ तथा कंफ्यूज्ड हूँ। ED ने झारखंड में छापा क्यूँ मारा है ? क्या क्रशर अवैध चल रहे हैं , या खनन अवैध हो रहा है, इसलिए ? ED ने छापा मनरेगा घोटाले पर मारा। बिच्छू के बिल से साँप निकल आया। ED ने साँप पर तहकीकात शुरु की। पन्नें खुलते गए, कारवां बढ़ता गया।
चलिए प्रशासन की ED के ख़ौफ़ से हो रही कन्फ्यूज करने वाली कार्रवाइयों को समझते हैं—

क्रशरों को क्यूँ तोड़ा जा रहा है ?

क्रशर पूरे संथालपरगना के हर जिले में तोड़ा जा रहा है। सबसे पहले ये समझें कि अगर क्रशर बिना किसी आदेश के सरकारी जमीन पर है। तो अंचलाधिकारी उसे भेकेट कराने की करवाई नियमानुसार कर सकते हैं। अगर क्रशर रैयती जमीन पर है, तो उसे किस नियम के अनुसार तोड़ा जा रहा है ? तथा उसे तोड़ने पर अवैध खनन कैसे बंद हो सकता है ? कोई कागज़ी कमी नियमानुसार है तो सम्बंधित विभाग करवाई करेगा, तोड़ने के अलावा। क्या क्रशर में पत्थर आसमान से बरसता है ? नहीं ।

अब तक खदानों पर क्या हुआ ?

उन क्रशरों को पत्थर कहाँ से प्राप्त होता है ? खदानों से ही न ? तो अवैध खनन अगर हुआ तो कहाँ हुआ ?
स्वाभाविक रूप से खदानों से। अब तक कितने खदानों की नापी कर घनफुट के हिसाब से मूल्यांकन कर रॉयलटी पर डिमांड के लिए FIR हुआ। एक भी FIR में इस बात का उल्लेख है ? एक सुधि और सजग नागरिक होने के नाते कहूँगा अभी भी समय है। प्रशासन सप्लीमेंट्री FIR दर्ज कर।

अनुज्ञप्ति के अनुसार हो नापी

नन लेसी की अनुज्ञप्ति के अनुसार नापी कर खनन किये गए पत्थर की मात्रा निकाली जाय। फिर उसका मिलान उसके रिटर्न से मिलान कर करवाई हो तो सरकार को राजस्व की हुई हानि की रिकभरी हो। लेकिन सिर्फ क्रशरों को तोड़ आईवॉस हो रहा है।

लीज एरिया से बाहर हुआ है खनन

पाकुड़ के छः प्रखण्डों के सैकड़ों खनन एरिया में लीज एरिया से बाहर खनन किया गया है। ये लोग पहुँच वाले हैं। लीज दस एकड़ में है, तो खनन तीस एकड़ में है। सभी सम्बंधित पदाधिकारी इससे वाक़िब हैं, पर हजूर के पेट में विद्या के अलावे सबकुछ है। नतीज़न लक्ष्मीपुत्रों से सरस्वतीपुत्र मजबूरन हार जाते हैं। मेरे जैसे बीचवाले ताली बजानेवाले पत्रकार और गाल बजानेवाले छुटभैये नेता अपनी ज़मीर बेच लेते हैं। वो भी कौड़ी के भाव।

खैर ये लोग 14/4 , 16/4 के कन्वेनर तोड़ कर करवाई का झांसा दे रहे हैं। कोई बोल्डर क्रशर ध्वस्त होते किसी ने देखा ? अरे अब तो लोग पैसे ख़र्चा कर अपना बेकार पड़ा क्रशर भी तोड़वाने की फ़िराक़ में हैं। बकाए के कारण रैयत और मजदूर उन्हें बंद बेकार पड़े क्रशर उठाने नहीं देते। वे लोग उसे प्रशासन के पेलोडर से तुड़वा और फर्जी जप्ती दिखाकर स्क्रेप में बेचने की जुगत लगा रहे हैं।

ग़ज़ब का तमाशा चल रहा है भाई ! अभी बहुत कुछ खुलेगा मेरे पेज़ पर। मैं भी कार्रवाइयों नियमों की खनन में लगा हूँ। बेचारी Puja जेल में कीड़ों-मच्छरों से कटवा रही, और इधर अवैध खनन के कार्रवाइयों में ही कीड़े लग गए हैं।

इसे भी पढ़े –

कार्रवाई के नाम पर मत भरमाओ, PUJA से पूछो बनींदी रातें, बेदर्द कीड़े मकोड़ों की कहानियां

कार्रवाइयों में हो रही कानूनी कोताही, अरे ED घर बसाने नहीं आई, वापस लौट ही जाएगी  |  अपनी आगे की सम्भावनायें बनाये रखनी है

संथालपरगना के सभी जिले में अवैध खनन के विरुद्ध प्रशासन रेस है। स्वयं जिले के सिविल मुखिया पुलिस कप्तान को लेकर रद्दीपुर जैसे सुदूर इलाके जा रहे हैं। जबकि चुनाव भी सर पर था। अद्भुत सक्रियता, अकल्पनीय तथा अद्वितीय सक्रियता से आम जनता हतप्रभ हैं। सच कहें तो हम पत्रकार भी अचंभित हैं। पहले जब हम अवैध खनन पर कुछ प्रशासन से पूछते थे। तो रटा रटाया जवाब मिलता था। ऐसा नहीं होता, या जाँच कराएँगे कह कर टाल दिया जाता था।

इसे भी पढ़े – पत्थर खदानों ने सिर्फ़ Puja को पूजा नहीं, बल्कि सैकड़ों जिंदगियों को लीला भी हैं

अब क्या हो गया ?

ब तो स्वयं जिले के मुखिया केमरे पर अवैध को स्वीकार कर रहे हैं। ख़ुद अवैध खनन को स्वीकार कर करवाई की सूचना दे रहे हैं। उन सूचनाओं को सूचना विभाग डिजिटली प्रसारित कर रहे हैं। कुछ लोग जो हमें मतलब पत्रकारों को अवैध की खबरों पर हँसते थे,चिढ़ाते थे। अब आँख चुराने लगे हैं।

इसे भी पढ़े – Puja सिंघल एंड ग्रुप ने कर दिया गुड़ गोबर, वरना हिम्मत को भी हिम्मत नहीं थी अवैध खनन रोकने की हिम्मत

यूँ सूचना प्रसारित कर रहे सूचना विभाग, नीचे पढ़िये–

जिला खनन टास्क फोर्स जिले में अवैध माइनिंग, अवैध परिवहन के खिलाफ सख्त कदम उठा रहा है। उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार आज मालपहाड़ी थाना के सुंदरापहाड़ी मौजा में चार अवैध रूप से संचालित क्रेशर को सील करते हुए उसके संचालकों-
(1) अब्दुल शेख (2) सलाउद्दीन शेख (3) अक्कीबुल शेख (4) शमसुद्दीन शेख
पर बिना लाइसेंस के क्रेशर चलाने के कारण मालपहाड़ी ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।

इसे भी पढ़े – पत्रकारों के Illegal mining पर लिखते ही उठते थे सवाल के साथ उंगलियाँ

साथ ही साथ ओजारुल शेख और अल्लीउल शेख के क्रेशर का सीटीओ फेल होने के बाद भी संचालित रहने के कारण टास्क फोर्स द्वारा उसे सील किया गया और इसकी सूचना प्रदूषण विभाग झारखंड सरकार को दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़े – आदरणीय सर आप पत्रकारों से किये वादे निभाये होते, तो Puja Singhal मामले में जाँच में ED से आगे रहते पर हाय रे छूट गया रेलवे और मौका

मौके पर जिला खनन पदाधिकारी, अंचलाधिकारी पाकुड़ सदर, खान निरीक्षक, माल पहाड़ी ओ0पी0 के प्रभारी अंचल निरीक्षक, अंचल अमीन सहित अन्य उपस्थित थे।

अब भी कहा जा रहा, कुछ नहीं होगा

हँलांकि कहने और देखने में कार्रवाई हो रही है। लेकिन अगर कानूनी तकनीकी ढंग से देखा जाय तो इसमें कई खामियाँ हैं। हाँलाकि अख़बार और मीडिया क्रशरों के ध्वस्त करने की ख़बर छाप-चला रहे हैं। लेकिन मैंनें किसी भी क्रशर को ध्वस्त होने का वीडियो नहीं देखा। ध्वस्त करने के नाम पर सिर्फ पेलोडर-बुलडोजर से क्रशर के फीतों तथा उसके स्टैंड के एंगीलों को गिराया जा रहा है। और वहाँ खड़े होकर फोटो तथा वीडियो खिंचाया जा रहा है। ये फीते और स्टेंड मामूली खर्चे पर फिर खड़े हो जाएंगे। तथा खिंचाए गए फ़ोटो वीडियो से ये सावित किया जाएगा कि मैंनें आपके क्रशर को बचा लिया। फिर इस पर सुविधाशुल्क वसूले जाएँगे।

इसे भी पढ़े – ED तथा CBI सिर्फ़ नहीं, अवैध खनन में अवैध विस्फोटों के लिए NIA की भी है पूजा मामले में ज़रुरत

करवाई की बनाई जा रही सिर्फ रेकॉर्ड

ये करवाई की कयावद सिर्फ एक रिपोर्ट भर बना कर भेजना है। लोगों को करवाई की झलक भर दिखानी है। जाँच एजेंसियों को भरमाना है। को ED यहाँ घर बसाने आई है, चले जायेंगे वापस। करवाई करनी है, यो क्रशरों के फाउंडेशन को ध्वस्त कर दिखाए प्रशासन। नही ऐसा नहीं किया जाएगा। Puja गईं जेल ,जाएं। नपेंगे बड़े अफ़सर नप जाएं। राजनीति विखरेंगी बिखर जाएं। हमें तो आगे भी चुना और राजस्व की चपत लगाने की संभावना बनाए रखनी है। अच्छा कोई भी जानकर बता देगा ये गैर तकनीकी करवाई और FIR पर खड़ी केश कोर्ट में कैसे भरभरा कर गिर जाएगी। खैर कोई बात दे इससे पहले सैकड़ों क्रशर सील हुए, क्या हुआ उनका। दर्जनों FIR हुए , कहाँ खड़ी है वो !

इसे भी पढ़े – झारखंड में पूजाओं की कमी नहीं, पाकुड़ में भी एक पूजा (puja) कर रही संरक्षित अवैध खनन (Illegal mining)

ति का अंत स्वाभाविक है। भत भरमाओ भई जनता , अधिकारी और एजेंसियों को। सँभल जाओ। या फिर पूछ आओ Puja से जेल की बनींदी रातें और बेदर्द कीड़ों मकोड़ों की कहानियों को।

पत्थर खदानों ने सिर्फ़ Puja को पूजा नहीं, बल्कि सैकड़ों जिंदगियों को लीला भी हैं

puja को पूजने में सुरक्षा नियमों की हुई खुल कर अनदेखी  |  अभी भी खुली आँखों से पदाधिकारियों को नहीं दिखतीं सुरक्षा में कमी

पत्थर खदानों के जितनी संख्या में Puja पूजी गईं हैं। उससे कहीं अधिक ज़िंदगियाँ लील चुकी है,पाकुड़ के पत्थर खदान ! आश्चर्य है कि कोई इस ओर ध्यान तक नहीं देता। सरकारी अमलें ED के ख़ौफ़ से रेस तो हुईं हैं।लेकिन सुरक्षा नियमों पर आँखें अभी भी बंद है। ऐसा नहीं है कि पहले अधिकारी दौरा नहीं करते थे। पर ये दौरायें किनसे कितना वसूलना है तक के उद्देश्य तक सीमित थीं। लेकिन अब भी सिर्फ़ अवैध को बंद करने की कयावद में दौरा हो रहे हैं। भैया इसी दौरे में वैध में अगर नज़र दौड़ा लेते तो दौरा सार्थक होता।लेकिन नहीं अभी तो सिर्फ आईवॉस करना है, तथा ख़ुद को बचाना है।

नहीं होती सुरक्षा नियमों पर अमल

सुरसा की तरह मुँह बाए धरती के सीने पर ये खाइयों जैसे सैकड़ों फूट गहरे खदान आपको कहीं भी दिख जाएंगे। ये एशिया प्रसिद्ध काले पत्थरों को उगलने वाले खदान हैं। यही खदान अभी puja मामले में चर्चा में है। इन खदानों ने कितने व्यवसायियों और उन्हें सुविधाएं उपलब्ध कराने वालों सरकारी और गैर सरकारी अमलों को कड़ोरों रुपये उगल कर दिए हैं । कितने दिए हैं, इसकी कल्पना करना अबअसम्भव नहीं है। अगर आप इन खदानों के मालिकों और इनसे जुड़े आज तक पदस्थापित सरकारी अमलों की सम्पत्तियों की बृहत उच्च स्तरीय जाँच या अवलोकन करें , तो देश विदेश में इसके तार जुड़े मिलेंगे। जो ED जाँच से दिख रहा है। सैकड़ों उदाहरण है। पर ये खदान कितनी ज़िंदगियाँ लील चुकी हैं। अब तक ये अंदाज़ा लगाना तक मुश्किल है। पालतू पशुओं की तो छोड़ दें ।इंसानों को भी निगलने में इन पाताल छूती गड्ढों को कोई परहेज़ नही है। दुखद और चिंता की बात ये है, कि इसी तरह के एक खदान ने एक मालिक तक को ही लीलने से नही छोड़ा। कुछ दिनों पहले प्रदीप भगत नाम के एक पत्थर व्यवसायी अपने ही खदान में मोटरसाइकिल से फिसल कर गिर गये, और दुखद अंत को प्राप्त हो गये। कितने ही लोग असुरक्षित और खनन नियमों को अँगूठा दिखनेवाले खदानों में अपनी जान गवाँ चुके हैं, लेकिन हर जान की एक क़ीमत लग जाता है यहाँ।

खदानों को देखिए न, माइंस और मिनरल एक्ट तथा खान सुरक्षा के तमाम नियमों को ताख़ पर रख कर खुले खदानों की खुदाई से कितने लोगों को ख़ुदा की ख़ुदाई बचा सकती है। एक ग़लती हुई नही कि ख़ुदा के प्यारे होने से कोई नही बचा सकता। नियमों के अनुसार मोटे तौर पर हर पाँच फुट की खुदाई पर पाँच फीट चौड़ा एक बैंच होना है। और ऐसे ही बैंचों की क्रमबद्धता के साथ सीढ़ी नुमा खनन का नियम है। खदान के किनारे बृक्षारोपण और सुरक्षित घेराबंदी आवश्यक है। सड़क से नियत दूरी पर ही खनन करने का नियम है।
लेकिन यहाँ आइए, देखिए कहीं बेंच नहीं दिखेगा। वो बिलकुल मुख्य सड़क के किनारे है।

पाकुड़ प्रशासन ने DC-SP के नेतृत्व में की सख़्त कारवाई, माफियाओं में ख़ौफ़

जिला प्रशासन लगातार अवैध कार्यो पर अंकुश लगाने के लिए अलर्ट मुड में है, वही महेशपुर प्रखंड के रद्दीपुर ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरपहाड़ी क्रशर क्षेत्र में गुरूवार को जिला खनन टास्क फोर्स ने छापेमारी अभियान चलाई।

अभियान पाकुड़ उपायुक्त वरूण रंजन, एसपी ह्रदीप पी0 जनार्दनन के उपस्थिति में चलाई गई। वही सुंदरपहाड़ी क्षेत्र में इससे पूर्व माफियाओं के खिलाफ एसी कार्रवाई नहीं की गई है। इस छापेमारी से क्रशर मालिकों में भय का माहौल है। सुंदरपहाड़ी क्रशर क्षेत्र पश्चिम बंगाल सीमा से सटी हुई है।

जिससे क्रशर मालिक मुनाफा के लिए झारखंड के राजस्व को पड़ोसी राज्य भेज देते है। जिससे राज्य के राजस्व को ओनेपोने कीमत पर बेचने से सरकार को हानी होती है।

जिला प्रशासन कार्रवाई करते हुए पश्चिम बंगाल को जाने वाली कई रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। साथ ही वाहनों की गहनता से जांच करने के लिए चेक पोस्ट भी लगाई गई है। वही जिला खनन टास्क फोर्स ने छापेमारी के दौरान अवैध खादान व अवैध तरीके से चल रहे क्रशर प्लांट तक छापेमारी की गई। इस संबंध में *उपायुक्त वरूण रंजन* ने कहा कि जिला प्रशासन अवैध माइंनिग व अवैध परिवहन को रोकने के लिए हर कदम उठा रही है। बताया कि छापेमारी के दौरान *तीन जगहों को चिन्हित किया गया है।* जो अवैध तरीके से चलाए जा रहे थे। साथ ही कई एसी भी माइंस है। जिसका संबंधित पेपर कई महीने पूर्व ही वेलिड खत्म हो चुकी है। एसी भी जगहों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

उन्होनें कहा कि जितने भी पश्चिम बंगाल में प्रवेश करने वाली सड़के है। वहां चेक पोस्ट लगाने के लिए चिन्हित की गई है। साथ ही चेक पोस्ट पर मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है मजिस्ट्रेट वाहन व माल ढुलाई चालान व संबंधित कागजात की जांच करेंगे। साथ ही अवैध कार्य को लेकर निगरानी रखेंगे। कहा कि इसको लेकर जिला प्रशासन टॉल फ्री नंबर 1950, 06435 – 222064, 9262216191 जारी की है. जिस पर किसी तरह का सुचना दे सकते है। कहा कि जिला खनन टास्क फोर्स अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण पर तुरंत कार्रवाई करेगी।

मौके पर एसडीओ हरिवंश पंडित, डीएमओ प्रदीप साह, महेशपुर एसडीपीओ नवनीत एंथोनी हेंब्रम, जिला सूचना पदाधिकारी डॉ. चंदन, सीओ रितेश जयसवाल, खान निरीक्षक पींटू कुमार महेशपुर थाना प्रभारी सुनिल कुमार रवि, रद्दीपुर ओपी थाना प्रभारी दिलीप कुमार मल्लीक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

सुंदरपहाड़ी में तीन क्रशर सील

जिला खनन खनन टास्क फोर्स के द्वारा अवैध माइनिंग एवं अवैध क्रशर के खिलाफ शक्त कार्रवाई की गई। सुंदरपहाड़ी में संचालित अली मोहम्मद का लीज का अवधि समाप्त होने के बाद भी अवैध तरीके से खनन जारी रखा जाता था। जिसको लेकर एआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। वही किरण सेख का क्रशर सील करते हुए ध्वस्त किया गया। वही मकरुद्विन सेख के माइंस पर एआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। वही अर्जुनदहा मौजा में एक क्रशर को सील किया गया। साथ ही एआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। वही खारुटोला मौजा में भी एक क्रशर को सील की गई। वही बाघमुड़ा मौजा के सुरेश राय जिस पर पूर्व में भी अवैध तरीके से खनन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। बावजूद फिर से खनन करने के आरोप में मामला दर्ज करने का निर्देश दिया गया। वही अवैध कार्य पर अंकुश लगाने के लिए कदमडंगाल के पास चेक पोस्ट लगाने का निर्देश दी गई।

इसमें तो शायद केंद्र सरकार को बदनाम नहीं किया जाना चाहिए, क्यूँ हेमन्त साहब ? यहाँ तो आपकी एजेंसी ACB है, केंद्रीय ED नहीं !

भ्रष्टाचार निरोध ब्यूरो, एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरूवार को मनोहरपुर प्रखंड में वन क्षेत्र पदाधिकारी (रेंजर) को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया ।इतना ही नहीं, सरकारी आवास की तलाशी ली गई। तो घर से 99 लाख 2 हजार 540 रुपए नकद बरामद हुए. रेंजर मनोहरपुर के कोयना प्रक्षेत्र, पोड़ाहाट, आनंदपुर एवं सोंगरा चक्रधरपुर के प्रभार में था. रेंजर के साथ साथ उसके कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष पोद्दार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हुई थी शिक़ायत…

एसीबी में मनोहरपुर के गणेश प्रमाणिक ने शिकायत की थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया था कि पुराने पलंग को जमशेदपुर ले जाने के एवज में रेंजर ढाई हजार रुपए घूस रहे हैं। शिकायत की जांच एसीबी ने की। तो मामला सही पाया गया।इसके बाद एसीबी के डीएसपी एस तिर्की के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। जिसमें रेंजर और कंप्यूटर ऑपरेटर को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। एसीबी दोनों को गिरफ्तार कर जामशेदपुर ले गई है. वहां उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा।

ACB की कार्यवाही में हुए हैं अब तक दर्जनों रंगेहाथ गिरफ्तार। पर कार्रवाइयाँ रहीं हैं बेनतीजा।

हजूर आते आते बड़ी देर कर दी ! उपायुक्त ने दिए कड़े निर्देश, अवैध बर्दाश्त नही, करें सख़्त करवाई

गत बुधवार देरशाम को उपायुक्त ने V C के माध्यम से जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक की   |   अवैध माइनिंग रोकने हेतु दिया गया कई जरूरी दिशा - निर्देश

उपायुक्त श्री वरुण रंजन ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन, अवैध पत्थर, बालू उठाव अवैधकोयला सहित अन्य वन उत्पादों के अवैध व्यापार पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला खननअधिकारी को निर्देश दिया कि अति शीघ्र जिले में संचालित अवैध पत्थर खनन को रुकने के लिए ठोस रणनीति बनाकर कार्य करें।

उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारी को निर्देश दिया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जो भी खान – खदान संचालित है उनका फिजिकल वेरिफिकेशन करते हुए अधतन प्रतिवेदन दे। साथ ही यदि किसी माइंस का लाइसेंस नहीं है, लीज नहीं है या निर्धारित क्षेत्र से अधिक में माइनिंग गतिविधि कर रहा है तो वैसे माफियाओ के खिलाफ तुरंत FIRदर्ज कराने का निर्देश दिया गया।

परिवहन पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा थाना प्रभारी को निर्देश दिया कि अवैध परिवहन करने वाले, चालान नहीं रखने वाले, और निर्धारित मात्रा से अधिक का परिवहन करने वाले गाड़ी मालिकों के साथ – साथ उसके ड्राइवर पर भी तुरंत F I R दर्ज कर गिरफ्तार करवाऐ। जहां भी माफिया सक्रिय पाए जाते हैं, उन्हें अन दा स्पॉट सामग्री को जब तक करते हुए उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।

उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अवैध रुप से बालू की धुलाई कर रहे ,बिना लाइसेंस, नंबर प्लेट वाहन को तुरंत F I R दर्ज कर कार्रवाई करें।

उपायुक्त ने कहा कि अवैध परिवहन को रोकने के लिए रात्रि में बॉडर एरिया में विशेष रूप से गस्ति एवं सतर्कता बरतने की जरूरत है, इसके लिए कई चेक नाका भी बनाया जा रहा है।

सभी अंचल अधिकारी अपने क्षेत्र में संचालित खदानों का औचक निरिक्षण करें एवं समुचित कानूनी कार्रवाई करें। अवैध क्रेशर को हर हाल में सीज कर F I R दर्ज करने का भी निर्देश दिया गया ।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी ,सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी को अवैध खनन ,तस्करी आदि रोकने के लिए टीम भावना के साथ कार्य करने का निर्देस दिया। सभी आपसी समन्वय स्थापित कर अवैध खनन, अवैध ढुलाई के विरूद्ध सुसंगत धाराओ के साथ कानूनी कार्रवाई करें।

वर्चुअल बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री एच पी जनार्दनन, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला खनन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,सभी अंचलाधिकारी सभी थाना प्रभारी आदि जुड़े हुए थे।