Sunday, March 22, 2026
Homeसामाजिककोल ब्लॉक और विस्थापितों के बीच प्रशासन की पहल पर हुई बैठक...

कोल ब्लॉक और विस्थापितों के बीच प्रशासन की पहल पर हुई बैठक , समाधान पर विस्तार से हुई चर्चा

जिला प्रशासन के पहल पर बीते गुरुवार को महीने भर से ग्रामीण एवं डी बी एल कोल कंपनी के बीच चल रहे गतिरोध को दूर करने को लेकर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आलू बड़ा डाक बंग्लो मैदान में जिला प्रशासन स्थानीय कोल कंपनी एवं परियोजना से प्रभावित विस्थापित गांव के ग्रामीणों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया उक्त बैठक में जिला प्रशासन के तरफ से अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन सिविल एसडीओ साइमन मरांडी जिला भू अर्चन पदाधिकारी अजय बराइक जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार अंचलाधिकारी औसफ अहमद खान सीडीपीओ महेशपुर विजय कुमार थाना प्रभारी मदन शर्मा सहित पीएसपीसीएल के एजेंट राकेश कुमार सिंह डीबीएल कोल कंपनी के प्रोजेक्ट हेड सह एबीपी बृजेश कुमार बरीय महाप्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा बरीय समन्वय प्रबंधक संजीव कुमार सिंह समेत आलूबेरा के बरीय ग्रामीण रंजन मरांडी प्रधान मुर्मू कार्नेलि उस हेंब्रम नजीर सोरेन हिमांशु मुर्मू राजू मुर्मू सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे
विदित हो कि पचवारा सेंट्रल कोल माइंस से विस्थापित व प्रभावित ग्रामीण अपने विभिन्न मांगो को लेकर पूर्व में भी कोयले का उत्खनन हु परिवहन ठप कर चुके हैं इसके बाद जिला प्रशासन की पहल पर गुरुवार को यह त्रिपक्षीय बैठक आयोजित की गई बैठक में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि केंद्रीय कॉल ब्लॉक के लिए पूर्व में ही जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और दोबारा अधिग्रहण कर नए सिरे से जमीन का मुआवजा देने का कोई प्रावधान नहीं है इसलिए ग्रामीण किसी के बहकावे में ना आए ना ही कोई अनुचित कार्य करें कंपनी के अधिकारियों ने भी ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अगले तीन माह के भीतर क्षेत्र में विद्यालय और अस्पताल का जो पूर्व में बने हुए हैं उसे भवन का मरम्मत कर सभी आवश्यक सुविधाएं ग्रामीणों को दी जाएगी साथ साथ अस्पताल में दो चिकित्सकों की नियुक्ति की जाएगी इसके अलावा ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोलकर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा और उनके योग्यता अनुसार रोजगार दिया जाएगा अंत में जिले के अधिकारियों ने विस्थापित गांव के प्रमुख लोगों को एक समिति गठित करने का आदेश दिया ताकि ग्रामीणों की समस्या का समाधान उक्त समिति के माध्यम से कंपनी ग्रामीण व जिला प्रशासन के बैठक में विचार विमर्श कर समस्या का समाधान किया जा सके

Comment box में अपनी राय अवश्य दे....

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments