झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार कुमार क्रांति प्रसाद की अध्यक्षता में पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ कुमार क्रांति प्रसाद, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना और तनाव मुक्त जीवन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने, नियमित योग कर स्वस्थ्य रहने ,तनावमुक्त होकर बेहतर जीवन जीने का संदेश दिया गया। इस दौरान ट्रेनर द्वारा योग के अनेकों फायदे, विभिन्न प्रकार के योगासन के माध्यम से निरोग और स्वस्थ रहने को लेकर योग किया गया। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का वास होता है इसलिए नियमित योग अपनाने का संकल्प लिया गया। योग शिक्षक महादेव घोष द्वारा योगासन जैसे ताड़ासन, वृक्षासन त्रिकोणासन, भद्रासन, वक्रासन, मकरासन, भुजंगासन सेतुबांधसन, समेत कई आसान किया गया । एवं स्वस्थ रहने को लेकर प्रतिदिन 45 मिनट समय योग में देने से उनके फायदे के बारे में बताया इस दौरान योगासन की विधि ,लाभ, सावधानियां पर विशेष रूप से प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर न्यायालय कर्मी, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के कर्मी और पारा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहें।