Sunday, March 22, 2026
Home Blog Page 5

अपनी माँगों के समर्थन में रेलकर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन

आज दिनांक 8 फरवरी 2026 को ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा कामरेड अखिलेश चौबे की अध्यक्षता में स्टेशन प्रबंधक कार्यालय पाकुड़ के समक्ष शाम 4:00 बजे से लेकर 5:00 तक एक धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धरणा के माध्यम से मंडल प्रबंधक, हावड़ा को ज्ञापन भी सौपा गया,जिसमें कोल साइडिंग में काम करने वाले कर्मचारी के लिए कंपनी द्वारा सुविधा बहाल कराना शामिल है। इस अवसर पर कई मांगों को लेकर एक विक्षोभ प्रदर्शन किया गया जिसमें आठवी वेतन आयोग को जल्द से जल्द लागू करना ,नए श्रमिक कानून को रद्द करना तथा प्रत्येक विभाग में रिक्त पदों की को जल्द से जल्द भरना,LDCE के लिए अलग से 10% डायरेक्ट भर्ती कोटा निश्चित करना , सभी सेफ्टी कैटेगरी के कर्मचारियों को रिस्क एवं हार्ड ड्यूटी भत्ता देने , सभी विभाग के ग्रेड 1 एवं ग्रेट 2 टेक्नीशियन के पदों का विलय करना ,सभी पॉइंट्स मैन के लिए चार स्तरीय पे संरचना स्वीकृत करना, रनिंग स्टाफ के लिए 25% किलोमीटर भत्ता को बढ़ाना, सभी कर्मचारियों के माता-पिता को भी प्रिविलेज पास एवं चिकित्सा सुविधा मुहैया कराना ,नए कार्य एवं नई लाइनों के लिए अतिरिक्त पदों का सृजन करना इत्यादि कई मांगों को लेकर संगठन ने यह धरणा किया। साथ ही साथ एकीकृत पेंशन योजना में पुरानी पेंशन योजनाओं की सभी सुविधाओं को शामिल करने संबंधी मांग भी उठाई गई।शाखा सचिव संजय कुमार ओझा ने बताया कि ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन,ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर आगामी एक महीने तक क्रमबद्ध आंदोलन, धरना एवं प्रदर्शन करेगी ताकि अपनी मांगों के समर्थन में यह आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचे एवं केंद्र सरकार रेलवे में कार्य करने वाले समर्पित कर्मचारियों के आवश्यक मांगों को संज्ञान में ले और यथाशीघ्र इसे पूरा करने का प्रयास करें। इस अवसर पर आप सभी रेलवे कर्मचारियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में इस धरना कार्यक्रम में शामिल होकर अपने हक की आवाज को बुलंद करने का कार्य करेंगे । इस अवसर पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन, पाकुड़ शाखा के निलेश प्रकाश, बिहारी कुमार ,कुंदन कुमार, अमर कुमार मल्होत्रा, गौतम कुमार यादव, प्रीतम कुमार मंडल, विक्टर विजय जेम्स,निरंजन कुमार, रामकुमार यादव, संजीत कुमार, कुमार विकास ,कलीम अंसारी, पिंटू पटेल ,दयाशंकर प्रसाद, ,गौतम कुमार पांडे, अजय माल, नीरज कुमार ,अमित कुमार ,बमबम ठाकुर,श्यामल कुमार माल, सहित सैकड़ो रेल कर्मचारी शामिल थे ।

ST. DON BOSCO SCHOOL, PAKUR में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन

आज दिनांक 08 फरवरी 2026 (रविवार) को ST. DON BOSCO SCHOOL, PAKUR में वार्षिक समारोह का अत्यंत भव्य, गरिमामयी एवं सफल आयोजन किया गया। यह समारोह विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता को प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच सिद्ध हुआ।
इस विशेष अवसर पर जिले के सम्माननीय उपायुक्त श्री मनीष कुमार, DSO श्री राहुल कुमार, DPS के प्रधानाचार्य एवं K.K.M. कॉलेज, पाकुड़ के प्रधानाचार्य श्री युगल किशोर झा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें अनुशासन, परिश्रम, आत्मविश्वास और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व समझाया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिव शंकर दुबे एवं उप-प्रधानाचार्य श्री अजय कुमार त्रिवेदी ने भी अपने ओजस्वी संबोधन में विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहने हेतु भरपूर प्रोत्साहन दिया। उनके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में विद्यालय निरंतर शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में नई ऊँचाइयों को छू रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक नृत्य, गीत, नाटक एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रमों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इन प्रस्तुतियों को तैयार कराने में विद्यालय के नृत्य शिक्षक श्री राजा एवं नसरिन की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने अत्यंत आकर्षक एवं अनुशासित प्रस्तुतियाँ दीं।
इसके साथ ही कराटे प्रशिक्षक शमोजम्मिल अंसारी की अहम भूमिका से कार्यक्रम को विशेष ऊर्जा और अनुशासन की दिशा मिली। उनके प्रशिक्षण में प्रस्तुत कराटे प्रदर्शनों ने दर्शकों को रोमांचित किया और विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को नई ऊँचाई प्रदान की।
कार्यक्रम की सफल एंकरिंग में श्री रणबीर कुमार लाल एवं श्री सुमित पंडित की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विशेष रूप से एंकर श्री रणबीर कुमार लाल ने अपनी मधुर एवं सुरीली आवाज़ में गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस सफल आयोजन के पीछे विद्यालय के समस्त शिक्षकों का अथक परिश्रम, समर्पण एवं टीमवर्क सराहनीय रहा। साथ ही विद्यालय के कार्यालय स्टाफ पिंकी, राकेश एवं आरती ने पूरे कार्यक्रम से संबंधित समस्त आधिकारिक कार्यों को अत्यंत कुशलता एवं जिम्मेदारी के साथ संभाला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पिंकी, संध्या, बिनय, हिमांशु, रवि, शिवा, प्रीतिलता, रणबीर, आरती, सुजीत, बबीता, सोमा, प्रकाश, पूर्वाशा, सुमित, पिया, सोमनाथ, राकेश, पंकज, रुमा, कौशल , अफरीन सहित सभी शिक्षकगण एवं स्टाफ सदस्यों का योगदान अत्यंत प्रशंसनीय रहा।
समापन अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रेरणादायक एवं रचनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन की निरंतरता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

डीसी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले– निष्पक्ष चुनाव में कोई समझौता नहीं

चुनाव चिन्ह आवंटित, 99 प्रत्याशी मैदान में

चुनाव से पहले बंगाल से आ रही कार से 3.50 लाख नकद जब्त

पाकुड़: पाकुड़ नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर जिले में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शनिवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। इसे लेकर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि अंतिम सूची प्रकाशन के बाद अध्यक्ष पद के लिए 10 और वार्ड सदस्य पद के लिए 89 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। सभी प्रत्याशियों को राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप चुनाव चिन्ह प्रदान कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को मतदान केंद्रों की सूची, पहचान पत्र, अंतिम प्रत्याशी सूची, व्यय लेखा संधारण के लिए रेड चार्ट, आदर्श आचार संहिता की मार्गदर्शिका तथा निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्ति से संबंधित आवश्यक प्रपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही व्यय लेखा जांच की निर्धारित तिथियों की जानकारी भी दी गई है।

कड़ी निगरानी व्यवस्था

स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की गई है। जिले में 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, चार फ्लाइंग स्क्वॉड टीम, चार स्टेटिक सर्विलांस टीम, दो बीएसटी, दो वीवीटी तथा पांच लेखा टीम लगातार निगरानी में जुटी हुई हैं। चुनाव संबंधी गतिविधियों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जांच अभियान के दौरान एसएसटी टीम द्वारा 3 लाख 50 हजार रुपये नकद जब्त किए गए हैं। मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है।

प्रशिक्षण पूरा, स्ट्रांग रूम का निर्माण

उपायुक्त ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों का चिन्हांकन कर लिया गया है और मतदान कर्मियों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हो चुका है। मतगणना के लिए बाजार समिति परिसर में स्ट्रांग रूम का निर्माण कार्य चल रहा है। इस बार सभी मतदान केंद्रों को तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने प्रत्याशियों, राजनीतिक दलों एवं मतदाताओं से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और लोकतांत्रिक माहौल में चुनाव संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

गाँव गाँव पहुँच रहा विधिक जागरूकता , लोगों में जागरूकता के प्रति उत्साह।

हिरणपुर प्रखंड के जबरदाहा पंचायत भवन में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर प्रभारी सचिव संजीत कुमार चंद्र के मार्गदर्शन में आज हिरणपुर प्रखंड के जबरदाहा पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। पारा लीगल वॉलिंटियर्स आनंद मुर्मू ने नालसा के डॉन योजना आशा, जागृति योजना पर प्रकाश डालते हुए जागरूक की। जिसमें बाल विवाह रोकथाम, नशा से बचने,समेत जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाले निःशुल्क कानूनी सहायता पर जागरूक की गई। मौके पर पंचायत के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।

मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान के तहत मामलों का हुआ सफल मध्यस्थता

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर चले रहे मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” के तहत् आज एक मामलों का सफल सुलह समझौता कराया गया। मामला पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद संख्या 292/2025 फूलटूसी खातून बनाम जामिल शेख जिनका एक छः वर्षीय छोटी बच्ची है। वर्षों से अलग रह रहे दंपतियों को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयास से पति पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को समाप्त किया गया। दोनों पति पत्नी ने आपसी मतभेद को भूलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हुए। दोनो पक्ष एक दूसरे के भावनाओं का ख्याल करते हुए संसारीक जीवन व्यतीत करने भविष्य में किसी प्रकार का वाद-विवाद उत्पन्न नहीं करने मिलकर रहने का संकल्प लिया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से टूटता परिवार एक हो गए। इस टूटते रिश्ते को बचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 का भूमिका एवं संबंधित दोनों पक्षों के अधिवक्ता का योगदान रहा। जिससे घर में खुशी लौट पाया। इस दौरान दंपति को एक साथ खुशी खुशी रहने मतभेद से बचने परिवार के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दिया। मौके पर दंपतियों के परिजन, अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी उपस्थित रहें।

सावधान मित्रों : आई टी एक्ट को पढ़ें और बिना डरे ब्लैकमेल करने वालों का करें कानूनन सामना। समान्य जनता और पत्रकारों से है विशेष अनुरोध🙏

0

ज्यों ज्यों हमने प्रगति की, त्यो हमारी वैचारिक मोरल नीचे गिरती गई।
मोबाईल ने सुविधाएं तो दी , लेकिन हमें गिराया भी गर्त में।
मोबाइल गेम में फँस कितने भविष्य के होनहारों को खोया।
गुड़गांव की तीन नाबालिग बहनों की आत्महत्या क्या हम भूल सकते हैं।

बहुत पहले जब मोबाइल फोन पर 5 नम्बर से शरू होते हुए फोन आता था। फोन अनजान लड़कियों का आता था। वो फोन अगर आप उठा लिये तो आईएसडी चार्ज लगता था। लड़कियाँ मोहक बातें करतीं थी। तुरन्त फोन का एकाउंट खत्म हो जाता था। लोग मोहक बातों के चक्कर में तुरंत रिचार्ज करा कर लोग बात करते और फिर तुरंत पैसा खत्म।
उस समय मैं एक लीडिंग अखबार में था। मैंने न्यूज लिखते हुए अचानक फोन उठा लिया। लड़की की आवाज़ सुन मैनें अपना काम करते हुए ही कहा बोलिये बहन जी क्या सेवा कर सकता हूँ। कई सवालों के बाद भी मैं उन्हें बहन कहता रहा , तो उन्होंने फोन काट दिया और अपने पर्सनल नम्बर से फोन किया। उन्होनें कहा जो हम जैसे लोगों और अनजान लड़की को बहन कहे उसे ठगना और उनका पैसा बर्बाद करवाना उचित नहीं।
फिर मैनें पूरा मामला जानने के लिए पूरा माजरा पूछा तो जो मुझे बताया गया वह आश्चर्यजनक था।
उस समय गरीब परिवारों की महिलाओं को फोन माफ़िया जी अपना पूरा सेटअप शुविधा शुल्क के एवज में टेलीफोन एक्सचेंज चलाते थे और आईएसडी कॉल का पैसा काटकर चाँदी काटते थे। उसी में से घर चलाने एवं अन्य खर्चों के लिए उन लड़कियों को पेमेंट देते थे।
पूरा मामला उस समय मैनें देश के लीडिंग अखबार में प्रकाशित करवाया था।
समय बदलता गया , मोबाइल सुविधाओं में भी कई बदलाव आए और नेट का जमाना आया। इस तरह के अनैतिक कार्यों का तरीका भी बदलता गया। अब भी माफियाओं ने आम जनता को ठगना बन्द नही किया है।
डिजिटल गिरफ्तारी आदि के साथ अचानक वीडियो कोल पर नग्नता परोस कर लोगों को फँसा दिया जाता है और पैसे ऐंठे जाते हैं।

जाति से पत्रकार हूँ। स्वाभाविक रूप से समाजसेवा का रोगी रहा हूँ। इसका बहुत ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा है।
किसी अननोन नम्बर को भी उठाने की आदत रही है। सब जगह से पीड़ित व्यक्ति का अंतिम आशा पत्रकारों से ही बचा रहता है। हमलोग भी स्वयं को तीसमार खां समझते हैं। इसी तरह कुछ दिनों पहले हमारे शहर में एक दुर्घटना हुई थी, थोड़ा आंदोलन भी हुआ था। कुछ पत्रकार और लोग मेरे घर के गेरेज में खड़े होकर बातचीत कर रहे थे। मैनें चर्चा में दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विरोध के तरीकों की निंदा की। पत्रकार सभी हमसे सहमत थे, लेकिन कुछ सामान्य लोग असन्तुष्ट दिखे। मुझे दीर्घशंका लगी थी वहीं बाथरूम में मैं चला गया, और अंदर से ही उनलोगों की बात का जवाब देने लगा ।

खैर इसी बीच एक व्हाट्सएप पर फोन आया , स्वाभाविक रूप से किसी पीड़ित का समझ कर उठा लिया। वीडियो कॉल था फँस गया। एक लड़की थी और वीडियो आपत्तिजनक थी , मैनें गुस्से में अशोभनीय व्यवहार कर दिया , हँलांकि अपनी मूर्खता पर मैं बहुत हँसा। बाद में मुझे ब्लैकमेल करने और फिर बाद में डिजिटली काफी परेशान किया गया। मुझे स्वयं को पुलिस वाला बता कर एक व्यक्ति ने फोन किया और मुझे डिजिटली करवाई की धमकियाँ देने लगे। पहले तो मैं डरा फिर मैंनें स्वयं को संभाला और कहा कि अगर मैनें गलती की है, तो आप जीरो FIR दर्ज कर हमारे स्थानीय पुलिस को भेज दीजिये, वो करवाई करेंगे। क्योंकि अगर मैनें अपराध किया है, तो प्लेस ऑफ ऑकरेन्स तो हमारे यहाँ है और पुलिस यहाँ भी है। मेरी पाकुड़ पुलिस बहुत जल्द दूध का दूध और पानी का पानी कर देती है।
चूँकि ये अपराध मैनें नहीं फोन पर उसने किया था।
खैर जो हो। उसके बाद भी कई फोन आये , मैनें उठाया ही नहीं । मुझे दबाब में काफ़ी मानसिक प्रताड़ित किया गया।
अब तो और भी कई एप आ गये हैं जिसपर स्वयं को बहुत समृद्ध बताते हुए , मित्र , नोकर सहयोगी आदि का आमंत्रण दिया जाता है। और बहुत सारे आम जनता इसमें फँस कर बर्बाद हो रहे हैं , और कई लोग आत्महत्या तक कर जाते हैं।
चूँकि बहुत मेरे कनिष्ठ मित्र लोग पत्रकार हैं इसलिए बचकर रहें , और अननोन नम्बर सीधे न उठाएं।
आजकल तो ………
इन सबके बावजूद आई टी एक्ट 2000 सरकार ने ऐसे ही दुरूपयोगों को ध्यान में रख कर कानून बनाया इस एक्ट की धारा 72 को विस्तार से पढ़ने और जानने से ऐसे ब्लैकमेल करने वाले से निपटा जा सकता है। इसलिए किसी धमकियों से बिना डरे ऐसे मामलों का कानूनन सामना करें। संवेधानिक रास्ता अपनाएं।
क्या है मोटे तौर पर इस धारा में—

साभार
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम 2000 की धारा 72, गोपनीयता और निजता के उल्लंघन से संबंधित है, जिसके तहत कोई भी व्यक्ति, जो किसी आधिकारिक शक्ति के तहत गोपनीय जानकारी या इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड तक पहुँच प्राप्त करता है, बिना सहमति के उसे प्रकट नहीं कर सकता है, अन्यथा उसे 2 साल तक की जेल या 1 लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों से दंडित किया जा सकता है। यह धारा उन लोगों पर लागू होती है जो अपनी पहुँच का दुरुपयोग करते हैं, जैसे कि HR विभाग द्वारा कर्मचारी का वेतन या स्वास्थ्य डेटा लीक करना, या किसी की कॉल रिकॉर्डिंग को बिना अनुमति के सार्वजनिक करना।
धारा 72 क्या कहती है?
यदि कोई व्यक्ति, किसी अन्य कानून या आईटी अधिनियम के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए, किसी व्यक्ति की सहमति के बिना उसके इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, दस्तावेज या अन्य निजी जानकारी तक पहुँचता है।
और फिर उस जानकारी को किसी अन्य व्यक्ति को प्रकट (reveal) करता है।
तो उसे इस धारा के तहत दंडित किया जा सकता है।
मुख्य बिंदु:
गोपनीयता का उल्लंघन: यह धारा किसी व्यक्ति की निजी और गोपनीय जानकारी (जैसे ईमेल, डेटा, रिकॉर्ड) के अनधिकृत प्रकटीकरण को रोकती है।
कॉल रिकॉर्डिंग: बिना अनुमति के किसी की कॉल रिकॉर्ड करना और उसे सार्वजनिक करना इस धारा का उल्लंघन माना जाता है, क्योंकि यह निजता के अधिकार (अनुच्छेद 21) का हनन है।
दंड: दोषी पाए जाने पर अधिकतम दो साल का कारावास और/या 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
उदाहरण:
किसी कंपनी के एचआर कर्मचारी द्वारा गोपनीय वेतन सूची लीक करना।
किसी व्यक्ति द्वारा किसी और की निजी बातचीत को रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर डालना।

समाधान का कारवां बढ़ चला है ,मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान के तहत् आज दो मामलों का हुआ सफल मध्यस्थता

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश में चले रहे मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” के तहत् आज दो मामलों का सफल सुलह समझौता कराया गया। मामला पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद संख्या 201/2025 बाहा टुडू बनाम बाबूलाल हेंब्रम जिनका एक पुत्री भी है। एवं दूसरा मामला मूल भरण पोषण वाद संख्या 313/2025 सलमा खातून बनाम समीम कुरैशी जिनका चार पुत्री भी है। वर्षों से अलग रह रहे दोनों दंपतियों को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयास से दोनों मामलों में पति पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को समाप्त किया गया। दोनों मामलों में पति पत्नी ने आपसी मतभेद को भूलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हुए। दोनो पक्ष एक दूसरे के भावनाओं का ख्याल करते हुए संसारीक जीवन व्यतीत करने भविष्य में किसी प्रकार का वाद-विवाद उत्पन्न नहीं करने मिलकर रहने का संकल्प लिया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से टूटता परिवार एक हो गए। इस टूटते रिश्ते को बचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 का भूमिका एवं संबंधित दोनों पक्षों के अधिवक्ता का योगदान रहा। जिससे घर में खुशी लौट पाया। इस दौरान दंपति को एक साथ खुशी खुशी रहने मतभेद से बचने परिवार के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दिया। मौके पर दोनों दंपतियों के परिजन, अधिवक्ता न्यायालय कर्मी उपस्थित रहें।

पाकुड़ में मतपेटी कोषांग में समीक्षा बैठक हुई

नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 को लेकर मतपेटिका कोषांग की समीक्षा बैठक आयोजित #public #administration #all #everyone #UpdateNews #ElectionCommission #election2026

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 की तैयारियों को लेकर मतपेटिका कोषांग के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।*

बैठक के दौरान मतपेटिकाओं की उपलब्धता, सुरक्षित भंडारण, वितरण व्यवस्था, सीलिंग प्रक्रिया तथा मतदान के पश्चात मतपेटिकाओं के सुरक्षित संधारण से संबंधित बिंदुओं की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई।

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार* ने निर्देश दिया कि मतपेटिकाओं से संबंधित सभी कार्य निर्धारित दिशा निर्देशों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मतपेटिकाओं की सुरक्षा एवं संधारण निर्वाचन प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की त्रुटि की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतपेटिकाओं की जांच, सीलिंग एवं वितरण के दौरान निर्धारित मानकों का शत- प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा सभी आवश्यक अभिलेखों का संधारण व्यवस्थित एवं अद्यतन रखा जाए। उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन कार्य में पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए मतपेटिका कोषांग सक्रिय एवं सजग रहकर कार्य करे तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर तत्काल वरीय पदाधिकारियों को अवगत कराए।

*बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए, मतपेटिका कोषांग से जुड़े पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।*
============================
*Teamprdpakur*

ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन ,पाकुड़ शाखा, ने हावड़ा मंडल के मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लिया।

रेलवे हावड़ा मंडल के वर्ष 2026 के प्रथम पी एन एम बैठक में ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा की ओर से शाखा अध्यक्ष श्री अखिलेश कुमार चौबे एवं शाखा सचिव श्री संजय कुमार ओझा ने भाग लिया । ज्ञात हो कि यह त्रैमासिक बैठक हावड़ा मंडल में दिनांक 4 फरवरी से लेकर 5 फरवरी २०२६ तक हावड़ा मंडल कार्यालय में आयोजित किया गया ,जिसमें हावड़ा मंडल के सभी शाखा पाकुड़, अजीमगंज ,कटवा ,रामपुरहाट ,बर्दवान ,बैंडल एवं हावड़ा के अन्य शाखा के यूनियन के प्रतिनिधि गण एवं केंद्रीय प्रतिनिधि तथा मंडल प्रबंधक हावड़ा एवं संबंधित वरिष्ठ मंडल स्तरीय पदाधिकारी के साथ कर्मचारियों के कल्याण एवं रेलवे में व्यवस्थागत सुधार हेतु विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन पाकुड़ शाखा द्वारा कर्मचारियों से संबंधित पूर्व में उठाए गए मांगों के ऊपर विस्तृत चर्चा की गई एवं विद्युत विभाग (सामान्य) के कर्मचारियों के लिए पोषाक भत्ता देने पर वरिष्ठ कार्मिक पदाधिकारी एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई ।टीआर डी डिपार्टमेंट के टावर वैगन ड्राइवर के लिए 2400 ग्रेड पे में काम करने वाले कमी के लिए प्रथम श्रेणी के पास देने संबंधी विषय पर अंतिम निर्णय हुआ,जिसमें केवल क्षेत्रीय मुख्यालय कार्यालय कोलकाता से एक आदेश आना बाकी है। पाकुड़ शाखा के अंतर्गत काम करने वाले नलहटी ,चतरा एवं राजग्राम स्टेशन पर अवस्थित प्वांइट्समैन की ड्यूटी को 12 घंटा से घटकर 8 घंटा करने संबंधी निर्णय को अंतिम रूप दिया गया एवं इसकी स्वीकृति हेतु मुख्य कार्मिक पदाधिकारी कोलकाता को पत्र भेजा गया ।आशा है कि आने वाले एक महीने के अंदर इस पर नई ड्यूटी रोस्टर मिल जाएगी ।

*पुण्य तिथि पर याद किए गए डी ए वी के जनक महात्मा एन डी ग्रोवर*

पाकुड़, 6 फरवरी, 2026
स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में विद्यालय के प्रार्थना सभा में डी ए वी विद्यालय के जनक कहे जाने वाले महात्मा एन डी ग्रोवर की 18वीं पुण्य तिथि पर प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा में सैकड़ों डी ए वी की आधारशिला रखने वाले महात्मा ग्रोवर साहब के शिक्षा के प्रति विचार एवं व्यवहार काफी अनुकरणीय है। अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रबर्ती ने बताया कि महात्मा ग्रोवर जी का संपूर्ण जीवन प्रेरणादायक रहा है। वे एक सच्चे एवं महान कर्मयोगी थे। उनके अथक प्रयास एवं परिश्रम का परिणाम है कि पाकुड़ जैसे सुदूरवर्ती इलाके में 1998 में उन्होंने इस विद्यालय की स्थापना की। उन्होंने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में भी शिक्षा एवं रोजगार पर बल दिया। यही वजह है कि सूबे के खूंटी सहित अन्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों में उनके द्वारा सैकड़ों डी ए वी की स्थापना की गई। प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती जी ने अफसोस जाहिर किया कि ग्रोवर जी के कार्यकाल में वे डी ए वी में क्यों नहीं थे, लेकिन उनकी विचारधारा को अपनाकर उन्होंने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी।
वहीं विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक संजीव कुमार मिश्रा ने ग्रोवर जी के साथ बिताए हुए पल को बच्चों एवं युवा शिक्षकों के साथ साझा करते हुए बताया कि ग्रोवर साहब डी ए वी सी एम सी के वाइस प्रेसिडेंट के साथ साथ पटना प्रक्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक भी थे। गरीब एवं बेसहारा बच्चों की शिक्षा एवं समाज को मुख्यधारा से जोड़ने में उनकी अहम भूमिका रही। उनके कार्यकाल में कार्य करने वाले अन्य शिक्षकगण अमित कुमार, साइबल बनर्जी, संजय कुमार यादव, रंजीत कुमार मंडल आदि ने भी उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया एवं बताया कि इस दिवस को हमलोग स्मृति दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लेते हैं।