Sunday, March 22, 2026
Home Blog Page 8

77वें गणतंत्र दिवस पर मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें डालसा सचिव रूपा बंदना किरो अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी , अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार डिप्टी चीफ़ मो नुकुमुद्दीन शेख संजीव कुमार मंडल डॉ एस के झा,जेल के प्रशासनिक अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की ।उक्त कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान को लेकर अहम कानूनी जानकारी उपस्थित बंदियों को दी गई। बंदियों की उनके हित में मुफ्त कानूनी लाभ लेने व प्राधिकार से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त को लेकर कई बिंदु पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई। साथ ही मेडिकल कैंप के दौरान बंदियों का बीपी, शुगर,समेत अन्य स्वास्थ्य की जांच की गई। उक्त कार्यक्रम के तहत विचाराधीन बंदियों के मामलों के पैरवी के लिए अधिवक्ता को लेकर जानकारी ली गई। ताकि जेल अदालत में मिलने वाली समस्या का निदान होते रहे। मौके पर न्यायालय कर्मी ,पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

आज का खास : 1 फरवरी दिन रविवार को है माघ महीने की पूर्णिमा

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
27.01.2026
श्रीसंवत् २०८२ शक: १९४७ सौम्यायन याम्यगोल: शिशिर ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : माघ
पक्ष : शुक्ल
तिथि : नवमी
दिन : मंगलवार
नक्षत्र : भरणी
योग : शुक्ल
करण : कौलव /तैतुल
सूर्योदय : सुबह 06:37 बजे।
सूर्यास्त : शाम 05:23 बजे।
(ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है)। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मकर राशि में।
आज का चंद्रमा : मेष राशि में।
*आज का शिववास : गौरी संन्निधौ, फल : शुभम्। अर्थात् शुभ है।*
*————————–*
*आज का दिशा शूल :* उत्तर।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
दिन में 3:00 से 4:30 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार और मुहूर्त :* आज माघ महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। आज दिन में 2:26 पर चंद्रमा वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आज शुभ कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त का अभाव है।
*————————-*
*आज का खास :*
माघ महीने की पूर्णिमा तिथि अर्थात् माघी पूर्णिमा 1 फरवरी दिन रविवार को है।
*————————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

डोनबोस्को विद्यालय में मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस।

सेंट डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़ में आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम, हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंगों से सजा नजर आया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई, जिसके पश्चात राष्ट्रगान गाया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने मनमोहक देशभक्ति नृत्य, देशप्रेम से ओतप्रोत गीत, तथा प्रेरणादायक नाटकों की प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने देश के प्रति प्रेम, एकता और संविधान के मूल्यों को सुंदर रूप में दर्शाया।
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण एनसीसी एवं ड्रिल (परेड) टीम का शानदार प्रदर्शन रहा। एनसीसी एवं ड्रिल टीम के विद्यार्थियों ने अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण परेड एवं रोचक प्रदर्शन प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनके अनुशासित कदमताल और आत्मविश्वास से भरे प्रदर्शन की दर्शकों ने खूब सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिव शंकर दुबे ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमारा संविधान हमें अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी बोध कराता है। उन्होंने विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार नागरिक बनने, अनुशासन अपनाने तथा देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और उल्लास से गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
सेंट डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़ का यह गणतंत्र दिवस समारोह सभी के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं यादगार बन गया।

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में गणतंत्र दिवस पर नालसा के डॉन योजना पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेता को पीडीजे दिवाकर पांडे ने किया सम्मानित

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में नालसा के डॉन योजना पर जागरूकता अभियान के दौरान गणतंत्र दिवस पर चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को सम्मानित कार्यक्रम का आयोजन पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल की गई।उक्त कार्यक्रम में पाकुड़ जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रा द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नालसा के डॉन योजना पर नशा के खिलाफ चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता के माध्यम से भाग लेकर जागरूकता का सन्देश दिया गया था। जिसमें उत्कृष्ट छात्राओं को आज गणतंत्र दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र, पुरस्कार,देकर सम्मानित किया गया।उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे ने कहा कि कोई भी जगह चाहे कैसी भी हो सही ढंग से सजाकर उसे खूबसूरत बनाया जा सकता है उन्होंने प्रतिभागियों को कहा कि आपके बीच जो अद्भुत कला छुपी है उसे संवारे ,आने वाला समय में आप सभी का भविष्य है साथ ही कार्यक्रम में शामिल लोगों को 77वें गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी। डॉन योजना के तहत नशा मुक्ति को लेकर आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर यह संदेश दूर-दूर तक फैलने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि नशामुक्ति के लिए आप अपने घरों से ही शुरुआत करें अपने मित्र समाज एवं खुद को नशा मुक्त करें और देश को नशा मुक्त बनाएं।उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के अधिवक्ता, पैनल अधिवक्ता न्यायालय कर्मी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहे साथ ही विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षक छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान देश के लिए बलिदान देने वाले महापुरुषों के जीवनी, संविधान निर्माता के आदर्श एवं विचार पर कविता, तथा देश भक्ति गाना से कार्यक्रम को सफल बनाया गया।सभी न्यायिक पदाधिकारीयों ने उत्कृष्ट प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिसमें पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम दीप्ति मोदी आरके उच्चविद्यालय, द्वितीय शहाबुद्दीन एनएससीबी, तृतीय अर्पिता कर्मकार चौथे स्थान पर शांभवी कुमारी रानी ज्योर्तिमय गर्ल्स स्कूल वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रथम अदिति कुमारी शर्मा जिला सीएम स्कूल, द्वितीय मेनल हांसदा पीएम श्री हरिनदंगा उच्च विद्यालय पाकुड़, तृतीय संतोषनी मुर्मू कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पाकुड़, चौथे स्थान पर जॉन पहाड़िया एनएससीबीएयू कदवा लिट्टीपाड़ा के साथ अन्य विद्यालयों के बारह छात्राओं को पुरस्कार, एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रोजेक्ट प्रयास एंडेवर एकेडमी में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

शिक्षक और छात्रों ने ली मतदाता प्रतिज्ञा

पाकुड़ प्रखंड स्थित प्रोजेक्ट प्रयास एंडेवर एकेडमी में एंडेवर एकेडमी के डायरेक्टर विकास तिवारी के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत शिक्षक संदीप कुमार ने मतदाता प्रतिज्ञा “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।” पढ़ कर शपथ ली । जिसमें छात्र उदय, प्रेम , अनुराग, आयुष, नीरज ने बातों को दोहराते हुए मतदाता प्रतिज्ञा ली।

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

*सभी न्यायिक पदाधिकारी अधिवक्ता न्यायालय कर्मी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने ली मतदाता प्रतिज्ञा*

आज रविवार को नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के अध्यक्षता में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। उक्त कार्यक्रम के तहत न्यायिक पदाधिकारी ने मतदाता प्रतिज्ञा “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।” पढ़ कर शपथ ली । उक्त कार्यक्रम के तहत प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ सुबोध कुमार दफादार एलएडीसीएस के अधिवक्त, पैनल अधिवक्ता, न्यायालय कर्मी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने मतदाता प्रतिज्ञा के बातों को दोहराते हुए अमल करने की शपथ ली।

जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन, पॉक्सो व किशोर न्याय अधिनियम पर हुई विस्तार से चर्चा

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में पॉक्सो अधिनियन,2012 एवं किशोर न्याय अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन विषय पर शनिवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय बहु-हितधारक परामर्श कार्यक्रम का आयोजन पाकुड़ व्यवहार न्यायालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डीएसपी जितेंद्र कुमार, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार, जिला कल्याण पदाधिकारी अरुण एक्का ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक प्रभारी न्यायधीश विजय कुमार दास, पैनल अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर, डॉ मनीष कुमार, जिला शिक्षक पदाधिकारी अनीता पुनीत, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी बसंती ग्लाडिस वाड़ा, बाल संरक्षण इकाई पदाधिकारी व्यास ठाकुर समेत सभी थानों के अधिकारी, संबंधित विभागों एवं एनजीओ संस्थानों के अधिकारी मौजूद रहे। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे ने पॉक्सो अधिनियम एवं किशोरी न्याय प्रणाली से संबंधित मामलों की जांच में तेजी लाने, पीड़ित बच्चों को परामर्श व सहायता प्रदान से संबंधित मामलों के अधिकारीयों को अपने जिम्मेवारी को संवेदनशील होकर निभाने के लिए आवश्यक निर्देश दी। ताकि ये सुनिश्चित हो सके कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों (किशोरियों सहित) को शोषण से बचाकर उन्हें एक सुरक्षित और बाल-अनुकूल माहौल मिले सके। पॉक्सो अधिनियम से पीड़ितो को त्वरित न्याय मिल सके । इस दौरान बाल संरक्षण के हित में महत्वपूर्ण जानकारी दी।अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद ने पोक्सो एक्ट से संबंधित विभिन्न कानूनी पहलुओं पर बिंदुवार जानकारी दी जिसमें पोक्सो अधिनियम के प्रावधानों, सुरक्षा, समेत पॉक्सो मामलों में पीड़ितो के हित में महत्वपूर्ण जानकारी दी।पैनल अधिवक्ता सिद्धार्थ शंकर ने पॉक्सो अधिनियम के हित धारकों की भूमिका पीड़ित को अंतिम मुआवजा एवं अधिनियम से संबंधित कई चुनौतियों पर विस्तृत जानकारी दी।डॉ. मनीष कुमार उप. सीएमओ, ने पीड़ितो के चिकित्सा जांच से संबंधित धारा 27 के तहत तत्काल चिकित्सा देखभाल,मेडिकल जांच प्रक्रियाफोरेंसिक भूमिका (साक्ष्य) पर विशेष रूप से जानकारी दी।प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने बताया किकानून कड़े होने से से अपराध में कमी नहीं होती कई मामलों में अपराध स्थिति पर निर्भर होती है समाज में शिक्षा की कमी और जागरूकता के कमी के कारण घटना होने की संभावना बढ़ जाती है माता पिता का कर्तव्य है कि अपने बच्चों को जागरूक करें। समेत कई महत्वपूर्ण जानकारी दी। परामर्श के दौरान बाल सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने बताय कि पॉक्सो अधिनियम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को यौन अपराधों से संरक्षण प्रदान करना तथा उन्हें सुरक्षित एवं संवेदनशील वातावरण उपलब्ध कराना है। साथ ही कानूनी प्रक्रियाओं को अधिक बाल अनुकूल एवं संवेदनशील बनाने कीआवश्यकता पर बल दिया गया। बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस, चिकित्सक, विभिन्न हितधारकों एवं न्यायपालिका के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की आवश्यकता पर चर्चा की गई, ताकि पीड़ित बच्चों को त्वरित न्याय एवं प्रभावी पुनर्वास सुनिश्चित किया जा सके। बाल-मित्र पुलिसिंग तथा जांच प्रक्रिया में तेजी लाने के महत्त्व को भी रेखांकित कियागया। परार्श बैठक में न्यायिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, बाल संरक्षण इकाई के सदस्यों, अधिवक्ताओं एवं विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य कानून के प्रभावी कार्यान्वयन में आ रही चुनौतियों की पहचान करना तथा बच्चों के अधिकारों के संरक्षण हेतु एक सुदृढ़ रूपरेखा तैयार करना रहा। मंच का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो ने की साथ ही धन्यवाद ज्ञापन की गई।उप पुलिस अधीक्षक सह नोडल अधिकारी एसजेपीयू पाकुड़ जितेंद कुमार,,उप पुलिस अधीक्षक महेशपुर विजय कुमार, एसडीपीओ डी एन आजाद समेत पुलिस अधिकारी न्यायालय कर्मी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मौजूद रहे।

जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती

नाई समाज उत्थान समिति जिला पाकुड़ ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
पाकुड़ | नाई समाज उत्थान समिति, जिला पाकुड़ द्वारा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर शनिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया।
समिति के अध्यक्ष डॉ. देवकांत ठाकुर ने कहा,
“बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर को उनकी जयंती पर सादर नमन। अपनी सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को लेकर वह सदैव स्मरणीय एवं अनुकरणीय रहेंगे।”
वहीं, जिला सचिव श्री मनोज ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर समाज उत्थान और जनसेवा के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना आज के नेताओं और समाज के लिए प्रेरणादायक है।
कार्यक्रम के दौरान पुष्प अर्पित करने वालों में श्री रवि ठाकुर, श्री सदानंद ठाकुर, श्री आशीष कुणाल (वार्ड पार्षद प्रत्याशी, वार्ड संख्या-3), श्री विभीषण ठाकुर, श्री मुकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ज्ञात हो कि कर्पूरी ठाकुर को वर्ष 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। उनका जन्म 24 जनवरी 1924 को बिहार के समस्तीपुर जिले के एक गांव में हुआ था।

गोड्डा सांसद की ईजरप्पा से टेलीफोन पर हुई लंबी बातचीत : हिसाबी

इजरप्पा के अध्यक्ष हिसाबी राय ने बताया कि फोन पर ईजरप्पा से कहा निशिकांत ने पाकुड़ से मेरा पारिवारिक रिश्ता

दो नई ट्रेन अभी सिर्फ शुरुआत भर है।

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि पाकुड़ ने रेलवे को पिछले सौ वर्षों में खरबों रॉयल्टी दिए हैं

इनकार इससे इस बात से भी नहीं किया जा सकता है कि कम सुविधाओं तथा ट्रेनों के बाद भी पाकुड़ स्टेशन ने औसतन रूप से यात्री भाड़ा में भी अपना योगदान कम नहीं किया है
इस सब के बावजूद पाकुड़ को यात्री सुविधाओं के नाम पर आजादी के बाद सिर्फ ठगा ही गया
बात यह भी सच है कि विभिन्न पार्टियों और संगठनों ने समय-समय पर रेल यात्रियों के नाम पर आंदोलन का रूप लिया है,लेकिन सभी आंदोलन थम्स अप की बोतल की तरह उफान से खुले और बंद हो गए,
हां यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन हावड़ा मंडल ने यात्री सुविधाओं के नाम पर न सिर्फ संघर्ष किया बल्कि संघर्ष की क्रमबद्धता को टूटने नहीं दिया।
यहां से लेकर डिवीजन और जोनल स्तर पर संघर्ष को जारी रखा समय-समय पर यात्री सुविधाओं के नाम पर बहुत कुछ प्राप्त भी किया।
यह और बात है कि रेलवे अधिकारियों ने संतोषजनक रूप से ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के मांगों को भी पूरा नहीं किया।
एक बात और है कि पूरे संथाल परगना में विकास की बयार बहाने वाले वाले गोड्डा सांसद डॉ• निशिकांत दुबे ने पाकुड़ के लिए भी प्रयास किया और गोड्डा-पाकुड़ रेल लाइन जैसे प्रस्तावित उपलब्धि की नींव रखी जो फिलहाल प्रक्रियाधीन है।
इधर पाकुड़ के पत्थर व्यवसाय रेल सुविधाओं के नाम पर आंदोलनरत हैं। हालांकि इस आंदोलन को झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एक तरह से हाईजैक कर लिया है,चुकी राज्य में सरकार उनकी है और प्रभावशाली व्यक्ति झारखंड मुक्ति मोर्चा के तरफ से इस आंदोलन को खुलेआम समर्थन दे रहे हैं,इसलिए पत्थर व्यवसाय के इस आंदोलन झामुमो आंदोलन के नाम पर आमजनों के बीच प्रसारित करने में सफल भी रहे हैं। हँलांकि आन्दोल की जितनी प्रसंशा की जाय कम है।
लेकिन पाकुड़-साहिबगंज के लिए डॉ• निशिकांत दुबे का चल रहा लंबा प्रयास को नकारा नहीं जा सकता।

गत बुधवार को पाकुड़ सुविधाओं को लेकर ईस्टर्न जोनल रेलवे पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में मैंने (हिसाबी राय) जब गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे से इस विषय पर बातचीत किया तो उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पाकुड़ की रेल यात्री सुविधाओं पर मेरी नजर है और लगातार मैं इस पर प्रयासरत हूं उन्होंने कहा कि फिलहाल में आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि बहुत जल्द ही भागलपुर-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस,नई दिल्ली-हावड़ा बंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस ट्रेनों के रूप में साहिबगंज-पाकुड़ लुपलाईन रेल खंड को सौगात मिलने जा रहा है।सिर्फ पाकुड़ ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र में इन दोनों ट्रेनों की सुविधा मिलेगी।साथ ही कोरोना काल में बंद हुई सुविधा सहित कई अन्य नई सुविधा भी पाकुड़ को जल्द ही मिलने वाली है। केंद्र सरकार की नजर में इस ओर है। लेकिन मुख्य रूप से स्थानीय तौर पर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता सुविधाओं की अनुपलब्धता के कारण कारण बना है।
डॉ• दुबे ने इस ईजरप्पा अध्यक्ष से टेलीफोन पर लंबी बातचीत की और कहा कि गोड्डा के सांसद होने के कारण अपने पड़ोसी लोकसभा क्षेत्र पर भी मेरी नजर रहती है। पाकुड़ से मेरा बहुत पुराना पारिवारिक रिश्ता है,इसलिए रेल सुविधाओं के लिए मैं हमेशा प्रयासत रहा हूं और आगे भी रहूंगा फिलहाल दो बंदे भारत एक्सप्रेस लुपलाइन रेल खंड को मिलने जा रहा है।आगे भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

एंडेवर एकेडमी में बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया है सरस्वती पूजा

पाकुड़ के एंडेवर एकेडमी में हर्ष उल्लास के साथ सभी छात्र छात्राओं ने विद्या की देवी माँ सरस्वती की पूजा की। एंडेवर एकेडमी के डायरेक्टर विकास तिवारी के मार्गदर्शन में शिक्षक संदीप कुमार की उपस्थिति में पूजा सम्पन्न की गई। जिसमें पाकुड़ के पंडित सुमन कुमार मिश्रा ने विधिवत रूप से वेद मंत्र के साथ ज्ञान की देवी की पूजा की गई। कई संख्या में छात्र छात्राओं ने मां शारदे को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान छात्र छात्राएं प्रिंस,उदय, प्रेम, अंतरा, नंदनी, मुनमुन, मनीषा खोकन, शिवम् समेत छात्र छात्राएं शामिल हुए।