Wednesday, August 5, 2026
Home Blog Page 10

पाकुड़ में वर्ल्ड मलेरिया डे पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

आज संत डॉन बॉस्को स्कूल, पाकुड़ में वर्ल्ड मलेरिया डे बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिससे कार्यक्रम बेहद रोचक और प्रभावशाली बन गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने मलेरिया से बचाव और उसके प्रभावों पर भाषण, नाटक तथा पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन प्रस्तुतियों के जरिए विद्यार्थियों ने लोगों को मलेरिया के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री शिव शंकर दुबे ने अपने संबोधन में मलेरिया से बचाव के कई महत्वपूर्ण उपाय बताए। उन्होंने साफ-सफाई बनाए रखने, आसपास पानी जमा न होने देने तथा मच्छरों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां अपनाने पर विशेष जोर दिया।
इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों में जागरूकता बढ़ाई, बल्कि समाज को भी मलेरिया जैसी बीमारी से बचने के लिए प्रेरित किया।

*आज का खास : श्रीहृषीकेश और श्रीमहावीर पंचांग के अनुसार आज नहीं है विवाह के लिए कोई भी लग्न*

*आज मध्याह्न 12:19 बजे तक रहेगा भद्रा, भद्रा में नहीं करें कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य*

*कल शनिवार से शुरू होंगे विवाह के लग्न, पूर्णिमा तक अनवरत बजेगी शहनाई*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
24.04.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन सौम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : बैशाख
पक्ष : शुक्ल
तिथि : अष्टमी
दिन : शुक्रवार
नक्षत्र : पुष्य
योग : धृति /शूल
करण : विष्टि/वव
सूर्योदय : सुबह 05:36 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:24 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मेष राशि में।
आज का चंद्रमा : कर्क राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पश्चिम।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
दिन में 10:30 से 12:00 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज बैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज दिन में 12:19 तक भद्रा भोग करेगा। भद्रा का वास धरती पर है। ऐसे में आज दिन में 12:19 तक सभी प्रकार के शुभ एवं मांगलिक कार्य नहीं होंगे। आज श्री बगलामुखी जयंती है। दिन में 12:19 के बाद आज नामकरण, अन्नप्राशन, वधू प्रवेश, द्विरागमन, वाहन क्रय, सर्वदेव-प्रतिष्ठा, विपणिव्यापार के मुहूर्त हैं।
*————————-*
*आज का खास:*
आज 24 अप्रैल दिन शुक्रवार है। आज विवाह के लिए कोई भी शुभ लग्न नहीं है। इस सीजन का पहला लग्न 20 अप्रैल अक्षय तृतीया के दिन था। उसके बाद 21 अप्रैल को भी शादी की शहनाई बजी। तत्पश्चात तीन दिन 22, 23 और 24 अप्रैल को विवाह का कोई भी लग्न नहीं है। दो दिन ब्रेक के बाद कल दिन शनिवार 25 अप्रैल से एक बार फिर से विवाह के लग्न शुरू हो रहे हैं। इस बार वैशाख महीने में आगामी पूर्णिमा तिथि तक अनवरत अर्थात् सभी दिन विवाह के लग्न होंगे।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

अस्सी बरस की उम्र में जागा जोश पुराना था , सब कहते हैं बाबू कुंवर सिंह बड़ा वीर मर्दाना था ।

वीरता और शौर्य के प्रतीक बाबू कुंवर सिंह के विजयोत्सव दिवस पर कोटिश: नमन

गुरुवार को बाबू वीर कुंवर सिंह के बिजयोत्सव पर उनके तस्वीर पर माल्यार्पण व श्रद्धासुमन अर्पित किया गया ।कालखंड (1777-1858) बिहार के जगदीशपुर के एक महान राजपूत जमींदार और 1857 की प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख महान योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह थे। 80 वर्ष की आयु में उन्होंने अंग्रेजी सेना के खिलाफ युद्ध का नेतृत्व किया, गोरिल्ला युद्ध (छापामार युद्ध) नीति अपनाई, गंगा पार करते हुए अंग्रेजों की गोलख बांह में लग गई बस क्या था वे तुरंत तलवार से अपनी बांह काटकर कर गंगा में विसर्जित कर दिए।
वीर कुंवर सिंह का जीवन बहुत भव्यता व संघर्ष भरा रहा ,वे स्वाभिमानी व व्यक्तित्व के स्वामी थे ।
उनका जन्म 13 नवंबर 1777 को बिहार के भोजपुर जिले के जगदीशपुर गाँव में हुआ था। उनके पिता बाबू साहबजादा सिंह और माता पंचरत्न कुंवर थीं।
1857 की क्रांति में उन्होंने बिहार में अंग्रेजी सेना को कड़ी टक्कर दी, विशेषकर आरा और जगदीशपुर के क्षेत्रों में।
वे छापामार (गोरिल्ला) युद्ध में कुशल थे। उन्होंने आरा को अंग्रेजों से मुक्त कराया था और आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, और गोरखपुर जैसे क्षेत्रों में अंग्रेजों को धूल चटाई।
जब वे गंगा पार कर रहे थे, तब अंग्रेजों की गोली से उनका बायां हाथ घायल हो गया। संक्रमण फैलने के डर से उन्होंने तलवार से अपना हाथ काटकर गंगा को अर्पित कर दिया।
23 अप्रैल 1858 को उन्होंने जगदीशपुर किले पर पुनः विजय प्राप्त की, लेकिन 26 अप्रैल 1858 को वे वीरगति को प्राप्त हुए।
इन्हें “बिहार का शेर” और बाबू साहब के नाम से भी जाना जाता है।
80 वर्ष की उम्र में भी वे युद्ध के मैदान में पूरी वीरता के साथ लड़े, जो उन्हें 1857 के नायकों में अद्वितीय बनाता है।
उनकी वीरता को सम्मानित करने के लिए भारत सरकार ने 23 अप्रैल को विजय उत्सव के रूप में चिन्हित किया है। बाबू वीर कुंवर सिंह के बिजयोत्सव पर कोटिश: नमन !
उक्त अवसर पर भागीरथ तिवारी, कैलाश झा, संजय कुमार शुक्ला, प्रवीण कुमार सिंह , अरुण कुमार सिंह , सोहन कुमार सिंह रामदेव मंडल सहित अन्य उपस्थित थे ।

*पृथ्वी दिवस पर प्राकृतिक संरक्षण को बढ़ावा देने को लेकर न्यायालय परिसर में न्यायिक पदाधिकारी ने लगाए पौधे*

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय की अध्यक्षता में पाकुड़ व्यवहार न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई । जिसमें प्राकृतिक संरक्षण को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र, डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, न्यायधीश विजय कुमार दास न्यायालय कर्मी, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार डिप्टी चीफ़ मो नुकुमुद्दीन शेख संजीव कुमार मंडल एलएडीसीएस के सहायक गंगाराम टुडू अज़फर हुसैन विश्वास समेत पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिए एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

पाकुड़ में पृथ्वी दिवस पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन

पाकुड़: St. Don Bosco School Pakur में आज दिनांक 22-04-2026 को पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सुंदर भाषण, आकर्षक चित्रकला (ड्राइंग) तथा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। अपने प्रस्तुतियों के माध्यम से छात्रों ने बताया कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं और इन्हें बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। “पौधे ही जीवन हैं” जैसे संदेशों ने सभी को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री शिव शंकर दुबे ने भी छात्रों को संबोधित करते हुए पौधों की विशेषताओं और उनके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु, छाया और जीवन के लिए आवश्यक संसाधन प्रदान करते हैं, इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए और उनकी देखभाल करनी चाहिए।
कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर पृथ्वी को सुरक्षित और हरा-भरा बनाए रखने का वचन लिया।

*डालसा सभागार में नालसा के वीर परिवार सहायता योजना 2025 एवं पृथ्वी दिवस पर प्राकृतिक संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन*

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सभागार में नालसा के वीर परिवार सहायता योजना 2025 एवं पृथ्वी दिवस पर प्राकृतिक संरक्षण को लेकर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन सचिव रूपा बंदना किरो, लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ़ सुबोध कुमार दफादार, डिप्टी चीफ़ मो नुकुमुद्दीन शेख संजीव कुमार मंडल, एलएडीसीएस के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास गंगाराम टुडू ,रिटायर्ड सैनिक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।उक्त कार्यक्रम में सचिव रूपा बंदना किरो के कहा कि नालसा के वीर परिवार सहायता योजना 2025 देश के सुरक्षा कर्मी ,पूर्व सैनिकों और उनके परिवार को मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करता है। नालसा के इस योजनाओं का लाभ हेतु जिले के थानों, प्रखंडों समेत अन्य स्थानों पर पैरा लीगल वॉलिंटियर्स तैनात किया गया। इस दौरान योजनाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों एवं परिजन को दी।लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने नालसा के वीर परिवार सहायता योजना 2025 पर जानकारी दी। कहा कि भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय द्वारा भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण और पुर्नावास के लिए कई योजनाएँ चलाई जा रही है जैसे स्वास्थ्य योजना, शिक्षा अनुदान, विवाह अनुदान, विकलांग अनुदान, प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना,अविवाहित शहीदों के माता-पिता को पेंशन योजना समेतनालसा द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान की जाती हैं। एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल ने पृथ्वी दिवस मनाने के उद्देश्य प्राकृतिक संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जागरूक की। वहीं डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने आज के इस कार्यक्रम पर कानूनी जानकारी एवं प्रकृति संरक्षण पर जानकारी साझा की। पैरा लीगल वॉलिंटियर्स चंद्र शेखर घोष ने भी अपना विचार व्यक्त किया। मंच का संचालन लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू ने किया। इस दौरान प्राकृतिक संरक्षण को लेकर पौधे लगाने, प्लास्टिक का प्रयोग न करने जल का संरक्षण करने, पेड़ पौधे का देखभाल करने समेत कई बिंदु पर वक्ताओं ने जागरूक की एवं संयुक्त रूप से संकल्प ली। मौके पर पूर्व सैनिकों एवं परिजन, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स समेत अन्य मौजूद रहे।

पाकुड़ के रामभक्त सेवा दल संगठन के मातृशक्ति ने किया रक्तदान

रक्तदान महादान जैसे इच्छा शक्ति को लेकर राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल की ओर से मृतशक्ति अनामिका कुमारी, पाकुड़ रक्तकोष पहुंचकर स्वेच्छा से रक्तदान की। उन्होंने कहा कि यह मेरी इच्छा थी और है कि मैं भी समाज में जरूरतमंदों के बीच रक्तदान कर इस महादान का हिस्सा बन सकू। सागर ने कहा कि संगठन आम जन मानस की है, हमारा उद्देश्य समाजहित में बेहतर कार्य करना। हमारा संकल्प विकसित जिला, विकसित लोग । मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि सनातनी सागर, जिला परिषद सह संगठन के प्रदेश अध्यक्षा पिंकी मंडल, सनातनी आशीष चौरसिया, प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

*अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु संगठन ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक को दिया पत्र।*

पाकुड़ जिले में हो रहे तमाम अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर राष्ट्रीय संगठन रामभक्त सेवा दल के सदस्यों ने जिले में नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह से मिलकर पत्र सौंपा। संगठन ने नए पुलिस अधीक्षक से सकारात्मक पहल करने की अपील की। मामले पर सनातनी सागर चौधरी ने बताया कि जिले में ओवरलोडिंग, प्रतिबंधित लॉटरी, नशा, नो एंट्री को वन वे करने, सड़क किनारे अवैध दुकानें आने पार्किंग को हटाने, प्रतिबंधित गौ तस्करी, अवैध बालू की ढुलाई सहित अन्य कई मामलों पर प्रकाश डालते हुए पुलिस अधीक्षक से मिलकर बात रखा गया। उन्होंने कहा कि
जिलेभर में चाहे दिन हो या रात ओवरलोडिंग चिप्स, ईट एवं बालू का संचालन खुलेआम हो रही है, जिससे राज्य सरकार को हर दिन राजस्व की नुकसान हो रही है।
ब्राउन शुगर एवं अवैध प्रतिबंधित लॉटरी का धंधा पूरे जिले को मकड़जाल के तरह जकड़ कर खा रही है। अवैध तरीके से वाहनों को पास करवाने के लिए सड़कों पर दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों में कई लोग हर चौक चौराहा एवं अंचलाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,माइनिंग पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी के आवास एन कार्यालय में मौजूद रहते है। ओवरलोड ट्रैक्टर पटरी लगाकर चोरी छिपे मोहल्ला के सड़कों से गुजरते है, जो कभी भी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकती है। नो एंट्री को एक घंटे अंतराल पर वन वे करने की कृपा करें ताकि आमजनों को समस्या न हो। मुख्य सड़क किनारे अवैध दुकानें, अवैध पार्किंग पर अंकुश लगे ताकि जाम की समस्या न हो। रात में अक्सर अवैध लकड़ी एवं प्रतिबंधित गौ तस्करी को अंजाम दिया जाता है, यह समस्या विशेष करके शिमलांग, लिट्टीपाड़ा , हिरणपुर, महेशपुर, पाकुड़िया, नगर थाना एवं मुफ्फसिल थाना क्षेत्रों में होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे तमाम कार्य एक बड़ी रैकेट के द्वारा किया जाता है और समाज में अगर इन मामलों पर आवाज उठाया जाए तो मारपीट, धमकी एवं झूठा मुकदमा तक करवा दिया जाता है। मौके पर संगठन के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिंह, पाकुड़ जिला अध्यक्ष सनातनी रतन भगत, जिला महामंत्री दुलाल सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

*आज का खास : आज बिन विचारे कीजिए कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य, मिलेगा अक्षय फल*

*आज खरीदारी का भी है शुभ मुहूर्त, आज कोई भी शुभ कार्य करने के लिए अलग से पंचांग देखने की नहीं होगी आवश्यकता*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
20.04.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन सौम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : बैशाख
पक्ष : शुक्ल
तिथि : तृतीया
दिन : सोमवार
नक्षत्र : कृतिका
योग : सौभाग्य
करण : गर/वव
सूर्योदय : सुबह 05:38 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:22 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मेष राशि में।
आज का चंद्रमा : वृष राशि में।
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पूर्व।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
प्रातः 7:30 से 9:00 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज बैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। प्रातः 10:38 तक तृतीया तिथि भोग कर रहा है उसके बाद चतुर्थी तिथि प्रवेश करेगा। आज अक्षय तृतीया और विनायकी गणेश चतुर्थी व्रत है। शास्त्रों में अक्षय तृतीया को स्वयं सिद्ध मुहूर्त तिथि बताया गया है। ऐसे में आज कोई भी शुभ व मांगलिक कार्य बिना पूछे किए जा सकते हैं।
*————————-*
*आज का खास:*
आज अक्षय तृतीया व्रत है। इस बार तिथि को लेकर लोगों में थोड़ा कन्फ्यूजन था कि अक्षय तृतीया 19 या 20 अप्रैल को पड़ेगी, लेकिन पंचांगों के अनुसार अक्षय तृतीया व्रत सूर्योदय व्यापिनी होती है। ऐसे यह यह व्रत आज 20 अप्रैल को है। आज ही प्रदोष काल में चतुर्थी तिथि भोग करने के कारण श्री विनायकी गणेश चतुर्थी व्रत का मान भी आज ही होगा। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त कहा जाता है, यानी इस दिन कोई भी शुभ काम करने के लिए अलग से मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है। मान्यता है कि आज के दिन किए गए काम, दान या निवेश का फल कभी खत्म नहीं होता। यह लगातार बढ़ता रहता है। अर्थात् आज के दिन किए गए किसी भी प्रकार के शुभ या मांगलिक कार्य और दान-पुण्य सदैव अक्षय फल प्रदान करते हैं।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बंदियों के हित में विधिक जानकारी दी गई।उक्त कार्यक्रम के तहत सचिव रूपा बंदना किरो ने बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों, मुफ्त कानूनी सहायता और प्ली-बार्गेनिंग जैसे प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी ।इस कार्यकम के उद्देश्य विचाराधीन कैदियों को राहत प्रदान करना है। जिसके माध्यम से उनके वाद के पैरवी के लिए निःशुल्क अधिवक्ता मुहैया कराने समेत कानूनी सहायता प्रदान को लेकर जानकारी दी गई। इस शिविर का मकसद बंदियों को त्वरित न्याय दिलाने, उनके वाद की स्थिति बताने और उनके स्वास्थ्य संबंधी अधिकारों के प्रति सजगता बढ़ाने को लेकर बंदियों के हित में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ संजीव कुमार मंडल एवं सहायक अज़फर हुसैन विश्वास ने संयुक्त रूप से मध्यस्थता के बारे में वाद का निष्पादन को लेकर विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान बंदियों के वाद से संबंधित बातों और समस्या को सुना गया। एवं मेडिकल शिविर द्वारा बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूपा बंदना किरो, डॉक्टर एस के झा,लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, एलएडीसीएस के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास जेल के प्रशासनिक अधिकारियों समेत अन्य मौजूद रहे।