Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 26

एच एम एम मॉडल एकेडमी में वार्षिक उत्सव संपन्न बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड अंतर्गत एच एम एम मॉडल एकेडमी गदरपाड़ा महेशपुर में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय कमेटी के सदस्य पिंकू शेख़ (जेएमएम) विशेष अतिथि के रूप में झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष गब्रियल मुर्मू ,जिला सचिव राजकुमार भगत , मोहम्मद कुतुबुद्दीन पूर्व प्राचार्य, महबूब आलम, कलबुद्दीन शेख, पार्थो चटर्जी, जाई चटर्जी, विद्यालय के प्रधानाध्यापक बबीरुल शेख , शिक्षक नंद कुमार माल, मिनारूल शेख, शकीना बेगम, विद्यालय के निदेशक जूलिया रखसाना एवं सैकड़ों अभिभावक उपस्थित थे। इस अवसर पर केंद्रीय कमेटी के सदस्य पिंकू शेख ने कहा आज के वर्तमान युग में निजी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुर्खियां बटोर रहा है। लोग यहां अनुशासन में रहकर निष्ठा से अपनी पढ़ाई कर रहे हैं और निरंतर प्रगति के पथ पर बढ़ रहे हैं। आवश्यकता है की हम इन्हें सहयोग करें। झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष गब्रियल मुर्मू ने कहा कि एक छोटे से गांव में निजी विद्यालय का हो ना और चलना अपने आप में गर्व की बात है। इससे स्पष्ट है कि आज शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण पुरी तरह से जाग चुके हैं और वह चाहते हैं कि हमारे बच्चे हर वह मुकाम हासिल कर सके जो एक शिक्षित को होना चाहिए। हमारे बच्चे डॉक्टर इंजीनियर वैज्ञानिक हो और देश के तरक्की में भाग ले। और यह तभी संभव है जब हमारे बच्चे शिक्षित होंगे। इसलिए अपने बच्चों के भविष्य उज्जवल करने के लिए प्रतिदिन विद्यालय में बच्चों को भेजें।
और मोबाइल से अपने बच्चों को दूर रखें। जिला सचिव राजकुमार भगत ने कहा कि आज निजी विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ चुका है । आज के समय में निजी विद्यालय के बच्चे ऊंचे ऊंचे पदों में सुशोभित हैं। अंग्रेजी हो या फिर हिंदी सभी में वे आगे हैं। किंतु प्राइवेट विद्यालय की कुछ समस्याएं भी है। सरकार को चाहिए कि वह बिना शर्त प्राथमिक शिक्षा पांचवी तक की मान्यता दे। सभी राज्य मान्यता दे रहे हैं। किंतु झारखंड एक ऐसा राज्य है जहां मान्यता के लिए कठिन परिश्रम कर रहे हैं। इसके पूर्व विद्यालय में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एकला चलो रे संगीत व मम्मी डैडी , मोबाइल पर एकांकी को लोगों ने खूब साराहा सभी का मन मोह लिया। पूर्व प्राचार्य मोहम्मद कुतुबुद्दीन ने कहा बच्चों के अध्ययन एवं अध्यापन के लिए बच्चों के माता को हर समय सचेत रहना चाहिए। जिनके माता-पिता सचेत होंगे उनके बच्चे एक दिन आपका नाम जरूर रोशन करेंगे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आज 15 फरवरी 2026 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो की उपस्थिति में मंडलकारा पाकुड़ में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें डालसा सचिव रूपा बंदना किरो ,लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के चीफ सुबोध कुमार दफादार डिप्टी चीफ़ मो नुकुमुद्दीन शेख, व संजीव कुमार मंडल लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के सहायक गंगाराम टुडू , व अज़फर हुसैन विश्वास, जेल के प्रशासनिक अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की ।उक्त कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान को लेकर अहम कानूनी जानकारी उपस्थित बंदियों को दी। बंदियों की उनके हित में मुफ्त कानूनी लाभ लेने व प्राधिकार से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त को लेकर कई बिंदु पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई। साथ ही मेडिकल कैंप के दौरान बंदियों का बीपी, शुगर,समेत अन्य स्वास्थ्य की जांच की गई। उक्त कार्यक्रम के तहत विचाराधीन बंदियों के मामलों के पैरवी के लिए अधिवक्ता को लेकर जानकारी ली गई।इस दौरान कानूनी लाभों पर विस्तृत जानकारी दी गई।मौके पर न्यायालय कर्मी ,पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

संस्था ने पुलवामा हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, काला दिवस के रूप मे 14 फरवरी को काला दिवस के रूप में किया गया स्मरण

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवानों को स्मरण करते हुए 14 फरवरी को काला दिवस के रूप में मनाते हुए शहर के इंद्रा चौक पर शनिवार को देर संध्या में सत्य सनातन संस्था ने आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीरगति प्राप्त जवानों को भावपूर्ण नमन करते हुए उनकी शहादत को राष्ट्र की अमूल्य धरोहर बताया गया।
ज्ञात हो कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 40 जवान वीरगति को प्राप्त हुए थे। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने कहा कि मातृभूमि की संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले जवानों का त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा गया कि राष्ट्र उनके बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा। श्री चौबे ने यह भी कहा आज पश्चिमी सभ्यताओं से बसीभूत होकर कई लोग रोज डे चॉकलेट डे किश डे और तो और वैलेंटाइन डे मनाते हैं परंतु देश के बीर जवानों को भूल जाते है आज के दिन देशवासियों को वीर जवानों की शहादत को याद कर एकजुटता प्रदर्शित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों का सम्मान और स्मरण प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया। मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष गौतम कुमार ,सयुक्त सचिव अजय भगत , कोषाध्यक्ष अमर ठाकुर ,जिला अध्यक्ष हर्ष भगत , सत्यम भगत ,बम भोला उपाध्याय ,सुमित पांडेय, सानू रजक ,संदीप त्रिवेदी , संतोष टिब्रीवाल, संतोष कुमार ,प्रसन्ना मिश्रा संतोष कुमार, आनंद कुमार , रवि भगत , मुन्ना शर्मा ,चुन्ना शर्मा सहित दर्जनों सदस्य उपस्थित रहे ।

मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान के तहत् आज एक मामलों का हुआ सफल मध्यस्थता

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर चले रहे मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” के तहत् आज एक मामलों का सफल सुलह समझौता कराया गया। मामला पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद संख्या 254/2025 सोमीरोन खातून बनाम बदरूद्दीन अंसारी जिनका एक पुत्री भी है। जो वर्षों से अलग रह रहे दंपतियों को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयास से पति पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को समाप्त किया गया। दोनों पति पत्नी ने आपसी मतभेद को भूलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हुए। दोनो पक्ष एक दूसरे के भावनाओं का ख्याल करते हुए संसारीक जीवन व्यतीत करने भविष्य में किसी प्रकार का वाद-विवाद उत्पन्न नहीं करने मिलकर रहने का संकल्प लिया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से टूटता परिवार एक हो गए। इस टूटते रिश्ते को बचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 का भूमिका एवं संबंधित दोनों पक्षों के अधिवक्ता का योगदान रहा। जिससे घर में खुशी लौट पाया। इस दौरान दंपति को एक साथ खुशी खुशी रहने मतभेद से बचने परिवार के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दिया। ये अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के देख रेख में की जा रही है। इस दौरान मौके पर दंपतियों के परिजन, अधिवक्ता सुलेखा प्रमाणिक, न्यायालय कर्मी मौजूद रहे।

मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान के तहत् आज दो मामलों का हुआ सफल मध्यस्थता

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर चले रहे मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” के तहत् आज दो मामलों का सफल सुलह समझौता कराया गया। मामला पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे दो मामले मूल भरण पोषण वाद संख्या 339/2025 संतोषनी मुर्मू बनाम संतोष सोरेन एवं दूसरा मामला मूल भरण पोषण वाद संख्या 275/2025 जासमीन खातून बनाम आलम शेख ,दोनों मामलों केvदंपतियों का एक छोटी बच्ची भी है।जो वर्षों से अलग रह रहे दंपतियों को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयास से दोनों मामलों में पति पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को समाप्त किया गया। दोनों वाद में पति पत्नी ने आपसी मतभेद को भूलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हुए। दोनो पक्ष एक दूसरे के भावनाओं का ख्याल करते हुए संसारीक जीवन व्यतीत करने भविष्य में किसी प्रकार का वाद-विवाद उत्पन्न नहीं करने मिलकर रहने का संकल्प लिया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से टूटता परिवार एक हो गए। इस टूटते रिश्ते को बचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 का भूमिका एवं संबंधित दोनों पक्षों के अधिवक्ता का योगदान रहा। जिससे घर में खुशी लौट पाया। इस दौरान दंपति को एक साथ खुशी खुशी रहने मतभेद से बचने परिवार के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दिया। ये अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के देख रेख में की जा रही है। मौके पर दंपतियों के परिजन, उभय पक्ष के अधिवक्ता मौजूद रहें।

आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर पीडीजे की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आगामी 14 मार्च 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में इंश्योरेंस अधिवक्ता मेडिएटर अधिवक्ता के साथ महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें मामलों से संबंधित कई बिंदु पर कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसमें अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। मौके पर अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद डालसा सचिव रूपा बंदना किरो समेत इंश्योरेंस कंपनियों के अधिवक्तागण एवं अन्य उपस्थित रहें।

सांत्वना के दो बोल सुनने को इंतजार करते रह गए लोग , मिलने नहीं पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री

सड़क दुर्घटना में हुए मृतक के परिजन और ग्रामीण रह गये इंतजार में, पाकुड़ आकर भी वहां नहीं पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री

– उनका नहीं आना मतलब पीड़ित परिवार से उनकी कोई हमदर्दी नहीं – जिप सदस्य

पाकुड़ में पिछले दिनों शहर के गांधी चौक स्थित मस्जिद के सामने एक सड़क दुर्घटना में तलवाड़ांगा का रहने वाला एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जिसपर प्रशासन की लापरवाही के विरोध में लोग सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने लगे थे। विरोध के बाद लगभग नौ घंटे के उपरांत प्रशासन के द्वारा सकारात्मक पहल के बाद मामला शांत हुआ। इस घटना के बाद जिला प्रशासन द्वारा कई नामजद एवं अज्ञात के ऊपर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया था। उसके बाद पीड़ित परिवार के द्वारा नगर थाना में आवेदन देकर निर्दोषों पर कार्यवाही ना करने की मांग की गई थी। इस मामले को लेकर बुधवार को तलवाड़ांगा के ग्रामीण पीड़ित परिवार के साथ राज्य के पूर्व प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात हेतु घंटों इंतजार करता रहा। लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी बाबूलाल मरांडी पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीणों को काफी दुःख हुआ। ज्ञात हो कि बुधवार को भाजपा के द्वारा शहर के अपर्णा मार्केट में बाबूलाल मरांडी की उपस्थिति में एक कार्यक्रम का आयोजन था। इस मामले में क्षेत्र की जनप्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य पिंकी मंडल ने बताया कि बाबूलाल मरांडी के पाकुड़ आगमन को लेकर उनके द्वारा एक दिन पहले ही भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को फोन पर सूचित किया गया था, जिसपर कहा गया था कि सबको लेकर अपर्णा मार्केट, जहां कार्यकर्ता सम्मेलन होना है वहां आया जाए। लेकिन ग्रामीण इसपर तैयार नहीं थे, ग्रामीणों का कहना था कि आजतक कोई बड़ा नेता एवं कार्यकर्ता गाँव में नहीं आया है और इस मर्माहत घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री को एकबार गांव आना चाहिये। लेकिन उनका नहीं आना मतलब पीड़ित परिवार से उनकी कोई हमदर्दी नहीं है, जो दुःखद ही नहीं निंदनीय भी है। मौके पर क्षेत्र के मुखिया, पीड़ित परिवार, ग्रामीण एवं अन्य कई संगठन के लोग मौजूद थे।

गुटखा नहीं मिलने पर कट्टा लहराया था, पिता-पुत्र को दी धमकी — आरोपी को 7 साल की सजा

पाकुड़ जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पाण्डेय की अदालत ने अवैध हथियार से हमला करने और पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी सलीम शेख को दोषी करार देते हुए 7 वर्ष की सश्रम कैद की सजा सुनाई है। साथ ही न्यायालय ने दोषी पर कुल 13 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह मामला पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इलामी गांव का है। सत्र वाद संख्या 185/2022 में सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने फैसला सुनाया। अभियोजन पक्ष की ओर से अधिवक्ता लुकस कुमार हेमब्रम ने पक्ष रखा।

गुटखा नहीं मिलने पर निकाला था कट्टा

घटना 5 नवंबर 2020 की है। सूचक इमादुरुल रहमान के पुत्र अबुल कलाम आजाद की किराना दुकान पर आरोपी सलीम शेख ‘विमल गुटखा’ मांगने पहुंचा। दुकान में गुटखा नहीं होने पर वह उग्र हो गया और देसी पिस्तौल निकालकर पिता-पुत्र को जान से मारने की धमकी देने लगा। जान बचाकर जब बेटा घर के आंगन की ओर भागा तो आरोपी वहां भी पीछा करते हुए कट्टा तानकर गाली-गलौज करता रहा। इसी दौरान सूचक ने साहस दिखाते हुए पड़ोसी जर्जिश शेख और परिजनों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से एक लोडेड कट्टा तथा लुंगी में छिपाकर रखा गया एक कारतूस बरामद किया गया।

आर्म्स एक्ट में दो धाराओं में सजा।

अदालत ने आरोपी को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1ए) के तहत 7 वर्ष की सश्रम कैद व 8,000 रुपये जुर्माना तथा धारा 26(2) के तहत 7 वर्ष की कैद व 5,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोनों मामलों में जुर्माना नहीं देने पर अलग-अलग अवधि की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी।

डी ए वी विद्यालय में चलाया गया फाइलेरिया मुक्ति अभियान कार्यक्रम

मंगलवार, 10 फरवरी 2027
राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल पाकुड़ के सभा भवन में फाइलेरिया उन्मूलन हेतु फाइलेरिया मुक्ति अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती, सिविल सर्जन पाकुड़, डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा, डी एम ओ डॉ अमित कुमार, इंचार्ज सी एस सी सफर डॉ के के सिन्हा एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात विद्यालय के सभी बच्चों को तीन विभिन्न प्रकार की दवाएं खिलाई गई। दिनांक 10 फरवरी 2026 से 25 फरवरी 2026 तक फाइलेरिया रोधी दवाओं का सामूहिक सेवन जिले के हर प्रखंड, विद्यालय एवं गांवों में कराया जाएगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं भारत सरकार द्वारा वर्ष 2027 तक फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अपने अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ चक्रवर्ती एवं सिविल सर्जन पाकुड़, डॉ सुरेंद्र कुमार मिश्रा जी ने सभी जिलेवासियों से अपील की है कि फाइलेरिया रोधी दवा सुरक्षित एवं प्रभावी है। उनलोगों ने अपने अपील में बताया कि फाइलेरिया या हाथीपांव एक गंभीर बीमारी है जो समय पर दवा लेने से पूरी तरह रोकी जा सकती है । समय पर दवा नहीं लेने से आजीवन विकलांगता का कारण बन सकती है।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य कर्मी के साथ साथ विद्यालय के संजय कुमार यादव, पपीया बनर्जी, अमृता दास, तूलिका बिस्वास आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

*मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान के तहत् आज एक मामलों का हुआ सफल मध्यस्थता*

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर चले रहे मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” के तहत् आज एक मामलों का सफल सुलह समझौता कराया गया। मामला पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे ओरिजनल सूट संख्या 140/2025 मोजामूल अंसारी बनाम जमेला बीबी जो वर्षों से अलग रह रहे दंपतियों को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयास से पति पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को समाप्त किया गया। दोनों पति पत्नी ने आपसी मतभेद को भूलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हुए। दोनो पक्ष एक दूसरे के भावनाओं का ख्याल करते हुए संसारीक जीवन व्यतीत करने भविष्य में किसी प्रकार का वाद-विवाद उत्पन्न नहीं करने मिलकर रहने का संकल्प लिया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से टूटता परिवार एक हो गए। इस टूटते रिश्ते को बचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 का भूमिका एवं संबंधित दोनों पक्षों के अधिवक्ता का योगदान रहा। जिससे घर में खुशी लौट पाया। इस दौरान दंपति को एक साथ खुशी खुशी रहने मतभेद से बचने परिवार के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दिया। मौके पर दंपतियों के परिजन, उभय पक्ष के अधिवक्ता मो सलीम एवं राजाधन किस्कू न्यायालय कर्मी उपस्थित रहें।