Thursday, November 5, 2026
Home Blog Page 20

15वीं झारखंड राज्य स्तरीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जिले के एथलीट रवाना

पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में 15वीं झारखंड राज्य स्तरीय ओपन सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 19 अप्रैल तक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, चंदनक्यारी (बोकारो) में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिले से कुल 26 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम आज रवाना हुई। पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव रणवीर सिंह ने बताया कि
इस प्रतियोगिता में सीनियर पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाड़ियों में उत्साह और जोश का माहौल है तथा सभी बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।

पुरुष वर्ग के खिलाड़ी:
सुनील टुडू, रॉबर्ट हेम्ब्रम, नरेश मरांडी, थॉमसन हेम्ब्रम, रोहित कुमार साहा, नीतीश कुमार शर्मा, राममोहन सैनी, आनंद शेख, बिनोद सोरेन, मंटो ठाकुर, नजमी शेख, एमडी बिलाल, एमडी रकीब।

महिला वर्ग के खिलाड़ी:
प्रेमशीला हांसदा, तारा मुर्मू, अंकिता रॉय, सरस्वती टुडू, सुमिता मरांडी, सोहागिनी हांसदा, दिबिया मुर्मू, डोली कुमारी, सोनाली टुडू, एवेन्जली मुर्मू।

टीम प्रबंधन एवं प्रशिक्षक अक्षय बाबरी के नेतृत्व में सभी खिलाड़ी प्रतियोगिता के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिंह उर्फ बुल्टी, सचिव रणवीर सिंह, पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धतेंदु शेखर गांगुली, उपाध्यक्ष सुजीत विद्यार्थी, जयदेव कुमार, कुंदन कुमार, प्रवीण कुमार, पंकज अग्रवाल सहित जिले के खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

सभी ने टीम के बेहतर प्रदर्शन की कामना करते हुए राज्य स्तर पर जिले का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई।

*पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में सड़क दुर्घटना के पीड़ित आश्रितों के बीच कुल 1 करोड़ 75 लाख 91 हज़ार 106 रूपए के मुआवजा राशि का किया गया चेक भुगतान*

पाकुड़ व्यवहार न्यायालय में मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) मामलों से संबंधित पीड़ितों व आश्रितों के बीच प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे की अध्यक्षता में मुआवजे की राशि का चेक वितरण किया गया। उक्त न्यायालय में चल रहे एमएसीसी संख्या 60/2020 का मुआवजे की राशि 13 लाख 27 हजार 4 सौ 7 रूपये है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता श्री एम जे लकड़ा (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता श्री ए के ओझा, एमएसीसी संख्या 45/2019 का मुआवजे की राशि 8 लाख 50 हजार रुपए है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता श्री शशिकांत शशि (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ शंकर,जिसमें एमएसीसी संख्या 38/2021 का मुआवजे की राशि 12 लाख 48 हजार 8 सौ 82 रुपए है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता मो कौसर आलम (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ शंकर, एमएसीसी संख्या 125/2021 का मुआवजे की राशि 9 लाख रुपए है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता श्री शशिकांत शशि (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ शंकर, एमएसीसी संख्या 80/2023 का मुआवजे की राशि 1करोड़ 13 लाख रुपए है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता शकील अहमद एवं मुसलेद्दीन (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता एके ओझा ,एमएसीसी संख्या 14/2021 का मुआवजे की राशि 1 लाख 97 हजार 4 सौ 56 रूपये है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता श्री शशिकांत शशि (प्रतिवादी) इंश्योरेंस अधिवक्ता श्री सिद्धार्थ शंकर , एवं एमएसीसी संख्या 100/2019 जिसमें मुआवजा की राशि 17 लाख 67हजार 3 सौ 61 रूपये है जिसका दावाकर्ता अधिवक्ता राहुल व्यास,प्रतिवादी इंश्योरेंस अधिवक्ता एस के सुमन उपस्थित रहे।इस दौरान अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के सचिव रूप वंदना किरो, एमएसीटी के अधिवक्ताओं, विभिन्न बीमा कंपनियों का सहयोग रहा। वर्ष 2026 के इस विशेष सत्र में बीमा कंपनियों और वकीलों के सक्रिय सहयोग ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । एमएसीटी से संबंधित मामलों में कुल 1 करोड़ 75 लाख 91 हज़ार 106 रुपए का मुआवजा से संबंधित चेक वितरण किया गया।

*आगामी 9 मई 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन को लेकर की गई अहम बैठक*

झालसा रांची के निर्देशानुसार आगामी 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो की अध्यक्षता में एलडीएम, बैंकों के अधिकारियों, स्थाई लोक अदालत के सदस्य समेत संबंधित अधिकारियों के साथ सचिव कक्ष में अहम बैठक की गई। इस दौरान उपस्थित संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक संख्याओं में बैंक से संबंधित मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निष्पादन करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। साथ ही पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजने समेत त्वरित न्याय दिलाने को लेकर कई कानूनी पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया।ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निष्पादन अधिक से अधिक संख्या में सुलभ और सरल तरीकों से हो सकें पक्षकारों को किसी भी प्रकार के समस्या का सामना न करना पड़ें। मौके पर एलडीएम,बैंकों से संबंधित अधिकारियों स्थाई लोक अदालत के सदस्य समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*आज का खास : सीढ़ी निर्माण में वास्तु शास्त्र का रखें विशेष ख्याल, बढ़ेगी समृद्धि*

*आज का खास : सीढ़ी निर्माण में वास्तु शास्त्र का रखें विशेष ख्याल, बढ़ेगी समृद्धि*

आज का खास : सीढ़ी निर्माण में वास्तु शास्त्र का रखें विशेष ख्याल, बढ़ेगी समृद्धि

आज का पंचांग 👇

आज का अंग्रेजी दिनांक :
16.04.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन सौम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : बैशाख
पक्ष : कृष्ण
तिथि : चतुर्दशी
दिन : गुरुवार
नक्षत्र : उत्तरा भाद्रपद
योग : ऐन्द्र
करण : विष्टि/शकुन
सूर्योदय : सुबह 05:41 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:19 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मेष राशि में।
आज का चंद्रमा : मीन राशि में।
आज का शिववास श्मशान में : फल मृत्यु तुल्य कष्ट अर्थात् अशुभ है।
———————–
आज का दिशा शूल : दक्षिण।
————————
आज का राहुकाल :
दिन में 1:30 से 3:00 बजे तक।
————————–
आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त : आज बैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आज शुभ व मांगलिक कार्यों के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है
————————-
आज का खास:
गृह निर्माण में वास्तु का विशेष ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि मकान में वास्तु दोष लग जाने के बाद जीवन भर विभिन्न प्रकार की परेशानियां बनी रहती है। खासकर घर के में सीढ़ी निर्माण में वास्तु शास्त्र का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र के उल्टा सीढ़ी बन जाने के बाद घर-परिवार में रोग व कर्ज बढ़ते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार सीढ़ी का निर्माण ईशान कोण और अग्नि कोण में कभी भी नहीं करना चाहिए।
———————–
आलेख…
पं. चेतन पाण्डेय
जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श
संपर्क : 9905507766
————————–

भारतीय संविधान के निर्माता भारत रत्न डॉ० भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती दिवस के अवसर पर

*पाकुड़ जिला अंतर्गत स्थित अंबेडकर चौक पाकुड़ जिला राष्ट्रीय जनता दल के इकाई के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर मालार्पण कर नारा बुलंद करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय लालू जी के नाम का नारा गूंजा साथ ही वर्तमान में कैबिनेट मिनिस्टर आदरणीय संजय प्रसाद यादव जी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव जी प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह जी का नारा बुलंद किया गया साथी माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी का भी नारा बुलंद किया गया माला र्पण कार्यक्रम में जिले में मुख्य रूप से जिला के सचिव हजरत शेख , सचिव रणजीत सिंह अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष अधिवक्ता हक साहेब, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष मनोज मढैया अमरपारा प्रखंड अध्यक्ष विनोद ठाकुर पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष रमेश सिंह सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे
प्रेस विज्ञप्ति
महावीर कुमार मडैया
जिलाध्यक्ष
राष्ट्रीय जनता दल( पाकुड़ )
झारखण्ड

डी ए वी विद्यालय में अम्बेडकर जयंती और बैसाखी का संगम, प्रेरणा और उल्लास से गूंजा परिसर

स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल में मंगलवार को आंबेडकर जयंती सह बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में विद्यालय प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती द्वारा भीमराव के तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया। तत्पश्चात बैसाखी पर्व का भव्य एवं प्रेरणादाई आयोजन किया गया। पूरा विद्यालय परिसर ज्ञान, संस्कृति, सामाजिक चेतना और उत्साह के रंगों से सराबोर नजर आया। डॉ चक्रवर्ती ने बच्चों को अम्बेडकर जी के जीवनी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह दिन समानता, न्याय और आत्मसम्मान के मूल्यों को अपनाने का संदेश देता है।
साथ ही वैशाखी के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसे किसानों के परिश्रम और समृद्धि का पर्व बताया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षक विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक के माध्यम से समाज में व्याप्त छुआछूत एवं भेदभाव की कुरीतियां को दर्शाते हुए डॉ अम्बेडकर के संघर्ष और योगदान को जीवंत किया गया।
वहीं गिद्दा नृत्य ने पूरे वातावरण को उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। यह आयोजन केवल पर्व मनाने तक सीमित नहीं रहा बल्कि विद्यार्थियों को सामाजिक समरसता, संस्कृति और महान व्यक्तियों के आदर्शों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बना। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के मन मस्तिष्क पर गहरी छाप छोड़ी और उन्हें सत्य, समानता एवं परिश्रम के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

पाकुर के युवा प्रतिभा गणेश कुमार का चयन इसरो के प्रतिष्ठित युविका 2026 कार्यक्रम के लिए हुआ।

डी.ए.वी. स्कूल के कक्षा 9 के प्रतिभाशाली छात्र गणेश कुमार का चयन हुआ। झारखंड के पाकुर जिले के गोकुलपुर स्थित पब्लिक स्कूल के एक छात्र को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ) के युविका 2026 कार्यक्रम के लिए चुना गया है। यह उपलब्धि उन्हें देश के उन होनहार युवा वैज्ञानिकों में से एक बनाती है जिन्हें देशभर से हजारों आवेदकों में से चुना गया है।
कर्मसंधन
आईएसआरओ युविका 2026 पोस्टर
कार्यक्रम का अवलोकन
युविका, जिसका पूरा नाम युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम है, आईएसआरओ की ‘कैच देम यंग’ पहल है जिसका उद्देश्य हाई स्कूल के छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अनुप्रयोगों के प्रति रुचि जगाना है। पूरी तरह से वित्त पोषित दो सप्ताह का यह आवासीय कार्यक्रम भारत भर के विभिन्न केंद्रों पर मॉडल रॉकेटरी, आकाश अवलोकन, रोबोटिक प्रयोग और आईएसआरओ वैज्ञानिकों के साथ बातचीत जैसे व्यावहारिक अनुभव प्रदान करता है।
युविका 2026 के लिए पंजीकरण 27 फरवरी को शुरू हुए और 31 मार्च को बंद हो गए, और पहली चयन सूची आज, 13 अप्रैल को प्रकाशित की गई। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक उत्कृष्टता, क्विज़, ओलंपियाड, खेल और अन्य गतिविधियों पर जोर दिया गया है। ग्रामीण स्कूलों के छात्रों को दिया जाने वाला वेटेज, गणेश की पृष्ठभूमि से पूरी तरह मेल खाता है, जो सीबीएसई से संबद्ध डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल में प्राप्त हुई शिक्षा है, जहां हरे-भरे परिसर में 1,500 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।
स्कूल और समुदाय का गौरव
1998 में स्थापित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, गोकुलपुर, झारखंड के पाकुर जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के प्रमाण के रूप में गणेश की सफलता का जश्न मना रहा है। प्रधानाचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती और शिक्षकगण प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहते हैं कि गणेश का समर्पण संस्थान के पूर्व उच्च उपलब्धि प्राप्तकर्ताओं के समान है।
यह चयन स्थानीय युवाओं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित (एसटीईएम) में करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है, ठीक वैसे ही जैसे युविका के पिछले संस्करणों में झारखंड के प्रतिभागियों ने किया था।
[गणेश कुमार, अपनी चेकदार कमीज में गर्व से चमकते हुए, भारतीय अंतरिक्ष महत्वाकांक्षा के उज्ज्वल भविष्य का प्रतिनिधित्व करते हैं।

गबन , घोटालों के अजब गजब तरीके सिखाता है पाकुड़ : सुरेश

पहाड़िया लाभुकों के अनाज के खाली जूट बोरों में लाखों का खेल, सामाजिक कार्यकर्ता ने उठाई जांच की मांग
​पाकुड़। जिला अंतर्गत आदिम जनजाति (PTG) समूह के लिए संचालित खाद्यान्न वितरण योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता और खाली बोरों की कालाबाजारी का मामला प्रकाश में आया है। सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश कुमार अग्रवाल ने विशेष सूत्रों के हवाले से यह दावा किया है कि पाकुड़ के सभी छह प्रखंडों में खाली जूट के बोरों को लेकर प्रति माह लाखों रुपये का घोटाला किया जा रहा है।
​क्या है पूरा मामला?
​सुरेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पीटीजी (PTG) योजना के तहत एफसीआई (FCI) के माध्यम से जूट के बोरों में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। इसके बाद पाकुड़ जिले के सभी छह प्रखंडों में JSLPS के माध्यम से इस अनाज को प्रखंड स्तरीय गोदामों में 35 किलो के प्लास्टिक बोरों में री-पैकिंग किया जाता है, ताकि इसे पहाड़िया लाभुकों के घर-घर तक पहुंचाया जा सके।
​लाखों की कालाबाजारी का आरोप
​सामाजिक कार्यकर्ता ने गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि:
​एफसीआई से आए जूट के वे असली खाली बोरे आखिर कहां जा रहे हैं?
​आशंका है कि प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (BSO) और सहायक गोदाम प्रबंधक की मिलीभगत से इन कीमती जूट बोरों की खुले बाजार में कालाबाजारी की जा रही है।
​बाजार मूल्य के अनुसार, इन खाली बोरों की हेराफेरी से हर महीने करीब 3 से 4 लाख रुपये की अवैध कमाई की जा रही है।
​”लिट्टीपाड़ा सहित जिले के सभी छह प्रखंडों में यदि खाद्यान्न लाभुकों के घर तक पहुंचाया गया है, तो उन खाली जूट बोरों का हिसाब क्या है? अगर पिछले सभी वर्षों के रिकॉर्ड की निष्पक्ष जांच हो, तो करोड़ों के इस घोटाले की सच्चाई उजागर हो जाएगी।”
— सुरेश कुमार अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता
​उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता
​अग्रवाल ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि इस मामले की गहनता से जांच की जाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार गरीबों तक अनाज पहुंचाने के लिए संसाधन खर्च कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारी और बिचौलिए खाली बोरों को बेचकर सरकारी खजाने को चूना लगा रहे हैं।

*15 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं मांगलिक कार्यों के मुहूर्त, वैशाख में 11 दिन बजेगी शादी की शहनाई*

*आज का पंचांग 👇*

*आज का अंग्रेजी दिनांक :*
11.04.2026
श्रीसंवत् २०८३ शक: १९४८ सौम्यायन याम्यगोल: बसंत ऋतु। श्रीसूर्य: उत्तरायण।
हिन्दी माह : बैशाख
पक्ष : कृष्ण
तिथि : नवमी
दिन : शनिवार
नक्षत्र : उत्तराषाढ़ा
योग : सिद्ध
करण : तैतुल/गर
सूर्योदय : सुबह 05:45 बजे।
सूर्यास्त : शाम 06:15 बजे।
ध्यानार्थ…यहां सूर्योदय और सूर्यास्त का समय पंचांग के अनुसार है। अतः स्थानीय समय बदल जायेगा।
आज का सूर्य : मीन राशि में।
आज का चंद्रमा : मकर राशि में।
*आज का शिववास सभा स्थल में : फल कष्टकारक अर्थात् अशुभ है।*
*———————–*
*आज का दिशा शूल :* पूर्व।
*————————*
*आज का राहुकाल :*
प्रातः 9:00 बजे से 10:30 बजे तक।
*————————–*
*आज पर्व-त्यौहार व मुहूर्त :* आज बैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज चंडिका नवमी व्रत है। आज शुभ कार्यों के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।
*————————-*
*आज का खास:*
आगामी 15 अप्रैल से विवाह के लग्न शुरू हो रहे हैं। वैशाख महीने में 11 दिन विवाह के लग्न हैं। 15, 16, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29, और 30 अप्रैल एवं 1 म‌ई वैशाख पूर्णिमा के दिन विवाह के लग्न हैं।
*———————–*
आलेख…
*पं. चेतन पाण्डेय*
*जन्मकुण्डली, वास्तु व कर्मकांड परामर्श*
*संपर्क : 9905507766*
*————————–*

🌿 विश्व होम्योपैथी दिवस – 10 अप्रैल 🌿

होम्योपैथी के जनक
डॉ. सैमुअल हैनिमैन
की 271वीं जयंती विश्व होम्योपैथी दिवस के रूप में शुक्रवार को मनाई गई।
जिले के वरिष्ठ होम्योपैथ चिकित्सक
साईं होम्यो सेंटर छोटी अलीगंज, पाकुड़ के
डॉ. ज्योति ठाकुर ने बताया कि
डॉ. हैनिमैन ने मानव जाति के लिए अनेक प्रभावी औषधियों की खोज की,
जो आज धीरे-धीरे पूरे विश्व में मान्यता प्राप्त कर रही हैं।
होम्योपैथी प्रणाली अपने गुणों एवं लाभों के कारण
दिन-प्रतिदिन अधिक लोकप्रिय होती जा रही है।
जैसे-जैसे लोग अन्य दवाओं के दुष्प्रभावों से परेशान हो रहे हैं,
वैसे-वैसे उनका झुकाव होम्योपैथी की ओर बढ़ रहा है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय
के निर्देशन में आयुष चिकित्सा पद्धतियों में
होम्योपैथी को प्रमुखता से शामिल किया गया है।
डॉ. हैनिमैन वर्तमान समय के लिए एक वरदान हैं
और होम्योपैथ जगत उनका सदैव ऋणी रहेगा।
डॉ. देवकांत ठाकुर ने कहा कि
डॉ. हैनिमैन इस धरती पर सदैव याद किए जाते रहेंगे।
🌸 होम्योपैथी की विशेषता 🌸
होम्योपैथिक दवाएँ सस्ती, सुरक्षित एवं बिना दुष्प्रभाव की होती हैं।
इनसे पुराने एवं जटिल रोगों में भी लाभ प्राप्त होता है।

🌼 सेवा कार्य 🌼
साईं होम्यो सेंटर, छोटी अलीगंज, पाकुड़ में
पिछले 22 वर्षों से प्रत्येक शनिवार
निःशुल्क जांच एवं सप्रेम दवा वितरण किया जा रहा है।
यह सेवा कार्य
सत्य साईं बाबा
जी की असीम कृपा से निरंतर चलता रहेगा: डॉ देवकांत ठाकुर।

🌍 संदेश 🌍
आइए, हम सभी मिलकर
होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाएँ
और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
💐 विश्व होम्योपैथी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 💐