Saturday, March 21, 2026
Home Blog Page 2

मौन किरदार कह गए शबरी के जीत की कथा

एक कहावत हैं “मैं बागी रहूंगा हमेशा उन महफिलों का,जहां शोहरत तलवे चाटने से मिलती हो।यह वाक्य पाकुड़ नगर परिषद की निर्वाचित अध्यक्ष शबरी पाल पर सटीक बैठती हैं.शबरी को भाजपा ने दुत्कारा और शहर की जनता ने अपनाया.शबरी ने बागी तेवर के साथ खड़े होकर जीत की विजय गाथा लिख डाली.इस विजय गाथा को मंजिल तक पहुँचाने के लिए उनके पति सहित चार युवा सिपहसालार के रूप में परिणाम आने तक छाँव की तरह डटे और खड़े रहे.
नगर परिषद चुनाव में पाकुड़ के शबरी पाल की जीत के पीछे उनके पति ने स्वाभाविक रूप से काफ़ी मेहनत की।कोई भी चुनाव में सेवा समर्पण की भावना के साथ रणनैतिक चुनौती को साधने वाले एक टीम की ज़रुरत होती है।शबरी जी के पति के पवन की चंचलता की वेग,अभी की ततपरता,इमरान सिंह गुजराल की निश्छल मुस्कान के साथ निरन्तरता ने लगातार जमीन पर मेहनत की। इनके साथ जीत खबर एक प्राची (सुबह ) शबरी की आँचल में इठलाता हुआ कदम रखता है,जैसे उस शबरी के चिर प्रतीक्षित आँगन में राम ने अपने आगमन का प्रसाद दिया था।पाकुड़ में भी प्रतिष्ठित बड़ी पार्टियों और दिग्गजों की रणनीति के बीच प्रतिस्पर्धा में अपने पति के साथ पवन भगत,प्राची चौधरी, इमरान सिंह गुजराल और अभी दास के साथ शबरी जी किसी वीरांगना की तरह मैदान में डटी रहीं। नगर निकाय चुनाव में शबरी पाल के जीत की कहानी में इन पाँचों व्यक्ति ने जो अपने समर्पण का योगदान दिया है उसे किसी भी कीमत पर मुश्किल सा है,क्योंकि सामने मैदान में जो भी प्रतिस्पर्धी खड़े थे,वे सभी अनुभवी थे साथ ही उनके पीछे एक बड़ा नाम तथा बैनर था.ऐसे में इन लोगों ने शबरी के साथ पूरे चुनाव में एक छाँव की तरह साथ दिया। कुछ नाम ऐसे भी हैं जो जीत की चादर बुनने में अपनी अपनी जगह से शबरी पॉल के साथ थे। लेकिन जमीन पर थी पवन की तेज,अभी का दासत्व भावपूर्ण समर्पण,गुजराल जी की सौम्यता और प्राची चौधरी का मतदाताओं के साथ मिलने खासकर महिलाओं से वोट याचना की निश्वार्थ भाव। और शबरी जी के पती तो उनके साथ थे ही।एक कभी न भूलने वाली कहानी लिख गया ये चुनाव और जीत बुनने वाले रणनीतिकार इन चेहरों की मौन कहानी कह गई जीत की कथा।

अंगिका होली मिलन समारोह में उपस्थित लोगों में बंग और अंग प्रदेश के समन्वय की दिखी झलक।

रामरंजन सिंह की प्रेस विज्ञप्ति—-

अंगिका समाज अंग जिला इकाई पाकुड़ के तत्वावधान में स्थापना दिवस सह होली मिलन समारोह 2026 आयोजित किया गया ! आज के स्थापना दिवस सह होली मिलन समारोह में जिला के संरक्षक डॉक्टर बिंदु भूषण, प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ तिवारी , मुख्य अतिथि जिला खेलकूद एवं जनसंपर्क पदाधिकारी श्री राहुल कुमार , जिला शिक्षा अधीक्षक श्री कमलनयन जी जिला के अध्यक्ष डॉ मनोहर कुमार , कोषाध्यक्ष श्री कैलाश झा , जिला महासचिव डाॅ. अमरेंद्र कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष श्री विभाष चंद्र मिश्र , श्री शशि भूषण चौबे, श्री राजकुमार ठाकुर ,श्री मिथिलेश ठाकुर, अनिल कुमार झा, शिवपुरी कॉलोनी के होली गायक टीम,रेलवे काॅलोनी के होली गायक टीम एवं जिला सचिव संजय कुमार शुक्ला, जिला के समस्त पदाधिकारी गंगाधर मिश्र, थाना प्रभारी नगर थाना, पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष, सहित अन्य पदाधिकारीगण, प्रवीण सिंह, कुन्दन सिंह, अरविन्द साह, अचिन्तो जी, प्रकाश जी, अरविन्द कुमार, शिवांशु कुमार, डोली मित्र, वंदना कुमारी सुनील कुमार सिंह मनोज कुमार झा, राजीव कुमार, बल्लू झा ,योगेश झा अश्विनी झा,
मनीष चौबे, कैलाश पाण्डेय,पंडित विनोद झा, आनंद झा, सहित शहर के दर्जनों बन्धु उपस्थित थे ।
जिला संयोजक रामरंजन कुमार सिंह
मीरा प्रवीण सिंह
सबरी पाल, रूपाली सरक

वार्ड नंबर 11 से निभा देवी जीती समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस।

वार्ड नंबर 11 से निभा देवी जीती समर्थकों ने निकाला विजय जुलूस।
नगर निकाय चुनाव में पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 11 से वार्ड पार्षद प्रत्याशी निभा देवी में वार्ड पार्षद के रूप में निर्वाचित हुई है।उनके मुकाबले निकटतम प्रतिद्वंद्वी चैताली सिंह को 246 मतों से पराजित कर विजय हासिल किया है। जबकि निभा देवी को 497 मत मिले तथा चैताली सिंह को 231 मत।
चुनाव जीतने के खुशी में निभा देवी के समर्थकों ने वार्ड नंबर 11 के बागतीपाड़ा,कैलाशनगर,सिद्धार्थनगर, रेलवे कॉलोनी में गाजे बाजे के साथ विजय जुलूस निकाला। जुलूस में सैकड़ो की संख्या में युवा,महिला, बुजुर्गों ने विभिन्न मोहल्ले का भ्रमण कर तथा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर मुंह मीठा करवा कर जीत की बधाई दी।
विजयोत्सव जुलूस भ्रमण के क्रम में निभा देवी ने कहा कि मैं आवश्यक रूप से वार्ड नंबर 11 में विजय हुई हूं लेकिन यह जीत में वार्ड के देवतुल्य जनों को की है,जिसके आशीर्वाद और सहयोग से यह संभव हो पाया है। मेरी जीत मेरे वार्ड के 11 नंबर 11 के समस्त देवतुल्य आम जनों को सादर समर्पित है।
जिस प्रकार का जनादेश इस वार्ड की जनता ने मुझे आशीर्वाद स्वरूप दिया है मेरी प्राथमिकता होगी कि नगर परिषद में उनकी आवाज बनना तथा वार्ड के सभी समस्याओं का समाधान करना।मुझे भरोसा है कि वार्ड नंबर 11 के जनता के सहयोग से सभी विकास कार्यों को पूरा करूंगी तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजना को वार्ड नंबर 11 के अंतिम छोर तक पहुंचाऊंगी तथा विकास को गति देने का कार्य करूंगी।

जिला के दोनों प्रशाशनिक कप्तानों के निरीक्षण में मतगणना शुरु।

*जिला जनसंपर्क कार्यालय, पाकुड़*
============================
*प्रेस विज्ञप्ति संख्या:- 330*
============================
*दिनांक:-27-02-2026*
============================
*शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में मतगणना प्रारंभ*

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना कार्य शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से प्रारंभ हो गया।मतगणना के लिए बनाए गए दो काउंटिंग हॉल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रक्रिया शुरू की गई।

*जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मनीष कुमार* ने बताया कि सभी मतगणना टेबलों पर काउंटिंग सुपरवाइजर एवं काउंटिंग असिस्टेंट की तैनाती की गई है। मतगणना की प्रक्रिया के तहत सबसे पहले डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) की गणना की जा रही है, जिसके बाद ईवीएम के मतों की गणना की जाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस अनुशासन और शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान सम्पन्न हुआ, उसी प्रकार मतगणना कार्य भी सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने इस कार्य में सहयोग कर रहे सभी पदाधिकारियों, कर्मियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

*पुलिस अधीक्षक श्रीमती निधि द्विवेदी* ने कहा कि मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक एवं कड़े इंतजाम किए गए हैं। मतगणना केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ त्वरित कार्रवाई दल (क्यूआरटी) भी मुस्तैद है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार मतदान शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ, उसी प्रकार मतगणना भी पूरी तरह निष्पक्ष, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न होगी।
============================
*Teamprdpakur*

मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान के तहत् आज तीन मामलों का हुआ सफल मध्यस्थता

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर चले रहे मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” के तहत् आज तीन मामलों का सफल सुलह समझौता कराया गया। मामला पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद संख्या 12/2026 ओरिजनल सूट 10/2026एवं तीसरा मामला ओरिजनल सूट 158/2025 है जो वर्षों से अलग रह रहे दंपतियों को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयास से सभी मामलों में पति पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को समाप्त किया गया। दोनों वाद में पति पत्नी ने आपसी मतभेद को भूलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हुए। दोनो पक्ष एक दूसरे के भावनाओं का ख्याल करते हुए संसारीक जीवन व्यतीत करने भविष्य में किसी प्रकार का वाद-विवाद उत्पन्न नहीं करने मिलकर रहने का संकल्प लिया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से टूटता परिवार एक हो गए। इस टूटते रिश्ते को बचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 का भूमिका एवं संबंधित दोनों पक्षों के अधिवक्ता का योगदान रहा। जिससे घर में खुशी लौट पाया। इस दौरान दंपति को एक साथ खुशी खुशी रहने मतभेद से बचने परिवार के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दिया। ये अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर डालसा सचिव रूपा बंदना किरो के देख रेख में की जा रही है। मौके पर दंपतियों के परिजन, उभयपक्षों के अधिवक्ता, मुकेश पाल नुकुमुद्दीन शेख, पूनम ठाकुर अजय सिंह, सुलेखा प्रमाणिक न्यायालय कर्मी मौजूद रहें।

आगामी 14 मार्च 2026 को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर सचिव कक्ष में की गई अहम बैठक

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में आगामी 14 मार्च 2026 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल बनाने को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के अध्यक्षता में अहम बैठक जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ की गई जिसमें मामलों का निष्पादन को लेकर विचार विमर्श की गई। इस दौरान राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का निस्तारण को सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की गई सचिव रूपा बंदना किरो ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित ऋण वसूली प्री लिटिगेशन एवं अन्य सुलह योग्य मामलों की सूची तैयार कर संबंधित पक्षकारों को समय पर नोटिस भेजा जाए ताकि अधिक से अधिक संख्या में मामलों का निष्पादन हो सके। मौके पर सम्बंधित बैंक के अधिकारी मौजूद रहे।

रेलवे सुरक्षा नियमों की अनदेखी पड़ी परिवार पर भारी दम्पति सहित तीन साल की मासूम की दुखद मौत

पाकुड़ रेलवे स्टेशन से पूर्व नगरनवी स्टेशन के पोल नंबर 145 /40 और 145 / 38 के समीप वंदे भारत ट्रेन के चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई । सिलीगुड़ी से हावड़ा तक जाने वाली वंदे भारत डाउन ट्रेन मंगलवार की शाम 7:10 पर नगरनवी स्टेशन से गुजरने के दौरान उक्त तीनों लोग ट्रेन के चपेट में आ गए और मौके पर उनकी मौत हो गई। मृतक रेलवे ट्रैक क्रॉस करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए थे। घटना की सूचना पर रेल जीआरपी और आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर रात 1:00 बजे पाकुड़ जीआरपी थाने में लाई गई। नगरनवी रेलवे स्टेशन प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन से घटना हुई है। घटना की सूचना वरीय अधिकारी और रेल पुलिस को दे दी गई। इधर जीआरपी पुलिस के अफसर रामेश्वर किस्कू ने बताया कि डेड बॉडी को लाया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है ।इधर मिली जानकारी के अनुसार मृतक चंदन सरदार पत्नी शिल्पा सरदार और उनकी तीन वर्षीय बच्ची तीनों कालीतला मोहल्ले के रहने वाले हैं। मृतक का एक 8 साल का लड़का भी है। मृतक दंपति नवीनगर अपनी बहन के घर गया था । लौटने की क्रम में यह घटना घटी। मृतक के घर और आसपास के लोग इस घटना को सुनकर मर्माहत है। घर और परिवार के आसपास के लोग पहुंचकर परिजनों को समझाने का काम कर रहे हैं।

मृतक चंदन चलाता था हाइवा

ट्रेन की चपेट में आए चंदन सरदार हाइवा का चालक था। सीतपहाड़ी के एक पत्थर कारोबारी के यहां हाइवा चालक के रूप में काम करता था। जानकारी है कि मृतक चंदन की दो पत्नी थी, दोनों के बीच कुछ अंतर्कलह चलने की बात सामने आ रही है।

फलेरिया उन्मूलन के लिए चल रहे कार्यक्रम में कॉल कम्पनियों ने भी बढ़ाये अपने हाथ

स्वास्थ्य विभाग झारखंड सरकार के निर्देशानुसार बीते 10 फरवरी से 25 फरवरी तक जिले में चल रहे फाइलेरिया मुक्ति अभियान आइ.डि .ए.के तहत बुधवार को डीबीएल पचवारा सेंट्रल कोल माइंसअलूबेड के कैंप कार्यालय में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपारा द्वारा एक शिविर लगाकर डीबीएल कोल कर्मियों व पीएसपीसीएल कोल कर्मियों में व पदाधिकारी को फाइलेरिया का खुराक खिलाया गया इस दरमियान पीएसपीसीएल के एजेंट राकेश कुमार सिंह डीबीएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा भी.पी.आर .कंपनी के जीएम श्रीनिवास रेड्डी डीबीएल के माइंस मैनेजर भावेश कुमार दिवाकर सहायक लाइसेंस मैनेजर संजय कुमार सहित अमन कुमार सिंह मोहम्मद निसाद आलम मनोज कुमार मोदक व अन्य पीएसपीसीएल एवं डीबीएल के पदाधिकारी एवं कर्मियों ने फाइलेरिया से बचाव का खुराक खाया.

*मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” अभियान के तहत् आज शनिवार को एक मामलों का हुआ सफल मध्यस्थता*

नालसा नई दिल्ली एवं झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर चले रहे मेडिएशन फॉर द नेशन 2.0” के तहत् आज शनिवार को एक मामलों का सफल सुलह समझौता कराया गया। मामला पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय में चल रहे मूल भरण पोषण वाद संख्या 327/2025 है। वर्षों से अलग रह रहे दंपतियों को प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के अथक प्रयास से पति पत्नी के बीच चल रहे आपसी मतभेद को समाप्त किया गया। दोनों पति पत्नी ने आपसी मतभेद को भूलाकर एक साथ रहने के लिए राजी हुए। दोनो पक्ष एक दूसरे के भावनाओं का ख्याल करते हुए संसारीक जीवन व्यतीत करने भविष्य में किसी प्रकार का वाद-विवाद उत्पन्न नहीं करने मिलकर रहने का संकल्प लिया। प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक के प्रयास से टूटता परिवार एक हो गए। इस टूटते रिश्ते को बचाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार में मध्यस्थता राष्ट्र के लिए 2.0 का भूमिका एवं संबंधित दोनों पक्षों के अधिवक्ता का योगदान रहा। जिससे घर में खुशी लौट पाया। इस दौरान दंपति को एक साथ खुशी खुशी रहने मतभेद से बचने परिवार के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक ने दिया। ये अभियान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के देख रेख में की जा रही है।

नालसा के योजनाओं के तहत न्याय हर घर तक न्याय सबके लिए पर कुमारपुर पंचायत भवन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वाधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे के निर्देश पर सचिव रूपा बंदना किरो के मार्गदर्शन में आज पाकुड़ प्रखंड के कुमारपुर पंचायत भवन में जागृति,संवाद, डॉन योजना एवं आशा योजना पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख, एलएडीसीएस के सहायक अज़फर हुसैन विश्वास, जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर पीसीआई यूनिसेफ मो अनीस,पैरा लीगल वॉलिंटियर्स मो सायेम अली याकूब अली ने उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक की। जिसमें लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकुमुद्दीन शेख ने जागृति योजना के तहत बताया कि कमजोर और वंचित वर्ग को निशुल्क कानूनी सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ द्वारा उपलब्ध कराई जाती है समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की किरण पहुंचे उसके लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है लोगों को अपने अधिकार को समझने और न्याय पाने में सक्षम बनाने को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। वहीं सहायकअज़फर हुसैन विश्वास ने बताया कि संवाद योजना के तहत हास्य पर पड़े कमजोर आदिवासी और विमुक्त घुमंतू जनजातियों को मजबूती करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है साथ ही नशा मुक्त भारत के लिए चलाए जा रहे हैं विशेष डॉन योजना पर कई महत्वपूर्ण जानकारी ग्रामीणों को दी गई।मंच का संचालन इंडियन नेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष जेड एच विश्वास ने किया। इस दौरान कार्यक्रम में पीसीआई यूनिसेफ की ओर से जिला कार्यक्रम समन्वयक मोहम्मद अनिश ने ग्रामीणों को बाल विवाह की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि National Family Health Survey (NFHS-5) के अनुसार झारखंड में बाल विवाह की स्थिति चिंताजनक है। सर्वे के मुताबिक पाकुड़ जिला राज्य में पांचवें स्थान पर है, जहां लगभग 44 प्रतिशत बाल विवाह के मामले पाए गए हैं।
कार्यक्रम में बाल विवाह के प्रमुख कारणों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनमें गरीबी, अशिक्षा, सामाजिक दबाव, दादी-नानी की इच्छा, “बेटे के साथ बेटी की भी शादी कर देना”, कम उम्र में पढ़ाई छोड़ देना, मोबाइल के दुरुपयोग का डर, तथा समाज में बदनामी का भय शामिल हैं। बताया गया कि अक्सर बच्चियां आठवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ देती हैं, जिससे बाल विवाह की संभावना बढ़ जाती है।
ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत आठवीं कक्षा से लेकर 18-19 वर्ष की आयु तक बालिकाओं के बैंक खाते में कुल 70,000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है, ताकि वे पढ़ाई जारी रख सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।
इसके अतिरिक्त, 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद विवाह करने पर सरकार की कन्यादान योजना के तहत भी लाभ प्रदान किया जाता है।कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों से अपील की गई कि वे बाल विवाह रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएं, बेटियों की शिक्षा पर ध्यान दें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है।आज के इस कार्यक्रम में मदरसा सिराजुल उलूम की छात्रा नफीसा खातून सुरैया खातून ने बाल विवाह के नुकसान पर विचार व्यक्त की। उक्त कार्यक्रम में मौलाना बदरे आलम प्रधानाध्यापक सेना शेख, कुमारपुर पंचायत के सचिव सुनील कुमार, एनजीओ कार्यकर्ता फजर शेख, स्वपन प्रमाणिक समेत ग्रामीण आलमगीर आलम, नरगिस बीवी,रोशनी खातून, जहना परवीन, सुशांत कुमार,नेश मोहम्मद ,वार्ड सदस्य समेत भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।